जुलाई का दूसरा हफ्ता OTT पर फिल्मों की बहार लेकर आया है। छुट्टी के दिन अगर आप भी कोई बढ़िया और मजेदार फिल्म ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो इस हफ्ते कई रोचक सीरीज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज की गई हैं। Netflix, Prime Video, JioHotstar, ZEE5 जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स ने इन्हें रिलीज किया है। इस हफ्ते ओटीटी पर क्राइम, ड्रामा, थ्रिलर, रोमांस जैसे जॉनर की नई फिल्में आई हैं।
OTT पर इस हफ्ते कई रोचक फिल्मों की एंट्री हुई है। इनमें कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर और एतिहासिक जॉनर की फिल्में शुमार हैं। Netflix, SonyLiv, Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म्स ने इन्हें रिलीज किया है। इसमें राजा शिवाजी, परफेक्ट फैमिली जैसी फिल्मों की खूब चर्चा है जो आपका मनोरंजन करने के लिए इस हफ्ते तैयार हैं।
इस हफ्ते ओटीटी पर कई ऐसी धमाकेदार फिल्में आई हैं जो कॉमेडी, ड्रामा, सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर हैं। इनमें बॉलीवुड समेत हॉलीवुड के भी कई रोचक प्रोजेक्ट्स शुमार हैं।
गिन्नी वेड्स सनी 2 अब ओटीटी पर उपलब्ध हो गई है। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें ड्रामा का डोज भी दिया गया है। फिल्म को प्रशांत झा ने बनाया है और कहानी काफी मजेदार कही जा सकती है। फिल्म में एक कुश्ती खेलने वाला लड़का है जिसकी शादी दिल्ली की एक मॉडर्न लड़की से होने जा रही है। दोनों के परिवारों, रहन-सहन, बोलचाल में काफी अंतर है। जैसे जैसे शादी नजदीक आती है कहानी रोचक होती जाती है।
इस हफ्ते ओटीटी पर कई रोचक फिल्में व सीरीज रिलीज हो रही हैं जो आपके वीकेंड को मनोरंजन से भरपूर बना सकती हैं। खास बात यह है कि इस हफ्ते कई जॉनर की रिलीज देखने को मिलेंगी जिसमें हॉरर से लेकर कॉमेडी और ड्रामा भी शामिल होगा।
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर साबित हो रही धमाकेदार फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की तरह चल रही है। फिल्म ने कुछ ही दिनों में कमाई के झंडे गाड़ दिए हैं। यह फिल्म सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। ऐसे में फिल्म के ओटीटी पर रिलीज को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है।
Avatar Fire and Ash की OTT रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 31 मार्च 2026 को Amazon Prime Video पर उपलब्ध होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे रेंटल मॉडल पर रिलीज किया जाएगा, यानी देखने के लिए अलग से भुगतान करना होगा और प्लेटफॉर्म का एक्टिव सब्सक्रिप्शन भी जरूरी होगा। फिल्म Pandora की दुनिया में नई कहानी को आगे बढ़ाती है और इसमें Sam Worthington, Zoe Saldana जैसे कलाकार नजर आते हैं। थिएटर्स में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अब यह फिल्म OTT पर भी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।
तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी फिल्म का ओटीटी पर इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। आखिरकार फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडेय की यह रोमांटिक कॉमेडी आपको गुदगुदाने अब डिजिटल पर्दे पर आ रही है।
फिल्म धुरंधर ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। यह फिल्म अब ओटीटी पर देखी जा सकती है। Netflix ने अधिकारिक रूप से पोस्टर जारी कर कंफर्म कर दिया है कि फिल्म को स्ट्रीम किया जा सकता है। पिछले कई हफ्तों से अकटलें लग रही थीं कि धुरंधर किसी ओटीटी पर आएगी। अब नेटफ्लिक्स ने पोस्टर जारी कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
2026 की शुरुआत OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई धमाकेदार मूवी, सीरीज के साथ हुई है। अगर आप इस वीकेंड में मनोरंजन के लिए कुछ बेहतरीन सीरीज का आनंद लेना चाहते हैं तो हम आपके लिए यहां पूरी लिस्ट लेकर आए हैं। इस हफ्ते ओटीटी पर आप दे दे प्यार दे-2, अखंड-2, द नाइट मैनेजर सीजन-2, हनीमून से हत्या जैसी सीरीज और फिल्में रिलीज हुई हैं। इन्हें Netflix, Prime Video, ZEE5 जैसे प्लेटफॉर्म्स ने रिलीज किया है।
रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ ने रिलीज के कुछ ही दिनों में लगभग 130 करोड़ रुपये कमा कर बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। थिएटर रन के साथ ही दर्शक इसके OTT रिलीज को लेकर भी उत्साहित हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म 30 जनवरी 2026 को Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिल्म की कहानी कराची के ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क को भीतर से तोड़ने के मिशन पर निकले एक रहस्यमयी ट्रैवलर के इर्द-गिर्द घूमती है। रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े नाम फिल्म में नजर आते हैं।
आपके पसंदीदा OTTs पर इस हफ्ते कई सीरीज और मूवी आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। Netflix, Prime Video, JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आप इस हफ्ते नया और रोचक कंटेंट देख सकते हैं। परम सुंदरी, कुरुक्षेत्र पार्ट-2, महाभारत- एक धर्मयुद्ध जैसी मूवी, सीरीज इस हफ्ते देखी जा सकती हैं।
टाइगर की फिल्म 'बागी-4' इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। टाइगर श्रॉफ के जो फैन इस फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए उनके लिए फिर से मौका है। फिल्म अब OTT पर देखी जा सकेगी।
आमिर खान की अपनी हालिया हिट फिल्म 'Sitaare Zameen Par' ने बॉलीवुड में डिजिटल रिलीज का पूरा पैटर्न बदल दिया है। पारंपरिक OTT प्लेटफॉर्म्स की बजाय फिल्म को अब सीधे YouTube (Aamir Khan Talkies) चैनल पर 'Pay-per-View' यानी किराए के आधार पर रिलीज किया जा रहा है। दर्शक 1 अगस्त 2025 से सिर्फ 100 रुपये देकर घर बैठे YouTube पर फिल्म देख सकते हैं। यह सुविधा भारत के साथ-साथ अमेरिका, यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया समेत 38 देशों में लोकल प्राइसिंग के साथ उपलब्ध है।
मई का एक और वीकेंड आ पहुंचा है। इस हफ्ते अगर आप ओटीटी पर कुछ रोचक सीरीज और फिल्में देखना चाहते हैं तो हम आपका काम आसान कर देते हैं। ओटीटी पर इस वीकेंड कई सीरीज और फिल्में आ रही हैं जो दर्शकों का भरपूर मनोरंज करने का दावा करती हैं। इनमें कई जॉनर की फिल्में जैसे Truth or Trouble, Hunt, Heartbeat Season 2 आदि शामिल हैं।