• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • OTT Releases This Week: 'परफेक्ट फैमिली', 'बाहुबली: दि टॉर्च बियरर', 'लिटिल ब्रदर', 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्में इन OTT पर!

OTT Releases This Week: 'परफेक्ट फैमिली', 'बाहुबली: दि टॉर्च बियरर', 'लिटिल ब्रदर', 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्में इन OTT पर!

बाहुबली: दि टॉर्च बियरर बाहुबली फिल्म की सफलता का जश्न मनाती है। यह चार एपिसोड की डॉक्यूमेंट्री है जो फ़ैन्स को पर्दे के पीछे की कहानी में ले जाती है।

OTT Releases This Week: 'परफेक्ट फैमिली', 'बाहुबली: दि टॉर्च बियरर', 'लिटिल ब्रदर', 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्में इन OTT पर!

परफेक्ट फैमिली एक हिंदी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें कटारिया फैमिली की कहानी को दिखाया गया है।

ख़ास बातें
  • ग्राम चिकित्सालय का सीजन 2 Amazon Prime Video पर रिलीज किया गया है।
  • परफेक्ट फैमिली एक हिंदी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।
  • राजा शिवाजी Netflix पर आई है जो इस हफ्ते की सबसे बड़ी फिल्मों में से है।
विज्ञापन

OTT पर इस हफ्ते कई रोचक फिल्मों की एंट्री हुई है। इनमें कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर और एतिहासिक जॉनर की फिल्में शुमार हैं। Netflix, SonyLiv, Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म्स ने इन्हें रिलीज किया है। इसमें राजा शिवाजी, परफेक्ट फैमिली जैसी फिल्मों की खूब चर्चा है जो आपका मनोरंजन करने के लिए इस हफ्ते तैयार हैं। आइए जानते हैं कौन से ओटीटी पर किस फिल्म ने मारी है एंट्री, और क्या है इनमें खास। 

परफेक्ट फैमिली
परफेक्ट फैमिली एक हिंदी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें कटारिया फैमिली की कहानी को दिखाया गया है। कटारिया फैमिली की खुशियों को तब नजर लग जाती है जब घर की सबसे छोटी बेटी को स्कूल में एंजायटी अटैक आने लगते हैं। उसके इलाज के लिए फैमिली थैरेपी की सलाह दी जाती है। तब सामने आना शुरू होती हैं परिवार के सदस्यों की दबी हुई भावनाएं, अनसुलझे संघर्ष और लंबे समय से चली आ रही नाराजगी। सीरीज में गुलशन देवैया, नेहा धूपिया, मनोज पाहवा, सीमा पाहवा, गिरिजा ओक और कावेरी सेठ मुख्य भूमिका में हैं। परफेक्ट फैमिली को Sony Liv पर रिलीज किया गया है। यह 26 जून से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 

बाहुबली: दि टॉर्च बियरर
एसएस राजामौली की बाहुबली सीरीज ने पूरी दुनिया को अपना फैन बनाया था। अब बाहुबली: दि टॉर्च बियरर उसी सफलता का जश्न मनाती है। यह चार एपिसोड की एक डॉक्यूमेंट्री है जो फ़ैन्स पर्दे के पीछे की कहानी में ले जाती है। यहां आप देख सकते हैं कि 'बाहुबली' के बनने की शुरुआत कैसे हुई, प्रोडक्शन में क्या-क्या दिक्कतें आईं, साथ फिल्म के बजट में कैसी मुश्किलों से निर्देशक और कास्ट को सामना करना पड़ा। यह सीरीज फिल्म की सफलता के पीछे के संघर्षों को दिखाती है जो इस महान कहानी के पूरे होने से पहले बीच में आए थे। बाहुबली: दि टॉर्च बियरर को Netflix पर 26 जून से देखा जा सकता है। 

ब्लास्ट
ब्लास्ट एक तमिल एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है जो Netflix पर रिलीज़ हुई है। अर्जुन सर्जा, अभिरामी और प्रीति मुकुंदन स्टारर यह फ़िल्म राजाराम की कहानी है, जो कराटे में माहिर है। राजाराम की शांत पारिवारिक ज़िंदगी में तब उथल-पुथल मच जाती है जब वह एक ताकतवर अपराधी के चंगुल में फंस जाता है। फिल्म मार्शल आर्ट्स एक्शन का डोज है। साथ ही यह पारिवारिक भावनाओं और सामाजिक मुद्दों को भी बखूबी उठाती है। फिल्म के ज़बरदस्त फाइट सीक्वेंस और भावनात्मक पल दर्शकों को रोमांच से भरने का दम रखते हैं। 

लिटिल ब्रदर
लिटिल ब्रदर एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह रड (जॉन सीना) की कहानी है, जो एक सफल रियल एस्टेट एजेंट है। रड की जिंदगी बहुत व्यवस्थित तरीके से चल रही थी। फिर उसमें तब उथल-पुथल मच जाती है जब अचानक कहानी में मार्कस (एरिक आंद्रे) की एंट्री होती है। मार्कस एक यूथ मेंटरशिप प्रोग्राम में रड का 'छोटा भाई' हुआ करता था। रड और मार्कस के दोबारा मिलने पर मज़ेदार घटनाएँ होती हैं, जिससे सबकुछ अस्त-व्यस्त हो जाता है। मैट स्पाइसर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में मिशेल मोनाघन, क्रिस्टोफर मेलोनी, एगो न्वोडिम और शेरी कोला अहम भूमिकाओं में हैं। लिटिल ब्रदर को Netflix पर देखा जा सकता है। 

ग्राम चिकित्सालय 2
ग्राम चिकित्सालय का सीजन 2 Amazon Prime Video पर रिलीज किया गया है। यह एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज है। सीज़न 2 में डॉ. प्रभात (अमोल पाराशर) भटकंडी गाँव के जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम कर रहे हैं। डॉक्टर प्रभात पाते हैं कि केंद्र में दवाईयों की कमी है, सिस्टम भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा हुआ है और अधिकारी हरामखोरी की आदत पड़ चुके हैं। ऐसे में डॉक्टर इस प्राइमरी हेल्थ सेंटर को एक आदर्श चिकित्सा केंद्र बनाकर अवार्ड जीतने के लक्ष्य पर काम करते हैं जिसके दौरान उसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। अमोल पाराशर, विनय पाठक, आकांशा रंजन कपूर, दिनेश लाल यादव, आकाश मखीजा, गरिमा विक्रांत सिंह, आनंदेश्वर द्विवेदी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

राजा शिवाजी
राजा शिवाजी Netflix पर आई है जो इस हफ्ते की सबसे बड़ी फिल्मों में से है। रितेश देशमुख इसमें लीड रोल में हैं। फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के शुरुआती जीवन और सैन्य उत्थान को दर्शाती है। दिखाया गया है कि कैसे राजमाता जीजाबाई के संरक्षण में उनका बचपन गुजरा। साथ ही बड़े होकर कैसे उन्होंने अपने पराक्रम से इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया। यह फिल्म मराठी सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो चुकी है। फिल्म 26 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »