धुरंधर: द रिवेंज फिल्म 19 मार्च से रिलीज के बाद धमाल मचा रही है। अब फिल्म के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज को लेकर चर्चा है।
Dhurandhar: The Revenge बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की तरह चल रही है।
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर साबित हो रही धमाकेदार फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) बॉक्स ऑफिस पर सुनामी की तरह चल रही है। फिल्म ने कुछ ही दिनों में कमाई के झंडे गाड़ दिए हैं। यह फिल्म सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। ऐसे में फिल्म के ओटीटी पर रिलीज को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है। धुरंधर को नेटफ्लिक्स ओटीटी पर रिलीज किया गया था। लेकिन धुरंधर-2 के साथ ऐसा नहीं बताया जा रहा। फिल्म नेटफ्लिक्स से हटकर एक अन्य पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। आइए जानते हैं विस्तार से।
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' यानी धुरंधर-2 की चर्चा हर तरफ है। धुरंधर सीरीज की फिल्म 19 मार्च से रिलीज के बाद धमाल मचा रही है। अब फिल्म के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज को लेकर चर्चा है। रिपोर्ट्स की मानें तो धुरंधर-2 फिल्म के डिजिटल राइट्स जियो हॉटस्टार के पास आ चुके हैं। यानी यह फिल्म JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। हालांकि अधिकारिक लॉन्च डेट के बारे में अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। फिल्म के डिजिटल रिलीज के लिए निर्माताओं को 150 करोड़ रुपये की डील मिलने की बातें सामने आ रही हैं।
धुरंधर-2 ओटीटी पर कब होगी रिलीज
धुरंधर-2 के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बता दें कि फिल्म लगभग 8 हफ्ते के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ सकती है। इस हिसाब से यह मई के अंत तक ओटीटी पर रिलीज की जा सकती है। फिल्म 19 मार्च को थियेटर्स में रिलीज की गई थी। पहले दिन 102 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली फिल्म दुनिया की सबसे तेजी से 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
आदित्य धर की धुरंधर-2 अब कांतारा चैप्टर 1, एनिमल और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी है। यह उन 10 भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है जो अबतक सबसे ज्यादा कमाई कर चुकी हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार जाकिरत सिंह रंगी की पिछली जिंदगी और उसके एक क्रूर जासूस बनने के सफर को दिखाया गया है। कहानी बताती है कि कैसे वह हमजा अली मजारी बनकर पाकिस्तान के सबसे खतरनाक गिरोह के आतंकी कैंपों में घुसपैठ करता है। फिल्म के ओटीटी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?