• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां

Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां

इस हफ्ते थ्रिलर, कॉमेडी और ड्रामा जॉनर की ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुई हैं। Amazon Prime Video, Zee5, Netflix जैसे पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर ये आई हैं।

Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां

Photo Credit: Amazon Prime/YRF/TaranAadarsh

इस हफ्ते थ्रिलर, कॉमेडी और ड्रामा जॉनर की ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुई हैं।

ख़ास बातें
  • इस हफ्ते थ्रिलर, कॉमेडी और ड्रामा जॉनर की ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज
  • Amazon Prime Video, Zee5, Netflix जैसे पॉपुलर ओटीटी पर रिलीज
  • इनमें अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर 'बंदर' भी शामिल है।
विज्ञापन

अगस्त के आखिरी वीकेंड में आपका स्वागत है! रक्षाबंधन के लम्बे वीकेंड पर अगर आप भी मनोरंजन का साधन खोज रहे हैं तो ओटीटी पर कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इस हफ्ते थ्रिलर, कॉमेडी और ड्रामा जॉनर की ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुई हैं। Amazon Prime Video, Zee5, Netflix जैसे पॉपुलर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर ये आई हैं। इनमें अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर 'बंदर' भी है जिसमें बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं। इसी के साथ कई रोचक, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांटिक फिल्में भी आई हैं। हम आपको पूरी लिस्ट यहां पर बताने जा रहे हैं। 

Alpha 
Alpha को यशराज बैनर तले बनाया गया है। यह यशराज फिल्म्स के लिए स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान फिल्म है। मुख्य किरदार आलिया भट्ट और शरवरी ने निभाए हैं। कहानी करगिल युद्ध के समय से शुरू होती है। कर्नल विक्रांत कौल (अनिल कपूर) और फतेह सिंह (बॉबी देओल) युद्ध में सैनिकों को अधिक ताकतवर बनाने के मकसद से एक सीरम बनाते हैं। अनिल कपूर ने यह सीरम अपनी पत्नी को दिया जिससे उनकी बेटी सीता (आलिया भट्ट) में महाशक्ति आ जाती है। लेकिन फतेह सिंह सीता को किडनैप कर अपने पास रख लेता है। विक्रांत कौल से वह झूठ बोलता है कि उसकी बेटी मर चुकी है। फिर 20 साल बाद जब सीता को सच्चाई का पता लगता है तो वह फतेह सिंह के खिलाफ बगावत छेड़ देती है। फिल्म 28 अगस्त से Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Bandar 
बंदर को Zee5 ने रिलीज किया है। यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। फिल्म एक उम्रदराज टेलीविजन स्टार के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर उसकी पूर्व प्रेमिका द्वारा बलात्कार का गंभीर आरोप लगाया जाता है। जबकि वह अपनी जिंदगी में अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ आगे बढ़ चुका होता है। टेलीविजन स्टार की भूमिका बॉबी देओल ने निभाई है। फिल्म की कहानी एक वास्तविक घटना से प्रेरित है। इसमें कानूनी पेंच, मानसिक तनाव और गहरे दबे राजों का खुलासा आपको रोमांचित कर सकता है। यह 28 अगस्त से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 

Babita Singh Reporting
बबीता सिंह महिला शक्ति को दिखाती एक रोमांचक फिल्म है। मुख्य किरदार निमिषा सजयन ने निभाया है। वो फिल्म में एक महिला पुलिसकर्मी बनी हैं जो अपने परिवार और फर्ज के बीच अटकी है। इसी बीच वो सस्पेंड हो जाती है। फिर वह अपने बचपन के दोस्त के मर्डर की गुत्थी को सुलझाती है। फिल्म को 26 अगस्त से  Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है। 

The Last Sunrise 
दि लास्ट सनराइज एक रोमांटिक, ड्रामा फिल्म जिसे Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है। यह एना टॉड के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म एक कॉलेज स्टूडेंट के चारों तरफ घूमती है जिसको एक लम्बी व गंभीर बिमारी है। कहानी ओरिया राय पेरा (माया रेफिको) नाम की एक 22 वर्षीय युवती के बारे में है। उसे मिर्गी की पुरानी बिमारी है। उसकी माँ उसकी सुरक्षा को लेकर काफी ज्यादा सतर्क और सख्त रहती है। राय गर्मियों की छुट्टियों में स्पेन के खूबसूरत द्वीप पर जाती है। द्वीप पर उसकी मुलाकात जूलियन नाम के एक स्थानीय स्पेनिश लड़के से होती है और दोनों में प्यार हो जाता है। जुलियन एक मछुआरा है। राय दवाईयां लेना छोड़ देती है। फिर उसकी तबियत बिगड़ने लगती है। यह 26 अगस्त से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »