• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Latest OTT Release This Week: निब्बा निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां

Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां

भारत भाग्य विधाता को ZEE5 ने रिलीज किया है। फिल्म दिखाती है कि कैसे हॉस्पिटल कर्मचारियों ने संकट के समय भी मरीजों का इलाज जारी रखा।

Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां

निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में इस हफ्ते रिलीज हुई हैं

ख़ास बातें
  • रियलिटी, ड्रामा, देशभक्ति, रोमांस जैसे जॉनर की फिल्में रिलीज
  • दि ट्रेटर्स सीजन 2 स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है
  • कॉकटेल 2 को Netflix ने रिलीज किया है
विज्ञापन

अगस्त का दूसरा वीकेंड आ पहुंचा है। एक तरफ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां और छुट्टियां तो दूसरी तरफ सावन के त्यौहार! ऐसे में आपका मन भी करता होगा डिजिटल दुनिया में कुछ रोचक फिल्में, सीरीज और टीवी शो देखने का। आज हम आपको इस हफ्ते OTT पर रिलीज हुईं लेटेस्ट सीरीज, मूवी और शो की पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं। इनमें रियलिटी, ड्रामा, देशभक्ति, रोमांस जैसे जॉनर की फिल्में और सीरीज शामिल हैं। आइए जानते हैं इन्हें कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा सकता है। 

The Traitors Season 2
दि ट्रेटर्स सीजन 2 बीते दिन से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। इसे Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है। करण जौहर इसमें होस्ट बने हैं और 21 नए सिलेब्रिटी प्रतिभागियों को इसमें शामिल किया गया है। धोखे, जुगलबंदी और रोमांच का नया दौर फिर से शुरू हुआ है।  सीजन 2 में मुनव्वर फारूक़ी, मल्लिका शेरावत, अभिषेक मल्हान, श्वेता तिवारी, रणवीर बरार, क्रिस्टल डिसूजा, शाहनील गिल, करण सिंह, अंश चोपड़ा, साहिल सलाथिया, शालिनी पासी और रिया चक्रवर्ती जैसे खास मेहमान शामिल हैं। मल्लिका शेरावत इस सीजन में चर्चा बटौर रही हैं। 13 अगस्त से सीजन 2 स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो चुका है। 

Cocktail 2
कॉकटेल 2 को Netflix ने रिलीज किया है। फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही टीकू तल्सानिया, नीलू कोहली भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं। इस कॉमेडी, ड्रामा में शाहिद कपूर किरदार कुणाल को निभा रहे हैं। कुणाल एक फेमस शेफ है जो दिया यानी रश्मिका मंदाना के साथ रिलेशनशिप में है। ये दोनों शादी के बारे में बात करने से बचते हुए सिसिली घूमने जाते हैं। कहानी में तब मोड़ आता है जब वे दिया की दोस्त एली यानी कृति सेनन से मिलते हैं। फिल्म 14 अगस्त यानी आज से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 

Aakhri Sawaal
आखिरी सवाल एक ड्रामा और थ्रिलर मूवी है जिसे Lionsgate Play ने रिलीज किया है। फिल्म को अभिजीत मोहन वारांग ने निर्देशित किया है। इसमें संजय दत्त, नमाशी चक्रवर्ती, अमित साध, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी, नीटू चंद्र श्रीवास्तव मुख्य किरदारों में हैं। पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म की कहानी विक्की हेगड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार नमाशी चक्रवर्ती ने निभाया है। विक्की हेगड़े एक युवा स्कॉलर है जो अपनी थीसिस रिजेक्ट होने के बाद अपने मेंटर, प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी (संजय दत्त) को चुनौती देता है। यह मतभेद जल्द ही एक सार्वजनिक विवाद बन जाता है जिसमें राजनीतिक हित भी शामिल हो जाते हैं।

A Child of My Own
ए चाइल्ड ऑफ माय ओन एक डार्क थीम फिल्म है। Netflix पर रिलीज हुई यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म आपके रोंगटे खड़े कर सकती है। फिल्म की कहानी एलेजांद्रा मेंडोज़ा नाम की महिला के इर्द-गिर्द घूमती है। वह मां बनना चाहती है और इस चाह के पीछे हर हद पार कर सकती है। दूसरी ओर उस पर समाज का दबाव है जिसके चलते वो अपराध करके भी अपनी इच्छा को पूरा करने की राह पर निकल पड़ती है। वह अपने परिवार और दोस्तों से सच छुपाने के लिए झूठी गर्भावस्था धारण करती है। जिसके लिए वह वजन बढ़ाती है और यहां तक कि बेबी शॉवर भी रखती है। यह रोचक कहानी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी कि कैसे सामाजिक दबाव में जिंदगियां बर्बाद हो जाती हैं। एना सेलेस्टे, लुइसा गुज़मैन और अरमांडो एस्पिटिया मुख्य भूमिका में हैं। 13 अगस्त से यह देखी जा सकती है। 

Bharat Bhhagya Viddhaata
भारत भाग्य विधाता को ZEE5 ने रिलीज किया है। इसमें कंगना रनौत, गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, प्रसाद ओक, अमृता नामदेव पाटिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। 14 अगस्त से इसे प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा सकता है। यह मूवी 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों की कहानी है जिसमें  हॉस्पिटल कर्मचारियों की भूमिका को दर्शाया गया है। फिल्म दिखाती है कि कैसे हॉस्पिटल कर्मचारियों ने संकट के समय भी मरीजों का इलाज जारी रखा। भयानक गोलाबारी के बीच 20 गर्भवती महिलाओं और मरीजों की जान बचाने की कहानी यह कहती है। फिल्म रियल लाइफ नर्स अंजलि कुलथे के साहस से प्रेरित बताई जाती है। 

Nibba Nibbi
निब्बा निब्बी एक डार्क कॉमेडी, एक्शन फिल्म है। यह एक बंगाली फिल्म है जिसमें ऋषव बसु, सौरसेनी मैत्रा, शांतिलाल मुखर्जी, शंकर चक्रवर्ती मुख्य किरदारों में हैं। कहानी एक एक युवा जोड़े की है। दोनों रिलेशनशिप में आनंद ले रहे हैं। लेकिन उनका रिश्ता तब खतरनाक मोड़ ले लेता है जब वे प्रभावशाली लोगों के बारे में संवेदनशील जानकारी वाली एक हार्ड ड्राइव चुरा लेते हैं। ZEE5 पर फिल्म को देखा जा सकता है। 14 अगस्त से यह स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  2. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  6. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  8. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »