Dhurandhar OTT Release: OTT पर धुंआ उठाने आ रही रणवीर सिंह की धुरंधर, यहां देखें

रणवीर सिंह फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

Dhurandhar OTT Release: OTT पर धुंआ उठाने आ रही रणवीर सिंह की धुरंधर, यहां देखें

Photo Credit: X/Netflix

धुरंधर मूवी 30 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

ख़ास बातें
  • रणवीर सिंह फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।
  • फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1300 करोड़ रुपये के करीब बताया गया है।
  • 'धुरंधर' की कहानी एक अंडरकवर रॉ एजेंट के आसपास घूमती है।
विज्ञापन

Dhurandhar OTT Release: रणवीर सिंह की सुपरहिट फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर धूम मचाने आ रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 5 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने खूब कमाई की। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से ओटीटी पर आने का इंतजार था। अब आखिरकार फिल्म को छोटे पर्दे यानी ओटीटी पर देखने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है धुरंधर, और कब से इसे स्ट्रीम किया जा सकेगा। 

फिल्म धुरंधर ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है। यह फिल्म अब ओटीटी पर देखी जा सकती है। Netflix ने अधिकारिक रूप से पोस्टर जारी कर कंफर्म कर दिया है कि फिल्म को स्ट्रीम किया जा सकता है। पिछले कई हफ्तों से अकटलें लग रही थीं कि धुरंधर किसी ओटीटी पर आएगी। अब नेटफ्लिक्स ने पोस्टर जारी कर सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। Netflix ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अधिकारिक हैंडल से फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसमें साफ तौर पर लिखा गया है कि फिल्म स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यानी आप नेटफ्लिक्स पर अभी जाकर इसे देख सकते हैं। देखें पोस्ट

धुरंधर मूवी 30 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। फिल्म के डिजिटल राइट्स Netflix ने करीब 130 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। खबर है कि इसमें सीक्वल राइट्स भी शामिल हैं।रणवीर सिंह फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में ये अंडरकवर एजेंट के रूप में गंभीर किरदार प्ले करते नजर आते हैं। अक्षय खन्ना ने खूंखार अपराधी रहमान डकैत का रोल प्ले किया है। फिल्म में संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के रूप में हैं और आर. माधवन अजय सान्याल के किरदार में हैं। वहीं, अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल के किरदार में छाप छोड़ते दिखे हैं। सारा अर्जुन यलीना जमाली के रोल में हैं। 

Dhurandar Story
'धुरंधर' की कहानी एक अंडरकवर रॉ एजेंट हमजा अली मजारी (जिसकी असली पहचान जसिकरत सिंह रंगी है) के इर्द-गिर्द घूमती है। यह एजेंट पाकिस्तान के कराची में गहरे अपराध जगत और राजनीतिक अंडरवर्ल्ड में सेंध लगाता है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1300-1344 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। 'धुरंधर' ने 53वें दिन भारत में 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M17e की कीमत हुई लीक, 17 मार्च को भारत में होना है लॉन्च
  2. PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
  3. Huawei ने लॉन्च किए 98-इंच साइज तक के 4 MiniLED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट और भरपूर गेमिंग फीचर्स
  4. Facebook और WhatsApp पर अब AI से पकड़े जाएंगे ऑनलाइन स्कैमर्स, जानें क्या है नया अलर्ट सिस्टम
  5. Apple के iPhone Fold में हो सकता है iPad जैसा यूजर इंटरफेस
  6. Philips Baristina Bar Pro 500 कॉफी मशीन लॉन्च, 1 मिनट में तैयारी होगी शानदार कॉफी
  7. Vivo X300s में मिलेगी 7,100mAh की बैटरी, गेमिंग फीचर्स 
  8. iQOO Z11x 5G भारत में 32MP फ्रंट कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
  9. Vivo Y51 Pro 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs OnePlus Nord CE 5 5G: देखें तुलना, कौन है बेस्ट?
  10. WhatsApp पर बच्चों की चैट अब पैरेंट्स की नजर में, ऐसे एक्टिवेट करें नया कंट्रोल फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »