• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • OTT Releases This Week: इक्का, पति पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां

OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां

'इक्का' को Netflix ने रिलीज किया है। यह एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें ड्रामा भी भरपूर देखने को मिलने वाला है।

OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां

इस हफ्ते ओटीटी पर क्राइम, ड्रामा, थ्रिलर, रोमांस जैसे जॉनर की नई फिल्में आई हैं।

ख़ास बातें
  • 'इक्का' को Netflix ने रिलीज किया है।
  • पति-पत्नी और वो दो एक रोमांटिक कॉमेडी है।
  • Dose को Lionsgate Play पर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन

जुलाई का दूसरा हफ्ता OTT पर फिल्मों की बहार लेकर आया है। छुट्टी के दिन अगर आप भी कोई बढ़िया और मजेदार फिल्म ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो इस हफ्ते कई रोचक सीरीज स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज की गई हैं। Netflix, Prime Video, JioHotstar, ZEE5 जैसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स ने इन्हें रिलीज किया है। इस हफ्ते ओटीटी पर क्राइम, ड्रामा, थ्रिलर, रोमांस जैसे जॉनर की नई फिल्में आई हैं। जिसमें इक्का, पति-पत्नी और वो दो जैसे नाम भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से। 

Ikka
'इक्का' को Netflix ने रिलीज किया है। यह एक थ्रिलर फिल्म है जिसमें ड्रामा भी भरपूर देखने को मिलने वाला है। 'इक्का' एक इंटेंस कोर्टरूम ड्रामा है जिसमें सस्पेंस और थ्रिल भी भरा गया है। सनी देओल (अर्जुन मेहरा/इक्का) और अक्षय खन्ना (शौर्यमन गौर) इसमें कहानी के मुख्य पात्र हैं। कहानी मुंबई के सबसे नामी वकील अर्जुन मेहरा (सनी देओल) शुरू होती है। अर्जुन मेहरा के नाम कभी न हारने वाले वकील का रिकॉर्ड है। उसकी कला के कारण उसे इक्का कहा जाता है। इस कहानी में हालात तब बिगड़ जाते हैं जब उसे कोर्टरूम में अपने कट्टर दुश्मन का बचाव करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। 10 जुलाई से इसे स्ट्रीम किया जा सकता है। 

Pati Patni Aur Woh Do
पति-पत्नी और वो दो एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसे नेटफ्लिक्स ने रिलीज किया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, वामिका गब्बी की अहम भूमिका है जो आपको गुदगुदाते नजर आएंगे। आयुष्मान खुराना इसमें प्रजापति पांडे का किरदार निभा रहे हैं। उनकी पत्रकार पत्नी अपर्णा (वामिका गब्बी) के साथ खुशहाल रहते हुए उनकी जिंदगी में एक उथल-पुथल मच जाती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब प्रजापति की पुरानी दोस्त चंचल (सारा अली खान) एक स्थानीय बाहुबली नेता के बेटे से बचने के लिए मदद मांगती है। प्रजापति चंचल की मदद करने के लिए झूठों के जाल में फंसता चला जाता है। मुदस्सर अज़ीज़ ने फिल्म को निर्देशित किया है।

Dose
Dose को Lionsgate Play पर रिलीज किया गया है। इसमें सिजू विल्सन, अश्विन कुमार, दृश्य रेघुनाथ, कृशा कुरुप, जगदीश मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। यह एक ऐसे डॉक्टर की कहानी है जो अपने अस्पताल में हुई एक संदिग्ध मौत का पता लगाता है। सिजू विल्सन स्टारर और हेमंत जी. नायर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मुख्य किरदार और एक इन्वेस्टिगेटर मिलकर राज़ और झूठ का पर्दाफ़ाश करते हैं। सच की उनकी ये खोज चूहे-बिल्ली के जानलेवा खेल में बदल जाती है।

Balti
Balti को SonyLIV ने रिलीज किया है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म केरल-तमिलनाडु बॉर्डर पर बुनी गई है। इसमें उदयन की कहानी दिखाई गई है जिसे 'बाल्टी' के नाम से जाना जाता है। वह कबड्डी का एक जुनूनी खिलाड़ी है और अपनी माँ के साथ रहता है। हालाँकि, वह परिस्थितियों के चलते अपराध की दुनिया में कदम रख देता है। शेन निगम, शांतनु भाग्यराज, प्रीति असरानी, ​​अल्फोंस पुथ्रेन, सेल्वाराघवन की इसमें मुख्य भूमिका है। 

Second Love
Second Love को JioHotstar पर देखा जा सकेगा। यह एक डेटिंग रियलिटी शो है जिसमें हाल ही में ब्रेक-अप हुए कंटेस्टेंट्स को शामिल किया गया है। हाल ही में हुए ब्रेकअप के बाद वे एक आलीशान विला में साथ रहने आए हैं और उन्हें टास्क करने होते हैं। 13 जुलाई से इस शो को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकेगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  2. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  3. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  4. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  5. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  6. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  7. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  9. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  10. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »