• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Baaghi 4 OTT Release: टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4' की OTT पर एंट्री! कैसे और कहां देखें, जानें यहां

Baaghi 4 OTT Release: टाइगर श्रॉफ की 'बागी-4' की OTT पर एंट्री! कैसे और कहां देखें, जानें यहां

बागी-4 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीबन 48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Baaghi 4 OTT Release: टाइगर श्रॉफ की 'बागी-4' की OTT पर एंट्री! कैसे और कहां देखें, जानें यहां

टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी-4 ओटीटी पर भी देखी जा सकती है।

ख़ास बातें
  • फिल्म अब OTT पर देखी जा सकेगी।
  • 'बागी-4' फिल्म 5 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में आई थी।
  • 31 अक्टूबर 2025 से प्राइम यूजर्स बिना किसी शुल्क के देख सकेंगे बागी-4
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर फिल्म बागी-4 के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। फैंस को टाइगर की फिल्म्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। टाइगर के स्क्रीन पर आते ही फैंस का जोश देखने लायक होता है। अब टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी-4 ओटीटी पर फैंस का मनोरंजन करने जा रही है। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन फैंस के लिए टाइगर की हर फिल्म खास होती है। बागी-4 को अब फैंस ओटीटी पर भी देख पाएंगे। आइए आपको बताते हैं फिल्म को आप किस ओटीटी पर, और कब से देख सकते हैं। 

टाइगर की फिल्म 'बागी-4' इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। टाइगर श्रॉफ के जो फैन इस फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए उनके लिए फिर से मौका है। फिल्म अब OTT पर देखी जा सकेगी। 'बागी-4' फिल्म 5 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। 'बागी-4' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। 17 अक्टूबर से आप इसे स्ट्रीम कर पाएंगे। 

हालांकि अभी फिल्म को देखने के लिए आपको एक कीमत चुकानी होगी क्योंकि यह पेड व्यू में ही उपलब्ध है। लेकिन 31 अक्टूबर 2025 से प्राइम यूजर्स इस फिल्म को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के देख सकेंगे। 'बागी-4' में टाइगर श्रॉफ के साथ कई सितारे और भी इस फिल्म में मौजूद हैं। इनमें हरनाज संधू, सोनम बाजवा और संजय दत्त अहम किरदार में हैं। संजय दत्त इस फिल्म में विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं जिसके लिए उनको काफी तारीफ भी मिली। फिल्म की कमाई की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बहुत ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। 

आईएमडीबी के मुताबिक, 80 करोड़ के बजट में यह फिल्म बनी थी जो अपनी लागत ही निकाल सकी। ओटीटी रिलीज से फिल्म को फायदा हो सकता है। साजिद नाडियाडवाला की फ्रेंचाइजी बागी की पिछली तीन फिल्में अच्छी रहीं थीं लेकिन चौथी किश्त उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। बागी 4 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीबन 47.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »