• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें

New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें

A Toxic Love Story को OTT प्लेटफॉर्म Netflix ने रिलीज किया है।

New OTT Release This Week: मुसाफिर कैफे, कॉन सिटी, टॉक्सिक लव स्टोरी जैसी फिल्में OTT पर, यहां देखें

OTT पर इस हफ्ते कई फिल्में और सीरीज आई हैं। इन्हें Netflix, Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म्स ने रिलीज किया है।

ख़ास बातें
  • A Toxic Love Story को OTT प्लेटफॉर्म Netflix ने रिलीज किया है।
  • मुसाफिर कैफे को Netflix ने रिलीज किया है।
  • आदर्श बाल विद्यालय Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन

जुलाई का आखिरी हफ्ता शुरू होने जा रहा है। तीसरे वीकेंड पर आपके मनोरंजन के लिए कई सारी फिल्में और सीरीज आई हैं। इन्हें Netflix, Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म्स ने रिलीज किया है। आइए जानते हैं कौन से प्लेटफॉर्म पर कौन सी रोचक मूवी और सीरीज ने इस हफ्ते दी है दस्तक। 


Adarsh Baal Vidyalaya
आदर्श बाल विद्यालय, जैसा कि नाम से ही पता चलता है, यह एक स्कूल की कहानी है। यह एक ऐसा स्कूल है जहां के प्रिंसीपल भी बच्चों के साथ बच्चे बनकर खेलते रहते हैं। कहानी में रोचक मोड़ तब आता है जब ज्ञानेश्वर त्रिपाठी को पता चलता है कि दसवीं कक्षा के परिणाम बहुत अच्छे आने पर उन्हें पत्नी के साथ विदेश घूमने का मौका मिल सकता है। तब से ही वे स्कूल में बच्चों को पढ़ने पर जोर देने लगते हैं। यहां सुविधाओं की बहुत कमी है। उनका विदेश घूमने का सपना पूरा हो पाता है या नहीं, इसी में कहानी रोचक लगती है। यह Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए 24 जुलाई से उपलब्ध है। मुख्य किरदारों में के के मेनन, अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, देवेन भोजानी, प्राची शाह ने रोल प्ले किया है। 

Musafir Cafe
मुसाफिर कैफे को Netflix ने रिलीज किया है। यह एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें दो लोगों के अलग-अलग सपनों और सोच की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में चंदन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो अपनी भागदौड़ वाली जिंदगी को छोड़कर पहाड़ों पर एक कैफे खोलना चाहता है। सुधा एक स्वतंत्र विचारों वाली तलाक की वकील है। उसने अपनी जॉब के दौरान कई रिश्तों को टूटते हुए देखा है। वह शादी जैसे उबाऊ बंधन में नहीं बंधना चाहती है। ऐसे में दोनों के सपने और सोच बहुत अलग हैं लेकिन साथ रहते हुए वे एक दूसरे के करीब आने लगते हैं। विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो, महिमा मकवाना, आदिल हुसैन, राजीव सिद्धार्थ ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है। 

Con City
Con City एक रोचक कहानी है जिसमें सरवनन, मित्रा, जैकी और जानकी नामक चार ठग दिखाए गए हैं। ये एक आम मिडिल-क्लास परिवार का दिखावा करते हुए कर्नाटक के मुल्की में चुपचाप एक छोटा सा होटल चलाते हैं। इनके जीवन में तब तूफान आता है जब बिजली गिरने के बाद एक साधारण रसीद छापने वाला प्रिंटर रहस्यमय तरीके से असली नोट छापने लगता है। पैसा बनाने वाली मशीन के बारे में समाज और अन्य ठगों को पता चलता है तो धोखाधड़ी का दौर शुरू हो जाता है। यहां पर ट्विस्ट तब आता है जब एक पुलिसवाला इनके परिवार के बच्चे का अपहरण कर लेता है। वे उसे बचाने के लिए एक अंतिम प्लानिंग करते हैं। 

A Toxic Love Story
A Toxic Love Story को OTT प्लेटफॉर्म Netflix ने रिलीज किया है। यह एक क्राइम स्टोरी है जो एक सच्ची घटना पर आधारित है। इसे अलेक्जेंड्रा लेसी ने निर्देशित किया है। कैलिफॉर्निया के एक अमीर इलाके को इसमें दिखाया गया है। जिसमें शादी के कुछ ही समय बाद एक कपल को LilithIsTruth नाम के किसी व्यक्ति से धमकी भरे ईमेल मिलने लगते हैं। शुरू में शक पति की एक्स-गर्लफ्रेंड पर जाता है और आखिरकार उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाता है। लेकिन बात यहां पर खत्म नहीं होती। कहानी जैसे जैसे आगे बढ़ती है, बात और भी बिगड़ती जाती है। यह 22 जुलाई से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »