• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • OTT Release This Week: परम सुंदरी, कुरुक्षेत्र पार्ट 2, महाभारत एक धर्मयुद्ध जैसी मूवी, सीरीज इस हफ्ते देखें यहां

OTT Release This Week: परम सुंदरी, कुरुक्षेत्र पार्ट-2, महाभारत- एक धर्मयुद्ध जैसी मूवी, सीरीज इस हफ्ते देखें यहां

महाभारत: एक धर्मयुद्ध को JioHotstar रिलीज करने जा रहा है।

OTT Release This Week: परम सुंदरी, कुरुक्षेत्र पार्ट-2, महाभारत- एक धर्मयुद्ध जैसी मूवी, सीरीज इस हफ्ते देखें यहां

परम सुंदरी, कुरुक्षेत्र पार्ट-2, महाभारत- एक धर्मयुद्ध जैसी मूवी इस हफ्ते रिलीज

ख़ास बातें
  • महाभारत: एक धर्मयुद्ध को JioHotstar रिलीज करने जा रहा है।
  • Kurukshetra Part 2 को नेटफ्लिक्स ने रिलीज किया है।
  • Nobody Wants This Season 2 को नेटफ्लिक्स ने रिलीज किया है।
विज्ञापन

अक्टूबर खत्म होने को है और महीने का एक और वीकेंड पास आ गया है। वीकेंड में अक्सर हम मनोरंजन के लिए कंटेंट तलाशते नजर आते हैं कि इस हफ्ते ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर क्या नया आया है। हम आपके इसी काम को आसान बनाने आए हैं। आपके पसंदीदा OTTs पर इस हफ्ते कई सीरीज और मूवी आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। Netflix, Prime Video, JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आप इस हफ्ते नया और रोचक कंटेंट देख सकते हैं। यहां पर हम आपको इस हफ्ते OTT पर उपलब्ध लेटेस्ट सीरीज और फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

They Call Him OG
They Call Him OG को नेटफ्लिक्स ने रिलीज किया है। यह 23 अक्टूबर 2025 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर है जिसमें पवन कल्याण, इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, श्रेया रेड्डी, अर्जुन दास जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं। सुजीत द्वारा निर्देशित They Call Him OG एक तेलुगू एक्शन थ्रिलर है। यह पूर्व गैंगस्टर ओजस गंभीरा (पवन कल्याण) की कहानी है, जो लगभग एक दशक तक मुंबई से दूर रहने के बाद मुंबई लौटता है। अब उसका सामना अपने पुराने दोस्त से दुश्मन बने ओमी भाऊ (इमरान हाशमी द्वारा अभिनीत) से होता है जो वर्तमान में शहर पर राज करता है। यह फिल्म एक्शन से भरपूर है और इसमें धोखा, वफादारी और दोस्ती के कई रोचक सीन शामिल हैं।

Param Sundari
परम सुन्दरी को Amazon Prime Video पर रिलीज किया गया है। यह 24 अक्टूबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यह एक रोमांस ड्रामा फिल्म है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, जाह्नवी कपूर, मंजोत सिंह, संजय कपूर आदि अहम रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म एक क्रॉस-कल्चरल रोमांस ड्रामा है, जिसमें एक अमीर लेकिन असफल उत्तर भारतीय बिजनेसमैन अपने प्यार से मिलने केरल जाता है। उसका यह प्यार एक दक्षिण-भारतीय महिला है जो एक होमस्टे चलाती है। फिल्म प्यार और सांस्कृतिक अंतर के मुद्दे पर है। मूवी में कॉमेडी और रोमांस का एक बेहतरीन मिश्रण है।

Nobody Wants This Season 2
Nobody Wants This Season 2 को नेटफ्लिक्स ने रिलीज किया है। यह 23 अक्टूबर 2025 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यह एक रोमांस ड्रामा फिल्म है जिसमें क्रिस्टन बेल, एडम ब्रॉडी, जस्टिन लूप, टिमोथी साइमंस मेन रोल में हैं। फिल्म को एरिन फॉस्टर ने बनाया है। हनीमून का दौर खत्म होने के बाद जोआन और नोआ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं, जिसके बाद उन्हें हकीकत का सामना करना होता है। उनके प्यार को चुनौती देने वाले कई मोड़ उनके सामने आते हैं। इस सीज़न में एस्थर, मॉर्गन और साशा के बीच का प्रेम त्रिकोण इनकी जिंदगी को और पेचीदा बना देता है। 

Mahabharat: Ek Dharmayud
महाभारत: एक धर्मयुद्ध को JioHotstar रिलीज करने जा रहा है। यह 25 अक्टूबर 2025 से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। यह एक पौराणिक एनिमेशन है। यह AI से निर्मित फिल्म है इसलिए इसमें कोई कास्ट नहीं है। यह पूरी तरह से AI के माध्यम से नए रूप में बनाई गई है। यह सीरीज़ महाभारत की कहानियों को उजागर करेगी और कौरवों व पांडवों के बीच हुए कुरुक्षेत्र के महाकाव्य युद्ध को दिखाएगी। इसी तरह युद्ध के बाद की स्थिति को भी इसमें दिखाया जाएगा। 

Kurukshetra Part 2
Kurukshetra Part 2 को नेटफ्लिक्स ने रिलीज किया है। यह 24 अक्टूबर से स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। विनोद शर्मा, साहिल वैद, सौम्या दान, अन्नमया वर्मा इसमें अहम भूमिका में हैं। अनु सिक्का द्वारा बनाई गई यह एनिमेटेड सीरीज 18 दिनों तक चले कुरुक्षेत्र युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है। यह उन 18 योद्धाओं के दृष्टिकोण को उजागर करेगी जो भीतरी संघर्षों और व्यक्तिगत प्रतिद्वंद्विता पर अपने विचारों का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। अर्जुन की दुविधा से लेकर द्रौपदी की निर्भयता और भीष्म पितामह की बुद्धिमत्ता तक यह सीरीज अलग-अलग नैरेटिव पेश करेगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  6. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  7. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  8. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  9. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  10. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »