Oppo Find X8s

Oppo Find X8s - ख़बरें

  • Oppo Find X9s में मिल सकती है 7,025mAh की बैटरी, इंटरनेशनल मार्केट में जल्द होगा लॉन्च
    Oppo Find X9s में 7,025 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Oppo Find X8s में 5,700 mAh की बैटरी थी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek latest Dimensity 9500s मिल सकता है। भारत में नए MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट के साथ यह शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल हो सकता है।
  • Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा लॉन्च, मिल सकते हैं 4 रियर कैमरा 
    इस स्मार्टफोन में सर्कुलर मॉड्यूल दिया गया है, जो Oppo Find X8 Ultra के समान है। इसके कैमरा आइलैंड में चार कैमरा दिए गए हैं और इसके बाहर LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच OLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। Oppo Find X9 Ultra में कम से कम 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकता है।
  • Oppo Find X9 में मिल सकती है 7,025mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
    इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है।
  • Oppo, Vivo, Huawei ने iPhone को पीछे छोड़ा! कैमरा रैंकिंग में Apple चौथे नंबर पर
    iPhone को लंबे वक्त से कैमरा क्वालिटी का बेंचमार्क माना जाता रहा है। खासकर iPhone Pro सीरीज के मॉडल्स को लेकर लोगों की राय यही होती है कि "अगर तगड़ा कैमरा चाहिए तो iPhone ले लो!" लेकिन अब ये धारणा बदलती दिख रही है। DxOMark की लेटेस्ट कैमरा रैंकिंग (वर्जन V6) सामने आ चुकी है और नतीजे चौंकाने वाले हैं। इस लिस्ट में टॉप 3 में किसी भी अमेरिकी ब्रांड का नाम नहीं है। और जो सबसे ऊपर है, वह न Apple है, न Samsung और न ही Google, बल्कि लीड Oppo का एक फ्लैगशिप मॉडल कर रहा है।
  • Oppo के Find X9 Pro में मिल सकती है 7,500mAh की पावरफुल बैटरी
    इसमें 7,500 mAh की बैटरी 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Oppo Find X8 Pro में 5.910 mAh की बैटरी थी। आगामी स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। इसके पिछले वर्जन में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट था। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट में 10x जूम क्वालिटी मिल सकती है।
  • Oppo की Find X9 Ultra के लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
    Find X9 Ultra में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसकी रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का एक अन्य कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सुपर पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। कंपनी की Find X9 सीरीज में चार स्मार्टफोन्स शामिल हो सकते हैं।
  • Oppo की Find X9 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार स्मार्टफोन मॉडल्स 
    पिछले वर्ष नवंबर में कंपनी ने Find X8 सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज में Find X8 और Find X8 Pro शामिल थे। हाल ही में कंपनी ने इस सीरीज में Find X8 Ultra, Find X8s और Find X8s+ को जोड़ा था। Oppo की Find X9 सीरीज में चार स्मार्टफोन मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। इनमें से तीन में MediaTek का आगामी Dimensity 9500 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • Oppo Find X9 Ultra में होगा धांसू 200 मेगापिक्सल 10X जूम कैमरा! लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा
    Oppo Find X9 Ultra लॉन्च से पहले ही सुर्खियों में आ गया है। Oppo Find X9 Ultra का कैमरा अभी से चर्चा में है। फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलेगा जो कि Oppo Find X8 Ultra में 50MP का लेंस था। हालांकि फोन का दूसरा टेलीफोटो कैमरा रिजॉल्यूशन के मामले में पुराने मॉडल जैसा ही हो सकता है। नया 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस 10X जूम रेंज के साथ आ सकता है।
  • Oppo के Find X9 Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा 
    नई स्मार्टफोन सीरीज के Find X9 Pro में कैमरा यूनिट में बदलाव किया जा सकता है। इसके डिजाइन में भी कुछ सुधार हो सकता है। Find X9 Pro में 200 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा दिया जा सकता है। Oppo के Find X8 Pro में डुअल टेलीफोटो कैमरा दिए गए थे। Find X9 Pro में 200 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है।
  • OnePlus 13T में मिलेगी 6.32 इंच की डिस्प्ले, चौड़ाई में होगा इन फ्लैगशिप से कम
    OnePlus 13T के हैंड्स-ऑन फोटो और ऑफिशियल टीजर से इसके स्लीक डाइमेंशन का पता चला है। जिससे पता चला है कि आगामी फोन OnePlus 13, Oppo Find X8s और Vivo X200 Pro mini के मुकाबले कैसा रहेगा। कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन की चौड़ाई सिर्फ 71.7 मिमी है। OnePlus 13T में 6.32 इंच की डिस्प्ले होगी और वजन 185 ग्राम होगा।
  • Oppo Find X8 Ultra vs Galaxy S25 Ultra: कौन सा फोन है सही मायनों में अल्ट्रा परफॉर्मर! जानें यहां
    Oppo Find X8 Ultra और Samsung Galaxy S25 Ultra दोनों ही फोन डिजाइन के मामले में एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। दोनों ही फोन में इनोवेशन के एरिया में भी अंतर देखने को मिलता है। दोनों ही फोन कैमरा, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले क्वालिटी में सीमाओं को आगे धकेलते नजर आते हैं। लेकिन दोनों में से किसी एक को चुनना हो तो कौन से फोन पर लगाना चाहिए दांव?
  • Oppo Find X8s, Find X8s+ फोन लॉन्च हुए 16GB रैम, 6000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Oppo Find X8s सीरीज को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। सीरीज में दो मॉडल्स- Oppo Find X8s और Find X8s+ पेश किए गए हैं। स्मार्टफोन्स में 120Hz का रिफ्रेश रेट आता है। फोन में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट मिलता है। इनमें 16 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। कीमत 4199 युआन (लगभग 49,000 रुपये) से शुरू है।
  • Oppo Find X8 Ultra लॉन्च हुआ 16GB रैम, 6100mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत
    Oppo Find X8 Ultra को कंपनी ने घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से लैस होकर आता है। फोन में 16 जीबी रैम दी गई है। इसमें 6.82 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में रियर साइड में चार कैमरे हैं जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। यह फोन 6100mAh बैटरी से लैस है और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
  • Oppo Find X8s के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, 10 अप्रैल को होगा लॉन्च
    Oppo चीनी बाजार में 10 अप्रैल को Oppo Find X8s पेश करने वाला है। हाल ही में Find X8s फोन TENAA के डेटाबेस में नजर आया है, जहां स्पेसिफिकेशन और इमेज का खुलासा हुआ है। मॉडल नंबर PKT110 वाले Oppo Find X8s में 6.32 इंच की OLED 1.5K डिस्प्ले आएगी, जिसका रेजोल्यूशन 2640 x 1216 पिक्सल है। फोन में 2.36GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर और 5,060mAh की बैटरी होगी।
  • Oppo Find X8s होगा 5,700mAh बैटरी के साथ IP68/69 रेटिंग से लैस!
    Oppo ने कंफर्म किया है कि मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट के साथ आने वाले Oppo Find X8s और Find X8s+ पहले फोन होंगे। Oppo Find X8s का फ्रंट डिजाइन दिखाया गया है। इसमें कॉम्पैक्ट 6.31 इंच डिस्प्ले है, जिसके चारों ओर अल्ट्रा-थिन बेजेल्स है। ब्रांड ने अभी तक स्मार्टफोन के रियर डिजाइन का खुलासा नहीं किया है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट है, जो 3.73GHz पर क्लॉक करता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »