Oppo अपना फोल्डेबल फोन Oppo Find N5 फरवरी या मार्च में पेश कर सकता है। इसे दुनिया का सबसे स्लिम फोल्डेबल स्मार्टफोन कहा जा रहा है, जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा। यह फोन IPX6, IPX8 और IPX9 रेटिंग से बी लैस होगा। Find N5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात कही गई है, जिसमें जूम शूट के लिए पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी शामिल है।
भारत में मिलने वाले 5G स्मार्टफोन की लिस्ट में OnePlus Nord और Realme X50 Pro 5G जैसे किफायती 5G स्मार्टफोन भी दिए गए हैं और साथ ही iQoo 3 5G, OnePlus 8 सीरीज़, Vivo X50 Pro, Oppo Find X2, Xiaomi Mi 10 और Samsung Galaxy S20 सीरीज़ समेत कई प्रीमियम स्मार्टफोन भी शामिल हैं।
बेंचमार्किंग साइट से पता चलता है कि Redmi Note 10 5G ने Huawei P40 Pro+ 5G, Realme X50 Pro 5G और Oppo Find X2 Pro सहित कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पीछे छोड़ दिया है।
Oppo ने Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 स्मार्टफोन के लिए Android 11 डाउनलोड लिंक की उपलब्धता का ऐलान ColorOS फोरम पर किया। ओप्पो ने बताया कि एंड्रॉयड 11 बीटा 1 अपडेट केवल मॉडल नंबर CPH2023 और CPH2025 पर ही काम करेगा।
Oppo Find X2 सीरीज़ 120 हर्ट्ज़ अल्ट्रा विज़न डिस्प्ले और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस है। Oppo Find X2 Pro दोनों स्मार्टफोन मॉडल में से ज्यादा प्रीमियम वेरिएंट है, जो कि पेरिस्कोप-स्टाइल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें आपको 10x हाइब्रिड ज़ूम और 60x डिज़िटल ज़ूम की सुविधा मिलती है।
Oppo Find X2 सीरीज़ की तो, इस सीरीज़ में Oppo Find X2, Oppo Find X2 Pro, Oppo Find X2 Lite, और Oppo Find X2 Neo शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने हाल ही में चीन में Oppo Ace 2 भी लॉन्च किया है।
हमने भारत में लॉन्च होने वाले आगामी स्मार्टफोन की लिस्ट बनाकर तैयार की है, जिसकी सहायता से आप जान सकते हैं कि कौन-कौन से स्मार्टफोन भारतीय बाजार में एंट्री करने वाले हैं।
Oppo Find X2 को हाल ही में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ अमेज़न लिस्टिंग में देखा गया था। हालांकि फोन "वर्तमान में अनुपलब्ध था", पेज के सोर्स कोड को हटाए जाने से पहले उसमें यह जानकारी मिल गई थी कि स्मार्टफोन की कीमत 69,990 होगी।
Oppo Find X2 के 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट को यूरोप में 999 यूरो ( लगभग 82,700 रुपये ) में लॉन्च किया गया था। ग्लोबल मार्केट में फोन ब्लैक (सिरेमिक) और ओशीन (ग्लास) रंगों में उपलब्ध है।