Airtel ने Jio को पछाड़ देश का पहला 5G READY नेटवर्क हैदराबाद में किया लॉन्च

मौजूदा टेक्नोलॉजी पर इस नए अनुभव को सक्षम करने के लिए Airtel ने अपने उपकरण भागीदार Ericsson के साथ काम किया है।

Airtel ने Jio को पछाड़ देश का पहला 5G READY नेटवर्क हैदराबाद में किया लॉन्च

Airtel 5G को टेस्ट करने के लिए कंपनी ने Oppo Reno 5 Pro और Oppo Find X2 स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया

ख़ास बातें
  • Airtel ने अपने मौजूदा स्पैक्ट्रम पर 5G नेटवर्क को सफलतापूर्वक टेस्ट किया
  • मौजूदा टेक्नोलॉजी पर 5G देने के लिए Airtel ने Ericsson के साथ काम किया है
  • 5G को टेस्ट करने के लिए Oppo Reno 5 Pro और Find X2 का इस्तेमाल हुआ
विज्ञापन
Airtel ने गुरुवार को घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी कमर्शियल नेटवर्क पर 5G सेवा को सफलतापूर्वक शूरू करने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है। कंपनी ने हैदराबाद में किए गए लाइव डेमो का वीडियो साझा किया। Reliance Jio पर निशाने साधते हुए नई दिल्ली स्थित टेलीकॉम कंपनी ने कहा कि उसने नॉन-स्टैंडअलोन (NSA) नेटवर्क टेक्नोलॉजी के जरिए 1800MHz बैंड के साथ मौजूदा स्पेक्ट्रम पर 5G और 4G को एक-साथ ऑपरेट किया है। कंपनी ने एयरटेल 5जी को मौजूदा नेटवर्क टेक्नोलॉजी में 10 गुना ज्यादा स्पीड देने के लिए टीज़ किया।

मौजूदा टेक्नोलॉजी पर इस नए अनुभव को सक्षम करने के लिए Airtel ने अपने उपकरण भागीदार Ericsson के साथ काम किया। ऑपरेटर ने दावा किया कि उसके पास मौजूदा स्पेक्ट्रम पर मिड-बैंड में 5G नेटवर्क को चलाने की क्षमता है। कंपनी का कहना है कि वह 1800MHz, 2100MHz और 2300MHz फ्रीक्वेंसी के साथ-साथ 800MHz और 900MHz पर उपलब्ध सब-गीगाहर्ट्ज़ बैंड पर 5जी नेटवर्क दे सकती है।

Airtel ने कहा कि वह दूरसंचार विभाग (DoT) द्वारा अनुमति दिए जाने पर अपने 5G और 4G नेटवर्क को एक ही स्पेक्ट्रम ब्लॉक के भीतर गतिशील रूप से चला सकती है और कुछ ही महीनों में 5G को शुरू करने के लिए भी तैयार हो जाएगी। हालांकि, ऑपरेटर ने देश में अपने 5G नेटवर्क के कमर्शियल रोलआउट पर कोई सटीक समयरेखा नहीं दी।

5G के शुरुआती प्रदर्शन के लिए एयरटेल ने Oppo Reno 5 Pro और Oppo Find X2 Pro स्मार्टफोन का इस्तेमाल किया। हालांकि, ऑपरेटर ने कहा कि देश में खरीद के लिए उपलब्ध 20 से अधिक 5G फोन Airtel 5G के लिए तैयार होंगे। मौजूदा यूज़र्स को अपने कंपेटिबल हैंडसेट पर 5G नेटवर्क अनुभव प्राप्त करने के लिए अपने मौजूदा सिम कार्ड को अपग्रेड करने की भी आवश्यकता नहीं होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, airtel 5g
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  4. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  6. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  8. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  10. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »