Oppo Find X2 सीरीज़ आज होगी भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

यूरोप की बात करें, तो Oppo Find X2 के 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत लगभग 83,400 रुपये थी। वहीं, Oppo Find X2 Pro की कीमत लगभग 1,00,100 रुपये थी, जिसमें ग्राहकों को सिंगल 12 जीबी + 512 जीबी वेरिएंट मिलता है।

Oppo Find X2 सीरीज़ आज होगी भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro में मिलेगा 12 जीबी तक रैम

ख़ास बातें
  • Oppo Find X2 सीरीज़ मार्च में यूरोप में हो चुकी है लॉन्च
  • Oppo Find X2 की कीमत 60,000 से 65,000 रुपये के बीच हो सकती है
  • शाम 4 बजे शुरू होगा लॉन्च इवेंट
विज्ञापन
Oppo Find X2 सीरीज़ आज भारत में आखिरकार लॉन्च होने वाली है। कंपनी इस सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोन Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro को लॉन्च करेगी। बता दें, भारत से पहले यह दोनों स्मार्टफोन मार्च में यूरोप में लॉन्च हो चुके हैं। ओप्पो फाइंड एक्स2 सीरीज़ 120 हर्ट्ज़ अल्ट्रा विज़न डिस्प्ले और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन से लैस है। ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो दोनों स्मार्टफोन मॉडल में से ज्यादा प्रीमियम वेरिएंट है, जो कि पेरिस्कोप-स्टाइल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें आपको 10x हाइब्रिड ज़ूम और 60x डिज़िटल ज़ूम की सुविधा मिलती है।
 

Oppo Find X2 Pro, Find X2 launch live stream link, expected price

Oppo Find X2 और Oppo Find X2 Pro स्मार्टफोन की लॉन्चिंग आज दोपहर 4 बजे शुरू होगी। लॉन्च लाइवस्ट्रीम को आप Oppo Mobiles India के YouTube व अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स पर देख सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो फाइंड एक्स2 के 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत भारत में कीमत 60,000 रुपये से 65,000 रुपये तक के बीच में होगी। दिलचस्प बात यह है कि पिछले महीने इस फोन की कीमत Amazon India की लिस्टिंग में भी लीक हुई थी, जहां कीमत 69,990 रुपये के साथ लिस्ट की गई थी। ई-कॉमर्स वेबसाइट ओप्पो फाइंड एक्स2 सीरीज़ की लॉन्चिंग की जानकारी टीज़र के माध्यम से सार्वजनिक कर रही थी।

यूरोप की बात करें, तो ओप्पो फाइंड एक्स2 के 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 999 युरो (लगभग 83,400 रुपये) थी। वहीं, ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो की कीमत 1,199 यूरो (लगभग 1,00,100 रुपये) थी, जिसमें ग्राहकों को सिंगल 12 जीबी + 512 जीबी वेरिएंट मिलता है। हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय वेरिएंट की कीमत इतनी ज्यादा नहीं होगी, कंपनी भारतीय ग्राहको के लिए इन स्मार्टफोन को कम कीमत में पेश कर सकती है।
 

Oppo Find X2 Pro specifications

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुके फाइंड एक्स2 प्रो एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलरओएस 7.1 पर काम करता है। इसमें 6.7-इंच क्यूएचडी+ अल्ट्रा विज़न डिस्प्ले शामिल है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज़ तक टच सैंपलिंग रेट से लैस है। Oppo Find X2 Pro में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है। फोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX689 सेंसर शामिल है। इसके अलावा सेटअप में एक 48-मेगापिक्सल सेंसर और पेरिस्कोप के आकार का 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस। सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है। Oppo Find X2 Pro में 4,260 एमएएच बैटरी (2,130 एमएएच क्षमता की दो सीरीज़) दी गई है, जो 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है।
 

Oppo Find X2 specifications

फाइंड एक्स2 प्रो की तरह ही इस स्मार्टफोन में भी एक समान सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह स्मार्टफोन भी लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करता है। हालांकि फाइंड एक्स2 प्रो और फाइंड एक्स2 के कैमरा में कुछ अंतर हैं। Oppo Find X2 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा 48-मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 सेंसर के साथ आता है। इसके साथ ही सेटअप में 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी Sony IMX708 सेंसर और 13-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। फ्रंट में फाइंड एक्स2 प्रो के समान 32-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo Find X2 में 4,200 एमएएच बैटरी दी गई है, जो प्रो वेरिएंट के समान 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1440x3168 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. महंगे होंगे मोबाइल! 2026 में स्मार्टफोन मार्केट के लिए बुरी खबर
  2. पेमेंट्स कंपनी Block ने AI के चलते 4 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला!
  3. Noise ने Master Buds 2 किए लॉन्च, 30 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. Holi 2026: होली पर पार्टी के लिए बेस्ट रहेंगे ये ब्लूटूथ स्पीकर
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra vs iPhone Air vs Google Pixel 10 Pro: जानें कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट
  6. Amazon Prime Gaming Days Sale: कैमरा, स्मार्टववॉच और ईयरबड्स पर आया 70% का डिस्काउंट
  7. Holi की प्लानिंग में WhatsApp आएगा काम, ये हैं जबरदस्त फीचर्स
  8. Google ने लॉन्च किया Nano Banana 2, जानें कैसे करें इस्तेमाल
  9. 1 मार्च से बिना सिम कार्ड WhatsApp नहीं करेगा काम, जानें क्या है नया नियम
  10. Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च होने के बाद 26K से ज्यादा गिरी Galaxy S25 Ultra की कीमत, देखें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »