Redmi Note 10 के स्पेसिफिकेशन लीक, बेंचमार्क साइट पर हुआ लिस्ट

बेंचमार्क लिस्टिंग से सिर्फ Redmi Note 10 के मुख्य स्पेसिफिकेशन का भी पता चलता है। डाइमेंसिटी 820 चिपसेट के साथ-साथ इसमें 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम को भी दिखाया गया है।

Redmi Note 10 के स्पेसिफिकेशन लीक, बेंचमार्क साइट पर हुआ लिस्ट

Redmi Note 10 सीरीज़ फिलहाल शुरुआती चरण में है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 को AI Benchmark की वेबसाइट पर किया गया है लिस्ट
  • बेंचमार्क स्कोर में Realme X50 Pro 5G, Oppo Find X2 Pro को पछाड़ा
  • Dimensity 820 चिपसेट और 8 जीबी रैम के साथ हुआ लिस्ट
विज्ञापन
Redmi Note 10 भारत में Redmi Note 9 की बिक्री शुरू होने से पहले ही एक बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि नया रेडमी फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 820 चिपसेट पर काम करेगा, जो पहले से ही कंपनी के दो स्मार्टफोन - Redmi 10X और Redmi 10X Pro को ताकत दे रहा है। रेडमी नोट 10 में 5G सपोर्ट होने की भी संभावना है, क्योंकि यह चिपसेट 5जी मॉडेम के साथ आता है। हालांकि, Xiaomi ग्लोबल Redmi Note 10 वेरिएंट पर डाइमेंशन 820 से हटकर कोई अन्य प्रोसेसर दे सकती है।

Weibo पर एक टिपस्टर ने Redmi Note 10 की बेंचमार्क लिस्टिंग देखने का दावा किया है। यह स्मार्टफोन AI Benchmark पर लिस्ट हुआ है। यह दिखाता है कि फोन ने Huawei P40 Pro+ 5G, Realme X50 Pro 5G और Oppo Find X2 Pro सहित कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पीछे छोड़ दिया है और यह Vivo के iQoo Z1 5G से पीछे है, जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1000+ चिपसेट दिया गया है।

बेंचमार्क लिस्टिंग से सिर्फ Redmi Note 10 के मुख्य स्पेसिफिकेशन का भी पता चलता है। डाइमेंसिटी 820 चिपसेट के साथ-साथ इसमें 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम को भी दिखाया गया है। इसके अलावा, साइट का कहना है कि डिवाइस एक प्रोटोटाइप हार्डवेयर या ड्राइवर्स का उपयोग कर सकता है। इससे पता चलता है कि Redmi फोन इस समय शुरुआती चरण में हो सकता है।

Xiaomi Redmi Note 10 मार्केट में आने में कुछ समय ले सकता है, क्योंकि कंपनी को अभी Redmi Note 9 सीरीज़ को लॉन्च किए ज्यादा समय नहीं बीता है। रेडमी नोट 9 सीरीज़ में Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9 Pro Max और हाल ही में लॉन्च किया Redmi Note 9 शामिल है। ये तीनों लेटेस्ट मॉडल भारत में भी उपलब्ध हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi note 10, Redmi Note 10 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »