Oppo Find X2 Neo लॉन्च, 12 जीबी रैम और चार रियर कैमरे हैं खासियत

Oppo Find X2 Neo चार रियर कैमरों के साथ आता है। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.7 है। साथ में 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल शूटर और बोकेह मोड के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Oppo Find X2 Neo लॉन्च, 12 जीबी रैम और चार रियर कैमरे हैं खासियत
ख़ास बातें
  • ओप्पो फाइंड एक्स2 नियो की बैटरी 4,025 एमएएच की है
  • 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है ओप्पो फाइंड एक्स2 नियो में
  • Oppo Find X2 सीरीज़ को भारत में लॉन्च करने की तैयारी
विज्ञापन
Oppo Find X2 Neo को लॉन्च कर दिया गया है। यह एक 5जी स्मार्टफोन है। इसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है और इसमें मल्टी-लेयर्ड कूलिंग सिस्टम है। Oppo का नया स्मार्टफोन कंपनी की फाइंड एक्स2 सीरीज़ का हिस्सा है। कंपनी इस सीरीज़ के तीन फोन Oppo Find X2, Oppo Find X2 Pro और Oppo Find X2 Lite पहले लॉन्च कर चुकी है। ओप्पो फाइंड एक्स2 और फाइंड एक्स2 प्रो को मार्च में लॉन्च किया गया था, जबकि ओप्पो फाइंड एक्स2 लाइट को अप्रैल को उतारा गया। अब इस सीरीज़ के चौथे मॉडल से पर्दा उठा लिया गया है।
 

Oppo Find X2 Neo price, availability

ओप्पो फाइंड एक्स2 नियो को जर्मनी को EUR 699 (करीब 58,000 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन को स्टारी ब्लू और मूनलाइट ब्लैक रंग में लाया गया है।

दूसरी तरफ, Oppo India ने भारत में Oppo Find X2 सीरीज़ लाने की जानकारी दी है। लेकिन कौन सा फोन लॉन्च होगा? और लॉन्च की तारीख क्या होगी? इन सवालों का जवाब नहीं मिला है।
 

Oppo Find X2 Neo specifications

यह एक सिंगल सिम स्मार्टफोन है। ओप्पो फाइंड एक्स2 नियो में 6.5 इंच का एमोल़ेड डिस्प्ले है, 2,400 x 1,080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 402 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ। Oppo का यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7 पर चलता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 620 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यूज़र्स को 12 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी।

फोटो और वीडियो के लिए Oppo Find X2 Neo चार रियर कैमरों के साथ आता है। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.7 है। साथ में 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल शूटर और बोकेह मोड के लिए 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। कैमरे में 20X डिज़िटल ज़ूम, एआई नॉयज़ रिडक्शन, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन दिया गया है।

ओप्पो फाइंड एक्स2 नियो की बैटरी 4,025 एमएएच की है। यह VOOC Flash Charge 4.0 को सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन 5G, ब्लूटूथ 5.1, वाई-फाई, एनएफसी और जीपीएस को सपोर्ट करता है। अन्य सेंसर्स में कंपास, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप भी शामिल हैं। 171 ग्राम वज़न वाले इस फोन का डाइमेंशन 159.4x72.4x7.7 मिलीमीटर है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4025 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »