Oppo भारत में एक और प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने की कर रही है तैयारी

Oppo भारत में 17 जून को अपनी फ्लैगशिप Oppo Find X2 सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है। हालांकि फिलहाल यह नहीं पता है कि इस सीरीज़ में शामिल किसी एक फोन को लॉन्च किया जाएगा या सभी स्मार्टफोन को।

Oppo भारत में एक और प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने की कर रही है तैयारी

Oppo Find X2 सीरीज़ भारत में 17 जून को लॉन्च होने जा रही है

ख़ास बातें
  • Find X2 सीरीज़ को 17 जून को भारत में लॉन्च की पहले ही हो चुकी है पुष्टी
  • हाल ही में ओप्पो ने चीन में लॉन्च किया था Oppo Ace 2
  • फिलहाल साफ नहीं है कि कंपनी किस फोन को भारत में लॉन्च करने की है पुष्टि
विज्ञापन
Oppo भारत में एक नया 'प्रीमियम' स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, कंपनी के कार्यकारी ने इसकी जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। चीनी टेक कंपनी ने पहले ही यह पुष्टि कर दी है कि Oppo Reno 4 सीरीज़ भारत में कई 'स्थानीय फीचर्स' के साथ लॉन्च होगी। हालांकि, कंपनी ने देश में ओप्पो रेनो 4  सीरीज़ के लॉन्च की सटीक तारीख नहीं बताई है।

ट्विटर पर ओप्पो इंडिया के उपाध्यक्ष तस्लीम आरिफ की ओर से यह घोषणा की गई। ट्वीट में आरिफ ने सीधा इशारा किया है कि कंपनी भारत मे नया 'प्रीमियम' स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। जैसा कि हमने बताया कि ओप्पो के कार्यकारी ने आगामी प्रीमियम स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, न ही हमें भारत में ओप्पो रेनो 4 सीरीज़ की लॉन्च तिथि पता है। कंपनी देश में 17 जून को अपनी फ्लैगशिप Oppo Find X2 सीरीज़ लॉन्च करने जा रही है।

हालांकि, कंपनी ने अप्रैल में एक और प्रीमियम फोन, Oppo Ace 2 को भी लॉन्च किया था, लेकिन यह भारत में नहीं आया। याद दिला दें, ओप्पो ऐस 2 फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करता है और 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है और यह 65W SuperVOOC 2.0 फ्लैश चार्ज और 40W एयर VOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा Oppo Ace 2 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 3,999 चीनी युआन (लगभग 43,200 रुपये) है।

वहीं, बात करें Oppo Find X2 सीरीज़ की तो, इस सीरीज़ में Oppo Find X2, Oppo Find X2 Pro, Oppo Find X2 Lite, और Oppo Find X2 Neo शामिल हैं। अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी इन सभी स्मार्टफोन को भारत में पेश करेगी या फिर केवल ओप्पो फाइंड एक्स2 व ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो को ही लॉन्च किया जाएगा।

आपको बता दें, ओप्पो फाइंड एक्स2 और ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो दोनों ही मॉडल 120 हर्ट्ज़ अल्ट्रा विज़न डिस्प्ले और होल-पंच कटआउट के साथ आते हैं। दोनों ही फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं। ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो में 48 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं, जबकि फाइंड एक्स2 में एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए दोनों फोन में 32-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर हैं। ओप्पो फाइंड एक्स2 प्रो में पेरिस्कोप-स्टाअल लेंस के साथ 10एक्स हाइब्रिड ज़ूम और 60एक्स डिज़िटल ज़ूम मौजूद है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »