OnePlus 8T हो सकता है 65W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस

OnePlus 8T में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। लीक्स की माने तो फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस होगा और इसमें अधिकतम 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी।

OnePlus 8T हो सकता है 65W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस

OnePlus 8T में 65W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • OnePlus 8T में शामिल हो सकती है 65W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी
  • Oppo Find X2 सीरीज़ में भी शामिल है इसी क्षमता की फास्ट चार्जिंग
  • वनप्लस 8टी 14 अक्टूबर को लॉन्च होगा
विज्ञापन
OnePlus 8T 65W Warp चार्ज को सपोर्ट कर सकता है। आगामी फोन के लॉन्च इवेंट के लिए वनप्लस द्वारा बनाए गए लैंडिंग पेज में मुख्य फोकस डुअल-सेल चार्जिंग सिस्टम में किया गया है, जिसे कंपनी अपनी "लेटेस्ट वार्प चार्ज तकनीक" के नाम से टीज़ कर रही है। वनप्लस 8टी के लिए अपने लेटेस्ट टीज़र में कंपनी संकेत देती है कि फोन अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ आएगा। इन सब से काफी संभावनाएं पैदा हो जाती है कि OnePlus ने अपने आगामी फोन के लिए 65W वार्प चार्ज को चुना है, क्योंकि कुछ ऐसी ही टेक्नोलॉजी ब्रांड की सिस्टर कंपनी Oppo ने पहले ही पेश कर दी है।

OnePlus 8T लॉन्च इनवाइट के लिए तैयार किया गया लैंडिंग पेज (मोबाइल डिवाइस पर देखें) डुअल सेल चार्जिंग सिस्टम को दिखाता है, जो बहुत तेज़ी से चार्ज करता है।

Oppo द्वारा इस तकनीक को 65W SuperVOOC 2.0 के नाम से Find X2 में दिया गया था और अब संभावना है कि OnePlus की डुअल सेल 65W फास्ट चार्जिंग सिस्टम है। ओप्पो का दावा है कि फाइंड एक्स2 प्रो 38 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज  हो सकता है और संभावना है कि OnePlus 8T में भी इसी तरह के आंकड़े होंगे।

OnePlus 8T को 14 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है।

एक हालिया लिस्टिंग के अनुसार, वनप्लस 8टी के 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 699 यूरो (लगभग 60,000 रुपये) और 599 यूरो (लगभग 51,700 रुपये) होगी।
 

OnePlus 8T specifications (expected)

OnePlus 8T में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा। लीक्स की माने तो फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट से लैस होगा और इसमें अधिकतम 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी।

कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16-मेगापिक्सल का सेंसर, 5-मेगापिक्सल का सेंसर और 2-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल होगा। सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।

OnePlus 8T में 65W Warp चार्ज फास्ट चार्जिंग वाली 4,500mAh बैटरी दी जा सकती है। फोन को दो रंग विकल्पों - एक्वामरीन ग्रीन और लूनर सिल्वर में पेश किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »