OnePlus Pad 4 टैबलेट भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है। OnePlus Pad 4 के 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB+ 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। यह टैबलेट 5 मई से OnePlus की वेबसाइट, ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, OnePlus ऐप और चुनिंदा पार्टनर स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
OnePlus Pad 4 टैबलेट भारतीय बाजार में 30 अप्रैल को लॉन्च हो रहा है। OnePlus ने लॉन्च से पहले OnePlus Pad 4 के लिए माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिससे काफी कुछ खुलासा हो गया है। OnePlus Pad 4 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया जाएगा जो कि दुनिया का सबसे फास्ट मोबाइल सीपीयू है। यह टैलेट डॉल्बी विजन, इंटेलिजेंट आई केयर के लिए टीयूवी रीनलैंड सर्टिफाइड है।
OnePlus 15 फ्लैगशिप फोन ग्लोबल मार्केट समेत भारत में 13 नवंबर को दस्तक देने जा रहा है। लॉन्च से पहले फोन की कीमत लीक हो गई है। Reliance Digital वेबसाइट पर इस प्राइस लिस्टिंग को स्पॉट किया गया है। हालांकि पोस्ट अभी हटा दिया गया है लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह लिस्टिंग कैप्चर की गई है जिसे सोशल मीडिया पर भी देखा जा रहा है। लीक के अनुसार, फोन का 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज भारत में 72,999 रुपये में लॉन्च होगा।
OnePlus 15 को आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है। OnePlus 14 नाम को दरकिनार करते हुए इस साल कंपनी ने OnePlus 13 के बाद सीधा OnePlus 15 को लॉन्च किया है। बदलाव केवल नाम में ही नहीं, डिजाइन में भी है। पुराने सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल से कंपनी ने सीधा चौकोर कैमरा मॉड्यूल पर छलांग लगाई है। नए कलर ऑप्शन को भी पेश किया गया है और स्पेसिफिकेशन्स में कई बड़े अपग्रेड्स शामिल किए गए हैं। नया OnePlus 15 हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, फ्लैगशिप Qualcomm चिपसेट और बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आता है। OnePlus का कहना है कि इस साल का फ्लैगशिप न केवल जबरदस्त परफॉर्मेंस देगा, बल्कि लंबे समय का बैकअप भी देने वाला है।
वनप्लस 27 अक्टूबर को चीन में OnePlus 15 लॉन्च करेगा जो कि वनप्लस 13 का अपग्रेड वर्जन है, जिसके बाद नवंबर में यह भारत समेत अन्य बाजारों में बड़े स्तर पर लॉन्च होगा। OnePlus 15 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz होगा। OnePlus 15 में इस साल कंपनी 7,300mAh की बड़ी बैटरी प्रदान कर रही है जो कि 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
OnePlus Pad 3 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये और 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। OnePlus Pad 3 में 13.2 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। इस टैबलेट में 12,140mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
OnePlus का प्रीमियम टैबलेट OnePlus Pad 3 ई-कॉर्मस अमेजन पर साइट पर नजर आया है, जहां स्पेसिफिकेशन्स और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का खुलासा हुआ है। इसके अलावा माइक्रोसाइट लिस्टिंग से इसके 2 कलर ऑप्शन फ्रॉस्टेड सिल्वर और स्टॉर्म ब्लू का भी पता चला है। आगामी टैबलेट 12GB+256GB और 16GB+512GB जैसे दो स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। इस टैबलेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया जाएगा।
OnePlus Pad Lite टैबलेट भारतीय बाजार में पेश हो गया है। Pad Lite में 11 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इस टैबलेट में MediaTek Helio G100 6nm प्रोसेसर है। इस टैबलेट में 9340mAh की बैटरी दी गई है। Pad Lite के रियर में 5 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Pad Lite के 6GB+128GB वाई-फाई मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8GB+128GB LTE मॉडल की कीमत 17,999 रुपये है।
इन ईयरफोन का प्राइस 5,999 रुपये का है। इनकी बिक्री 13 जुलाई से शुरू होगी। शुरुआती सेल के दौरान OnePlus Buds 4 पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसे Storm Grey और Zen Green कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। OnePlus Buds 4 में डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी, Bluetooth और LHDC ऑडियो कोडेक के लिए सपोर्ट है।
OnePlus 15 में 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ 6.78 इंच की LTPO 2.5D फ्लैट डिस्प्ले होगी, जिसे BOE द्वारा कस्टम मेड किया गया है। यह वनप्लस 13 में दी गई 6.82 इंच की QHD+ LTPO 4.1 डिस्प्ले से कम है। नया पैनल कथित तौर पर बेहतर पावर एफिशिएंसी, ज्यादा बेहतर कलर ट्यूनिंग और बेहतर ब्राइटनेस प्रदान करता है। OnePlus 15 की इंजीनियरिंग यूनिट को सुपरब्लैक के तौर पर दिखाया गया है।
देश में इस स्मार्टफोन के यूजर्स के लिए कंपनी ने OxygenOS 15.0.2.302 को रिलीज करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट से OnePlus 13s के लिए कई नए फीचर्स जुड़े हैं। इनमें Gemini AI इंटीग्रेशन और विंडोज PC के लिए रिमोट कंट्रोल एक्सेस शामिल हैं। इस स्मार्टफोन के यूजर्स अपडेट के बाद Gemini को फंक्शंस के बारे में बताने के लिए वॉयस या टेक्स्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
OnePlus का लॉन्च इवेंट आज 5 जून, 2025 को दोपहर 12 बजे IST पर शुरू होगा। इच्छुक यूजर्स ऑफिशियल वनप्लस इंडिया यूट्यूब चैनल के जरिए लाइवस्ट्रीम देख सकते हैं। OnePlus 13s में 6.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस होगा। OnePlus 13s में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी।
OnePlus यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए डिजाइन किए गए AI टूल की एक सीरीज पेश कर रहा है। नई प्लस की अलर्ट स्लाइडर के अपग्रेड के तौर पर दी गई है, जिसे अब एआई बेस्ड फंक्शन तक क्विक एक्सेस प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। की (कुंजी) को कई टास्क के लिए कस्टमाइज किया जा सकता है, जिसमें एआई प्लस माइंड को एक्टिव करना शामिल है, जो तुरंत स्क्रीन पर जरूरी जानकारी को सेव कर सकता है।
OnePlus Pad 3 का ग्लोबल लॉन्च कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। टैबलेट को मार्केट में 5 जून को लॉन्च किया जाएगा। टैबलेट के भारत में लॉन्च को लेकर अभी तक कोई संकेत नहीं दिया गया है। OnePlus Pad 3 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिलने वाला है। टैबलेट में OnePlus Open Canvas फीचर भी होगा जिसकी मदद से एकसाथ 3 ऑनस्क्रीन ऐप्स को इस्तेमाल कर सकेगा।
OnePlus ने लेटेस्ट टीजर में OnePlus 13s के नए कलर ऑप्शन का खुलासा किया है। OnePlus 13s में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस होगा। OnePlus 13s में 6.32 इंच की डिस्प्ले आएगी। 13s में 16GB तक LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। OnePlus 13s फोन वनप्लस इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ ऑफलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स साइट Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।