OnePlus ने आज शुक्रवार को भारतीय बाजार में N सीरीज का दूसरा फोन OnePlus N6x लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus N6x में 6.8 इंच की डिस्प्ले है।
OnePlus ने आज शुक्रवार को भारतीय बाजार में N सीरीज का दूसरा फोन OnePlus N6x लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6000 सीरीज से लैस है। इस फोन में 15W फास्टचार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको OnePlus N6x के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
OnePlus N6x के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,999 और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999 है। लॉन्च ऑफर के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी है। इस फोन की पहली सेल भारत में 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे IST से शुरू होगी। ग्राहक OnePlus की वेबसाइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन से यह फोन खरीद पाएंगे। यह फोन बरगंडी रेड और आइस ब्लू रंग के ऑप्शन में आता है।
OnePlus N6x में 6.8 इंच की HD+ LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1570 पिक्सल, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 19.6:9 आस्पेक्ट रेशियो और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले वाइविड और नेचुरल स्क्रीन कलर मोड, डार्क मोड, स्क्रीन कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट सपोर्ट, आई प्रोटेक्शन मोड के साथ आती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 बेस्ड OxygenOS 16 पर काम करता है। OnePlus के इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Apex चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 64GB/128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन भी दिया है, जिसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 13,280 sq mm का हीट डिसिपेशन एरिया है, जिससे फोन ओवरहीटिंग और परफॉर्मेंस थ्रॉटलिंग से बचता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो N6x के रियर में f/2.2 अपर्चर और 10x तक डिजिटल जूम के साथ 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। N6x में 7,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.38 मिमी, चौड़ाई 78.13 मिमी, मोटाई 8.65 मिमी और वजन लगभग 214 ग्राम है। यह फोन MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999