OnePlus भारतीय बाजार में अपना नए टैबलेट OnePlus Pad 4 को 30 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Pad 4 में 13.2 इंच की 3.4K ट्रू कलर डिस्प्ले मिलेगी।
OnePlus भारतीय बाजार में अपना नए टैबलेट OnePlus Pad 4 को 30 अप्रैल को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने एक माइक्रोसाइट लाइव करके आगामी टैबलेट के बारे में काफी कुछ खुलासा कर दिया है। Pad 4 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया जाएगा। आगामी टैबलेट 13,380mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा। आगामी टैबलेट में ONEPLUS AI के जरिए कई नए फीचर्स होंगे। यहां हम आपको OnePlus Pad 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
OnePlus भारतीय बाजार में 30 अप्रैल गुरुवार को को दोपहर 12 बजे अपना नया टैबलेट OnePlus Pad 4 लॉन्च करने जा रहा है।
OnePlus ने लॉन्च से पहले OnePlus Pad 4 के लिए माइक्रोसाइट लाइव कर दी है, जिससे काफी कुछ खुलासा हो गया है। माइक्रोसाइट के अनुसार, OnePlus Pad 4 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट दिया जाएगा जो कि दुनिया का सबसे फास्ट मोबाइल सीपीयू है। यह टैलेट डॉल्बी विजन, इंटेलिजेंट आई केयर के लिए टीयूवी रीनलैंड सर्टिफाइड है। इस टैबलेट में 13,380mAh की बैटरी दी जाएगी। यह टैबलेट 8 फ्लैगशिप स्पीकर्स से लैस होगा जो कि सिनेमैटिक साउंड प्रदान करेंगे। लॉन्च होने के बाद यह टैबलेट OxygenOS पर काम करेगा। कंपनी अपने टैबलेट में ONEPLUS AI शामिल करेगी, जिससे कई नए फीचर्स मिलेंगे।
OnePlus Pad 4 में 13.2 इंच की 3.4K ट्रू कलर डिस्प्ले मिलेगी, जिससे क्रिस्टल क्लियर व्यू मिलेगा। कंपनी ने इसका एक फोटो भी शेयर किया हुआ है, जिससे रियर डिजाइन का खुलासा हुआ है। इस टैबलेट के रियर में फ्लैश लाइट के साथ कैमरा दिया गया है। हालांकि, मेगापिक्सल और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ है। कल इस टैबलेट के बारे में सबकुछ पता चल जाएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत