• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus 13s के लिए पहले अपडेट में जुड़े Gemini AI, विंडोज PC रिमोट एक्सेस के फीचर्स 

OnePlus 13s के लिए पहले अपडेट में जुड़े Gemini AI, विंडोज PC रिमोट एक्सेस के फीचर्स 

आपके विंडोज PC को OnePlus 13s रिमोट तरीके से कंट्रोल कर सकता है। आप अपने फोन से PC की फाइल्स को भी एक्सेस कर सकेंगे

OnePlus 13s के लिए पहले अपडेट में जुड़े Gemini AI, विंडोज PC रिमोट एक्सेस के फीचर्स 

यूजर्स के विंडोज PC को OnePlus 13s रिमोट तरीके से कंट्रोल कर सकता है

ख़ास बातें
  • इस अपडेट से OnePlus 13s के लिए कई नए फीचर्स जुड़े हैं
  • इनमें Gemini AI और विंडोज PC का रिमोट कंट्रोल एक्सेस शामिल हैं
  • OnePlus 13s में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने हाल ही में भारत में OnePlus 13s की बिक्री शुरू की थी। देश में इस स्मार्टफोन के यूजर्स के लिए कंपनी ने OxygenOS 15.0.2.302 को रिलीज करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट से OnePlus 13s के लिए कई नए फीचर्स जुड़े हैं। इनमें Gemini AI इंटीग्रेशन और विंडोज PC के लिए रिमोट कंट्रोल एक्सेस शामिल हैं। 

इस स्मार्टफोन के यूजर्स अपडेट के बाद Gemini को फंक्शंस के बारे में बताने के लिए वॉयस या टेक्स्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह अलार्म को सेट कर सकता है, ट्रिप्स को चेक कर सकता है और नोट्स बना सकता है। इसका मतलब है कि यूजर्स को इन टास्क के लिए विभिन्न ऐप्स को खोलने की जरूरत नहीं होगी। इसमें नया 'सेव टु माइंड स्पेस' फीचर भी है। इससे यूजर्स अपनी स्क्रीन पर किसी भी चीज को माइंड स्पेस पर मेमोरी के तौर पर सेव कर सकते हैं। यह ऐप ऑटोमैटिक तरीके से यूजर्स के लिए इन मेमोरीज का सार बनाकर उन्हें स्टोर कर देगी। इस अपडेट को मैनुअल तरीके से चेक करने के लिए सेटिंग्स पेज पर 'अबाउट डिवाइस' को चुनें और किसी अपडेट के उपलब्ध होने को देखने के लिए ऊपर ब्लू रिबन पर टैप करें। 

आपके विंडोज PC को OnePlus 13s रिमोट तरीके से कंट्रोल कर सकता है। आप अपने फोन से PC की फाइल्स को भी एक्सेस कर सकेंगे। यह हाल के OnePlus 12 अपडेट के समान तरीके से कार्य करता है। इस अपडेट में जून 2025 का Android सिक्योरिटी पैच शामिल है। भारत में इस स्मार्टफोन के यूजर्स इसमें किसी समस्या की रिपोर्ट OnePlus Community App के जरिए दे सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को अपने प्रोफाइल में जाकर 'बग रिपोर्ट' को चुनना होगा। इसके अलावा *#800# पर डायल कर भी समस्या की रिपोर्ट दी जा सकती है। 

OnePlus 13s में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। इसमें 6.32‑इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर चलता है। इसमें Google Gemini वॉयस असिस्टेंट जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाले फीचर्स दिए गए हैं। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Compact form factor
  • Flagship-grade CPU performance
  • Excellent primary camera
  • Some useful AI features
  • Long-lasting battery
  • Four years of Android OS upgrades
  • No bloatware
  • कमियां
  • Telephoto camera performance
  • Lacks an ultrawide camera
डिस्प्ले6.32 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5850 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1216x2640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »