OnePlus Pad 3 Pro में 13380mAh की बैटरी के साथ 67W चार्जिंग सपोर्ट है।
Photo Credit: GizmoChina
OnePlus Pad 3 Pro में 13.2 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है।
OnePlus Pad 3 Pro को कंपनी ने चुपके से लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट ब्रांड ने चीन में लॉन्च किया है जिसमें धांसू फीचर्स होने का दावा किया गया है। नया टैबलेट इससे पहले आए OnePlus Pad 2 Pro का सक्सेसर है। टैबलेट में 13.2 इंच का LCD पैनल दिया गया है। इसमें 7:5 आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है। यह 3392x2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। टैबलेट में 30Hz से लेकर 144Hz तक रिफ्रेश रेट का सपोर्ट बताया गया है। यह 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। टैबलेट में Snapdragon चिपसेट लगा है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
OnePlus Pad 3 Pro के बेस मॉडल की कीमत 4399 युआन (via) (लगभग 61,500 रुपये) है जिसमें इसका 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। टैबलेट के 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 5399 युआन (लगभग 75,500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।
OnePlus Pad 3 Pro में 13.2 इंच का LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इसमें 7:5 का आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है। यह 3392 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। टैबलेट में 144Hz तक रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह 98 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट का सपोर्ट करता है। टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है।
Pad 3 Pro में कंपनी ने 16GB की रैम दी है और 512GB की स्टोरेज दी है। यह ColorOS 16 पर रन करता है। कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैबलेट में 13,380mAh की बैटरी दी गई है जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB 3.2 Gen 1, जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल जाते हैं। टैबलेट में 8 स्पीकर लगे हैं और डुअल माइक्रोफोन दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक भी है। यह 5.94mm मोटाई के साथ आता है। टैबलेट का वजन 672 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस