• होम
  • विज्ञान
  • ख़बरें
  • बोतल में बंद हो रहा है 'सूरज', AI से होगा कंट्रोल, NVIDIA के इस प्रोजेक्ट ने उड़ा डाले होश!

बोतल में बंद हो रहा है 'सूरज', AI से होगा कंट्रोल, NVIDIA के इस प्रोजेक्ट ने उड़ा डाले होश!

NVIDIA और General Atomics ने मिलकर एक हाई-फिडेलिटी, AI-इनेबल्ड डिजिटल ट्विन फ्यूजन रिएक्टर बनाया है, यानी रिएक्टर का वर्चुअल वर्जन जो असली की तरह चलता है और रियल-टाइम डेटा पर काम करता है।

बोतल में बंद हो रहा है 'सूरज', AI से होगा कंट्रोल, NVIDIA के इस प्रोजेक्ट ने उड़ा डाले होश!

Photo Credit: NVIDIA

ख़ास बातें
  • NVIDIA और General Atomics ने Fusion Energy की दिशा में बड़ा कदम उठाया
  • दोनों ने मिलकर हाई-फिडेलिटी, AI-इनेबल्ड डिजिटल ट्विन फ्यूजन रिएक्टर बनाया
  • ये रिएक्टर का वर्चुअल वर्जन है, जो असली की तरह चलता है
विज्ञापन

Fusion Energy, यानी वो तकनीक जिससे सूरज में एनर्जी या गर्मी लगातार बनी रहती है। इस एनर्जी को हासिल करना इंसानों के लिए हमेशा से सबसे बड़ा सपना रहा है। अगर इस एनर्जी को धरती पर कंट्रोल किया जा सके तो हमें लगभग अनलिमिटेड, साफ-सुथरी और सस्ती बिजली मिल सकती है। लेकिन ऐसा करना बेहद मुश्किल है क्योंकि फ्यूजन में प्लाज्मा नाम की चीज को सैकड़ों मिलियन डिग्री तापमान पर स्थिर रखना पड़ता है। हालांकि, NVIDIA और General Atomic कुछ अन्य अमेरिकी रिसर्च टीम्स के साथ मिलकर इस दिशा में काफी आगे बढ़ चुके हैं।

NVIDIA का एक हालिया ब्लॉग Fusion Energy की दिशा में कंपनी के प्रोजेक्ट की खुलकर जानकारी देता है। इसमें बताया गया है कि कैसे NVIDIA और General Atomics ने इस चुनौती को हल करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। दोनों कंपनियों ने मिलकर एक हाई-फिडेलिटी, AI-इनेबल्ड डिजिटल ट्विन फ्यूजन रिएक्टर बनाया है, यानी रिएक्टर का वर्चुअल वर्जन जो असली की तरह चलता है और रियल-टाइम डेटा पर काम करता है।

यह प्रोजेक्ट NVIDIA के Omniverse प्लेटफॉर्म, CUDA-X लाइब्रेरीज और डेटा सेंटर GPUs पर आधारित है और इसे दुनिया के कुछ सबसे एडवांस सुपरकंप्यूटिंग सेंटर्स की मदद से डेवलप किया गया है, जैसे San Diego Supercomputer Center, Argonne Leadership Computing Facility और NERSC (Lawrence Berkeley National Lab)। इसकी घोषणा NVIDIA GTC Washington DC कॉन्फ्रेंस में की गई, जहां बताया गया कि कैसे इस डिजिटल ट्विन ने हफ्तों लगने वाली सिमुलेशन को कुछ सेकंड्स में बदल दिया है।

General Atomics और NVIDIA की इस टीम ने तीन AI मॉडल्स ट्रेन किए हैं - EFIT, CAKE और ION ORB, जो प्लाज्मा के बिहेवियर को सेकंड्स में प्रिडिक्ट कर सकते हैं। ये मॉडल्स दशकों के रियल-डेटा पर ट्रेन किए गए हैं और इनका मकसद यह समझना है कि रिएक्टर के अंदर गर्म प्लाज्मा किस तरह मूव करेगा या कब अस्थिर हो सकता है। 

पहले जो गणना सुपरकंप्यूटर हफ्तों में करते थे, अब वही काम NVIDIA GPUs पर AI कुछ ही सेकंड्स में कर देता है। इससे वैज्ञानिक अब रिएक्टर में किसी खतरे के बिना वर्चुअली एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं और नई तकनीकें जल्दी टेस्ट कर सकते हैं।

यह डिजिटल जुड़वा असली DIII-D फ्यूजन रिएक्टर के साथ सिंक में चलता है, जिससे दुनिया भर के 700 वैज्ञानिक इसमें “what-if” सीनारियो रन कर सकते हैं। इसका मतलब है कि कोई भी नया आइडिया पहले इस वर्चुअल रिएक्टर पर टेस्ट होगा और फिर असली मशीन में ट्राय किया जाएगा। इस सिस्टम में सेंसर डेटा, फिजिक्स सिमुलेशन, इंजीनियरिंग मॉडल्स और AI प्रेडिक्शन सब एक साथ रियल-टाइम में मर्ज होकर चलते हैं, जिससे यह एक लाइव, इंटरएक्टिव फ्यूजन लैब बन जाता है।

कुल मिलाकर, NVIDIA और General Atomics का यह प्रोजेक्ट फ्यूजन एनर्जी रिसर्च की दिशा ही बदल सकता है। पहले जहां एक एक्सपेरिमेंट में हफ्तों लगते थे, अब वही काम कुछ मिनटों या सेकंड्स में हो सकता है। इससे फ्यूजन एनर्जी को कमर्शियल लेवल पर लाने की रफ्तार कई गुना तेज हो सकती है और हो सकता है आने वाले सालों में हम सच में सूरज जैसी एनर्जी को धरती पर “काबू” में ले आएं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  2. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  6. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  7. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  8. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  9. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  10. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »