• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • करोड़ों Android फोन्स खतरे में! चुटकी में हो सकते हैं हैक, Google ने जारी किया अपडेट

करोड़ों Android फोन्स खतरे में! चुटकी में हो सकते हैं हैक, Google ने जारी किया अपडेट

CERT-In ने गंभीर Android सिक्योरिटी खामियों का अलर्ट जारी किया, जो Android 13-16 तक सभी डिवाइसेज को प्रभावित करती हैं।

करोड़ों Android फोन्स खतरे में! चुटकी में हो सकते हैं हैक, Google ने जारी किया अपडेट

Photo Credit: Unsplash/ Andrey Matveev

ख़ास बातें
  • CERT-In का हाई-सीवेरिटी Android सिक्योरिटी अलर्ट, कई चिपसेट प्रभावित
  • Android 13-16 तक सभी वर्जन्स खतरे में बताए गए
  • Google ने दिसंबर 2025 पैच में सिक्योरिटी फिक्स जारी किए
विज्ञापन

भारत सरकार ने इस हफ्ते Android यूजर्स के लिए एक नई सिक्योरिटी चेतावनी जारी की है और इसकी गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह अलर्ट Android 13 से लेकर नए Android 16 तक सभी वर्जन्स को प्रभावित करता है। CERT-In (इंडियन कंप्यूटर इमर्जेंसी रेस्पॉन्स टीम) ने कहा है कि कई बड़े सुरक्षा खामियों का फायदा उठाकर अटैकर यूजर्स का सेंसेटिव डेटा चुरा सकते हैं और यह खतरा पुराने और नए दोनों तरह के Android फोन्स पर लागू होता है।

CERT-In ने इसे 'high severity' रेटिंग दी है। एजेंसी का कहना है कि ये कमजोरियां Android सिस्टम के कई हिस्सों से जुड़ी हैं और अलग-अलग चिपसेट मैन्युफैक्चरर्स की टेक्नोलॉजी को भी प्रभावित करती हैं। अपने पोस्ट में CERT-In ने बताया कि ये जोखिम "Google Android के बग IDs, Qualcomm, MediaTek, NVIDIA, Broadcom और UNISOC के रेफरेंस नंबरों से जुड़े फ्लॉज" की वजह से सामने आए हैं। इसका मतलब यह है कि ये समस्या सिर्फ Android तक सीमित नहीं है, बल्कि स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले हार्डवेयर और ड्राइवर लेयर तक पहुंचती है।

अलग-अलग चिपसेट कंपनियों पर असर पड़ने का सीधा मतलब यह है कि Samsung, Xiaomi, OnePlus, Vivo, Realme जैसी लगभग सभी ब्रांड्स के फोन्स इस खतरे के दायरे में आ जाते हैं। CERT-In के मुताबिक, अगर किसी अटैकर को इन कमजोरियों का सही तरह से फायदा मिल जाए, तो वे यूजर डेटा, सिस्टम परफॉर्मेंस और डिवाइस को नुकसान तक पहुंचा सकते हैं।

अच्छी बात यह है कि Google ने इन सुरक्षा खामियों को माना है और इनके लिए पैच रिलीज किया है। दिसंबर 2025 का Android सिक्योरिटी अपडेट में इन समस्याओं के लिए जरूरी फिक्स शामिल हैं। अब जिम्मेदारी स्मार्टफोन ब्रांड्स की है कि वे इन पैचेस को अपने कस्टम सॉफ्टवेयर में इंटीग्रेट करके जल्द से जल्द OTA अपडेट के रूप में रोलआउट करें। CERT-In ने यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने फोन्स में लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करते रहें और थर्ड-पार्टी ऐप्स या अनजान लिंक से बचें।

CERT-In ने क्या चेतावनी जारी की है?

CERT-In ने Android डिवाइसेज में कई गंभीर सुरक्षा कमजोरियों का हाई-सीवेरिटी अलर्ट जारी किया है।

कौन-कौन से Android वर्जन्स प्रभावित हैं?

Android 13, 14, 15 और 16 - सभी जोखिम में बताए गए हैं।

किस वजह से ये कमजोरियां आई हैं?

Google Android सिस्टम के बग IDs और Qualcomm, MediaTek, NVIDIA, Broadcom और UNISOC के ड्राइवर/फर्मवेयर में खामियों के कारण।

क्या Google ने सुरक्षा पैच जारी किए हैं?

हां, Google ने दिसंबर 2025 का Android सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है जिसमें ज्यादातर फिक्स शामिल हैं।

यूजर्स को क्या करना चाहिए?

फोन में तुरंत लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करें और अनजान ऐप्स या लिंक से बचें ताकि जोखिम कम हो सके।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CERT In, Android, Google, vulnerabilities
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »