Asus ProArt P16 भारत में हुआ लॉन्च, 64 GB तक RAM, जानें प्राइस, फीचर्स

इस लैपटॉप में 16 इंच 4K (3,840 x 2,400 पिक्सल्स) OLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 16:10 की आस्पेक्ट रेशो, स्टाइलस के लिए सपोर्ट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

Asus ProArt P16 भारत में हुआ लॉन्च, 64 GB तक RAM, जानें प्राइस, फीचर्स

इस लैपटॉप की 90 Wh की बैटरी 240 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

ख़ास बातें
  • Asus ProArt P16 में AMD Ryzen AI 9 HX 370 प्रोसेसर दिया गया है
  • इस लैपटॉप में 64 GB तक का RAM और 2 TB तक की स्टोरेज है
  • इसमें Nvidia GeForce RTX 5090 तक GPU है
विज्ञापन

डिवाइसेज मेकर Asus ने देश में नया लैपटॉप लॉन्च किया है। Asus ProArt P16 में AMD Ryzen AI 9 HX 370 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16 इंच टचस्क्रीन 4K रिजॉल्यूशन के साथ है। इस लैपटॉप में 64 GB तक का RAM और 2 TB तक की स्टोरेज दी गई है। इसमें Nvidia GeForce RTX 5090 GPU तक मिलेगा। 

Asus ProArt P16 का प्राइस, उपलब्धता

इस लैपटॉप के बेस GPU वेरिएंट का प्राइस 3,59,990 रुपये का है। Asus ProArt P16 को सिर्फ नैनो ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री Asus के ऑनलाइन स्टोर, कंपनी के एक्सक्लूसिव रिटेल स्टोर्स और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जाएगी। 

Asus ProArt P16 के फीचर्स स्पेसिफिकेशंस

इसमें 16 इंच 4K (3,840 x 2,400 पिक्सल्स) OLED स्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 16:10 की आस्पेक्ट रेशो, स्टाइलस के लिए सपोर्ट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसका डिस्प्ले 100 पर्सेंट DCI-P3 कलर गैमुट, 1.08 बिलियन कलर्स और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ है। यह लैपटॉप Windows 11 Home पर चलता है। Asus ProArt P16 में AMD Ryzen AI 9 HX 370 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें Nvidia GeForce RTX 5090 तक GPU है। इस लैपटॉप में 64 GB तक का RAM और 2 TB तक की स्टोरेज है। इसकी स्टोरेज को SSD स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। 

इस लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi और Bluetooth, एक USB 4.0 Type-C पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट, दो USB 3.2 Gen 2 Type-A पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट, एक 3.5 mm कॉम्बो ऑडियो जैक और एक DC-in पोर्ट के विकल्प हैं। Asus ProArt P16 में फुल HD Asus AiSense वेबकैम दिया गया है। इसके स्पीकर Dolby Atmos को सपोर्ट करते हैं। इस लैपटॉप की 90 Wh की बैटरी 240 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह एक नमपैड के साथ बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड को सपोर्ट करता है। इसमें एक अलग कोपायलट की दी गई है। इसका भार 354.9 x 246.9 x 18.3 mm और भार लगभग 1.95 किलोग्राम का है। हाल ही में Asus ने Vivobook 14 को लॉन्च किया था। इस लैपटॉप में 14 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले (1,920 × 1,200 पिक्सल्स) के रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon X है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »