• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Acer ने स्टूडेंट और बजट यूजर्स के लिए पेश किया नया लैपटॉप Nitro V 15, जानें कीमत और खासियतें

Acer ने स्टूडेंट और बजट यूजर्स के लिए पेश किया नया लैपटॉप Nitro V 15, जानें कीमत और खासियतें

Acer ने भारतीय बाजार में Acer Nitro V 15 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च कर दिया है जो कि स्टूडेंट,गेमर्स और बजट खरीदारों के लिए तैयार किया गया है।

Acer ने स्टूडेंट और बजट यूजर्स के लिए पेश किया नया लैपटॉप Nitro V 15,  जानें कीमत और खासियतें

Photo Credit: Acer

Acer Nitro V 15 में 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Acer Nitro V 15 में 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Acer Nitro V 15 में 13वीं जेन का इंटेल कोर i7-13620H प्रोसेसर है।
  • Acer Nitro V 15 में 32GB तक DDR5 रैम और 2TB तक स्टोरेज है।
विज्ञापन

Acer ने भारतीय बाजार में Acer Nitro V 15 गेमिंग लैपटॉप लॉन्च कर दिया है जो कि स्टूडेंट,गेमर्स और बजट खरीदारों के लिए तैयार किया गया है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट है। इस लैपटॉप में ओब्सीडियन ब्लैक कलर का प्लास्टिक चेसिस है और यह एम्बर बैकलिट कीबोर्ड के साथ आता है। यहां हम आपको  Acer Nitro V 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Acer Nitro V 15 Price

Acer Nitro V 15 के i5 वेरिएंट की कीमत 89,999 रुपये और i7 वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। यह लैपटॉप बिक्री के लिए Acer के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Acer ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart पर उपलब्ध है।

Acer Nitro V 15 Specifications

Acer Nitro V 15 में 15.6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका 165Hz रिफ्रेश रेट है। Nitro V 15 में इंटेल हाइब्रिड आर्किटेक्चर वाला 13वीं जेन का इंटेल कोर i7-13620H प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ NVIDIA GeForce RTX 5060 शामिल है। यह लैपटॉप बेहतर गेमप्ले और 4K वीडियो एडिटिंग के लिए DLSS 4 और नेक्स्ट-जेनरेशन रे ट्रेसिंग का सपोर्ट करता है। कूलिंग के लिए इसमें एक ड्यूल फैन, ड्यूल इनटेक, ड्यूल एग्जॉस्ट सिस्टम है, जिसमें एक नाइट्रोसेंस की है जो यूजर्स को रियल टाइम में परफॉर्मेंस, फैन की स्पीड और पावर प्लान को मॉनिटर करने की सुविधा प्रदान करता है। इस लैपटॉप में 32GB तक DDR5 रैम और 2TB तक PCIe Gen 4 NVMe SSD स्टोरेज है।

Nitro V 15 में नाइट्रोसेंस एक्सपीरियंस जोन प्यूरीफाइडवॉयस एआई नॉइज कैंसलेशन, प्यूरीफाइडव्यू एआई वेबकैम एन्हांसमेंट, गेमप्ले रिकॉर्डिंग के लिए प्लेनेट9 प्रोक्लिप, ऑटो फ्रेमिंग, बैकग्राउंड ब्लर और वीडियो कॉल के लिए आई कॉन्टैक्ट करेक्शन प्रदान करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, थंडरबोल्ट 4 टाइप-सी, एचडीएमआई 2.1, यूएसबी 3.2 जेनरेशन 1 पोर्ट और आरजे45 लैन शामिल हैं। ऑडियो के लिए इसमें डीटीएस:एक्स अल्ट्रा ऑडियो गेमिंग और मीडिया उपयोग के लिए स्पैटियल साउंड है। यह विंडोज 11 पर AI प्रोडक्टिविटी टूल के लिए एक कोपायलट की से भी लैस है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »