• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • पाकिस्तान का AI स्ट्रोक! बना डाला खुद का AI डेटा सेंटर, ऐसे होगा फायदा ...

पाकिस्तान का AI स्ट्रोक! बना डाला खुद का AI डेटा सेंटर, ऐसे होगा फायदा ...

पाकिस्तान ने अपना खुद का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेटा सेंटर (AI Data Centre) शुरू किया है।

पाकिस्तान का AI स्ट्रोक! बना डाला खुद का AI डेटा सेंटर, ऐसे होगा फायदा ...

AI डेटा सेंटर बनाकर पाकिस्तान ने एक बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है।

ख़ास बातें
  • देश ने अपना खुद का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेटा सेंटर बनाया।
  • पाकिस्तान में शुरू हुए डेटा सेंटर में 3000 Nvidia GPU लगे हैं।
  • पाकिस्तान को AI डेवलेपमेंट अब जबरदस्त फायदा होने की संभावना।
विज्ञापन

पाकिस्तान ने AI के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। देश ने अपना खुद का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेटा सेंटर (AI Data Centre) शुरू किया है। यह डेटा सेंटर पाकिस्तान के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसकी मदद से पाकिस्तान में AI का इस्तेमाल बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही देश ने खुद का AI क्लाउड भी शुरू किया है जिससे डेटा देश में ही रहेगा और सुरक्षित रहेगा। आइए जानते हैं एआई डेटा सेंटर और क्लाउड के आ जाने से पाकिस्तान को कैसे होगा फायदा? 

AI डेटा सेंटर बनाकर पाकिस्तान ने एक बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। इससे देश में हेल्थ, फाइनेंस, खेती और पब्लिक सेफ्टी के क्षेत्र में AI का इस्तेमाल बढ़ाने में मदद मिलेगी। Daily Times के अनुसार, यह डेटा सेंटर Telenor और Data Vault ने मिलकर तैयार किया है। इसका मकसद पाकिस्तानी कंपनियों और एजेंसियों तक Nvidia GPU की पहुंच प्रदान करना है ताकि वे AI कंप्यूटिंग कर सकें। डेटा सेंटर के आ जाने से अब देश का डेटा सुरक्षित रहेगा और साइबर सिक्योरिटी भी पहले से मजबूत होगी। कुल मिलाकर पाकिस्तान को AI डेवलेपमेंट अब जबरदस्त फायदा होने की संभावना है। 

पाकिस्तान में शुरू हुए डेटा सेंटर में 3000 Nvidia GPU लगे हैं। रोचक बात है कि ग्लोबल लेवल पर GPU चिप की कमी, और अमेरिका द्वारा निर्यात प्रतिबंध होते हुए भी देश ने इतनी बड़ी संख्या में जीपीयू चिप हासिल कर लिए। इन चिप के आ जाने से अब कंपनियों को सेक्टर संबंधी समाधान बहुत आसानी से मिल जाएंगे जिसमें फिनटेक, लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और पब्लिक सर्विसेज को काफी फायदा होगा। 

पाकिस्तान को एक और बड़ा लाभ क्लाउड स्टोरेज के रूप में होने वाला है। अब देश को अपना डेटा बाहर भेजने की जरूरत नहीं है। AI वर्कलोड के लिए अब पाकिस्तान की दूसरे देशों पर निर्भरता खत्म हो गई है। सारा डेटा देश में ही रहेगा जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को भी फायदा होगा। इसी के साथ ही साइबर सुरक्षा मजबूत होगी और हैकिंग का डर बहुत कम रहेगा। कुल मिलाकर पाकिस्तान ने AI के डेवलेपमेंट में एक बड़ा कदम उठाया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , AI, AI in Pakistan, AI data centre
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »