• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • CES 2026: Nvidia का नया प्लान फिजिकल AI, तेजी से बढ़ रही बाजार में डिमांड, जानें आखिर क्या है?

CES 2026: Nvidia का नया प्लान फिजिकल AI, तेजी से बढ़ रही बाजार में डिमांड, जानें आखिर क्या है?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर तो हर जगह बहुत चर्चा हो रही है, लेकिन अब फिजिकल एआई पर भी काम शुरू हो गया है।

CES 2026: Nvidia का नया प्लान फिजिकल AI, तेजी से बढ़ रही बाजार में डिमांड, जानें आखिर क्या है?

Photo Credit: Nvidia

ह्यूमनाइड रोबोट बनाने के लिए तेजी से काम हो रहा है।

ख़ास बातें
  • Nvidia सीईएस 2026 में अपनी लेटेस्ट रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी को पेश कर रहा है।
  • फिजिकल AI मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स में बड़ा बदलाव ला सकता है।
  • Nvidia ने Alpamayo पेश किया है जो कि सेल्फ-ड्राइविंग कार के लिए मॉडल है।
विज्ञापन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर तो हर जगह बहुत चर्चा हो रही है, लेकिन अब फिजिकल एआई पर भी काम शुरू हो गया है। बड़े स्तर पर टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री ह्यूमनाइड रोबोट बनाने के लिए तेजी से काम कर रही हैं, इसी बीच टेक दिग्गज Nvidia सीईएस 2026 में अपनी लेटेस्ट रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी को पेश कर रहा है। फिजिकल एआई मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकता है। आइए Nvidia की रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

फिजिकल एआई क्या है?
सोमवार को कंपनी के CEO जेन्सेन हुआंग ने बताया कि बोस्टन डायनेमिक्स और कैटरपिलर (CAT) से लेकर LG इलेक्ट्रॉनिक्स और NEURA रोबोटिक्स जैसी कंपनियां अपने कई रोबोट्स को तैयार करने और उन्हें पावर प्रदान करने के लिए Nvidia की रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रही हैं। यह एक फिजिकल एआई है।

Nvidia का दावा है कि फिजिकल एआई मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव ला सकता है और कंपनी इस बदलाव में आगे रहना चाहती है। Nvidia ने रोबोट को उनके आसपास की दुनिया से बातचीत करने में ट्रेन करने के लिए कई नए एआई मॉडल और उनके डिजिटल माइंड को पावर प्रदान करने के लिए जरूरी हार्डवेयर पेश किए।

सेल्फ ड्राइविंग कारें भी होंगी बेहतर
ह्यूमनॉइड बॉट्स के अलावा Nvidia ने Alpamayo पेश किया है जो कि सेल्फ-ड्राइविंग कार के लिए मॉडल की एक नई सीरीज है। अल्पामायो एक चेन ऑफ थॉट रीजनिंग बेस्ड विजन लैंग्वेज एक्शन (VLA) मॉडल का उपयोग करता है। ये मॉडल उन खास ड्राइविंग कंडीशन को पहचान सकते हैं जो सामान्य ड्राइविंग के दौरान बहुत कम नजर आती हैं। वहीं आगे बढ़ने का सही तरीका भी खोज सकते हैं। जैसे कि मॉडल यह देख सकता है कि जब कोई वाहन क्रॉसिंग के पास जा रहा हो और ट्रैफिक लाइट खराब है। यह समस्या को पहचान सकता है और आगे क्या करना है यह पता लगाने की कोशिश कर सकता है।

Nvidia ने कहा कि ये मॉडल बड़े स्तर पर टीचर मॉडल के तौर पर काम करने के लिए तैयार किए गए हैं, जिन्हें डेवलपर अपने हिसाब से बेहतर कर सकते हैं और अपने सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम के आधार पर उपयोग कर सकते हैं। Alpamayo डेवलपर्स को समय के साथ अपनी सेल्फ ड्राइविंग कार टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने में मदद करना है। Nvidia के Alpamayo मॉडल में ल्यूसिड, उबर और बर्कले डीपड्राइव समेत कई कंपनियों ने रुचि दिखाई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nvidia, AI, Alpamayo, CES 2026
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  4. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  5. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  8. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  10. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »