Hotel on Moon: चांद पर मनाएं छुट्टी! बनने जा रहा होटल, एक रात का इतना होगा किराया

दावा किया गया है कि होटल पहले कस्टमर्स के लिए 2032 में खोल दिया जाएगा।

Hotel on Moon: चांद पर मनाएं छुट्टी! बनने जा रहा होटल, एक रात का इतना होगा किराया

Photo Credit: shedevrum.ai

GRU स्पेस 2032 तक चांद पर होटल स्टे शुरू करने का दावा कर रहा है।

ख़ास बातें
  • चांद पर दुनिया का पहला स्थायी होटल बनाने की तैयारी
  • कैलिफोर्निया बेस्ड स्टार्टअप चांद पर बनाने जा रहा होटल
  • Nvidia, SpaceX, Y Combinator जैसी कंपनियों की भागीदारी
विज्ञापन

अगर आप उन लोगों में से हैं जो जिंदगी में रोमांच पसंद करते हैं, कीमत चाहे कुछ भी हो तो यह खबर आपके लिए ही है। बहुत से रोमांचपसंद लोगों का सपना होता है स्पेस में घूमकर आने का। अब यह सपना बहुत जल्द पूरा हो सकता है। चांद पर एक होटल बनने जा रहा है जहां पर आप छुट्टी मनाकर आ सकते हैं। कैलिफोर्निया का एक स्टार्टअप 2032 तक चांद पर होटल बनाने की योजना पर गंभीर रूप से काम कर रहा है। यह एक स्थायी होटल होगा जहां पर आप रुक कर भी आ सकते हैं। आइए जानते हैं कितना होगा इसका किराया और कैसे कर सकते हैं बुक। 

चांद पर होटल में रुकने का सपना बहुत जल्द पूरा हो सकता है। कैलिफोर्निया बेस्ड स्टार्टअप गैलेक्टिक रिसोर्स यूटीलाइजेशन (GRU) स्पेस ने घोषणा की है कि वह चांद पर होटल बनाने जा रहा है। यह होटल चांद पर दुनिया का पहला स्थायी होटल होगा। यानी आप इसमें रुक भी सकते हैं। कहा जा रहा है कि इसके लिए फंडिंग भी शुरू हो चुकी है। होटल को बनाने के लिए Nvidia, SpaceX, Y Combinator और डिफेंस टेक फर्म Anduril भी भागीदारी में काम करना शुरू कर चुके हैं। 

चांद पर होटल में एक रात का किराया

GRU के फाउंडर Skyler Chan हैं जो 21 साल के इंजीनियर हैं। स्काइलर चान ने होटल के लिए बुकिंग भी शुरू कर दी हैं। अगर आप इस होटल में स्टे के लिए प्री-बुकिंग करवाना चाहते हैं तो आप 10 लाख डॉलर यानी करीबन 9.2 करोड़ रुपये देकर अपना स्पेस बुक करवा सकते हैं। दावा किया गया है कि होटल पहले कस्टमर्स के लिए 2032 में खोल दिया जाएगा। इस होटल में एक रात रुकने का किराया 410,000 डॉलर यानी करीबन 3.7 करोड़ रुपये से शुरू होगा। GRU वेबसाइट पर बुकिंग के लिए भारतीय रुपये में भी आपको ऑप्शन मिल जाएगा। जीआरयू लूनर होटल प्री-बुकिंग आवेदन की फीस 93,796 रुपये बताई गई है। 

GRU Lunar Hotel pre bookings are open now

GRU Lunar Hotel pre bookings are open now
Photo Credit: GRU Space

चांद पर होटल चांद की ही मिट्टी से!

होटल बनाने वाली कंपनी का कहना है कि चांद पर यह होटल वहीं की मिट्टी से बनाया जाएगा। अबतक जो भी स्ट्रक्चर स्पेस में बने हैं वे पृथ्वी से ले जाए गए पदार्थों से ही बने हैं, लेकिन पहली बार वहीं की मिट्टी की को कंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल किया जाएगा। इम मिट्टी को पहले इस तैयार किया जाएगा कि इससे निर्माण किया जा सके। इससे कंपनी की लागत भी घटेगी पृथ्वी से कुछ ढोकर भी नहीं ले जाना होगा। 

भविष्य के स्पेस मिशनों में क्रांति!

अगर चांद पर होटल की यह योजना साकार हो जाती है तो स्पेस मिशनों में सबसे बड़ी क्रांति आ सकती है। इसके बाद चांद पर रिसर्च सेंटर भी बनाए जा सकेंगे। इसके साथ ही मंगल पर घर बनाने की नींव भी इसी होटल से रखी जाएगी। यानी हो सकता है कि अगले एक दशक के भीतर इंसान पृथ्वी को छोड़कर सौरमंडल के अन्य ग्रहों पर घर बनाने की शुरुआत भी कर चुका होगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  7. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  9. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »