• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • Viral News: गोलगप्पे बेचकर कमाए Rs 40 लाख! आ गया GST का नोटिस, इंटरनेट पर नोटिस वायरल

Viral News: गोलगप्पे बेचकर कमाए Rs 40 लाख! आ गया GST का नोटिस, इंटरनेट पर नोटिस वायरल

कथित रूप से शख्स ने वित्त वर्ष 2023-24 में 40 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई की।

Viral News: गोलगप्पे बेचकर कमाए Rs 40 लाख! आ गया GST का नोटिस, इंटरनेट पर नोटिस वायरल

पानीपुरी विक्रेता को मिला GST नोटिस इन दिनों सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

ख़ास बातें
  • पानी-पूरी बेचने वाले एक शख्स को GST का नोटिस।
  • 2023-24 में 40 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई।
  • शख्स ने यह कमाई ऑनलाइन पेमेंट्स के माध्यम से की।
विज्ञापन
पानी-पूरी बेचने वाले एक शख्स को गुड्स एंड सर्विसेज टेक्स डिपार्टमेंट (Goods and Services Tax (GST) की ओर से समन भेजा गया है। कथित रूप से शख्स ने वित्त वर्ष 2023-24 में 40 लाख से ज्यादा की कमाई की जिसके कारण उसे GST डिपार्टमेंट ने दस्तावेजों के साथ पेश होने का नोटिस जारी किया है। शख्स ने यह कमाई ऑनलाइन पेमेंट्स के माध्यम से की। 

तमिलनाडू में अजब मामला तब सामने आया जब पानी पूरी बेचने वाले शख्स को तमिलनाडू गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एक्ट, सेंट्रल जीएसटी एक्ट के सेक्शन 70 के तहत समन जारी किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, शख्स को यह समन 17 दिसंबर 2024 को प्राप्त हुआ। जीएसटी नियमों के तहत सालाना 40 लाख से अधिक आय करने वाले व्यवसायों को रजिस्टर करना होता है और टैक्स नियमों का पालन करना होता है। 

नोटिस इन दिनों सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। कथित नोटिस में विक्रेता को व्यक्तिगत रूप से डिपार्टमेंट के सामने पेश होने के निर्देश हैं। शख्स को कहा गया है कि वह पिछले तीन वर्षों के अपने लेन-देन से संबंधित वित्तीय दस्तावेज प्रस्तुत करे। जीएसटी डिपार्टमेंट के अधिकारियों का मकसद है कि वे विक्रेता की आय की जांच करेंगे। जांच में पिछले वित्तीय वर्ष में डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त किए गए पर्याप्त भुगतानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पानी पूरी वाले को मिले इस नोटिस में यह भी बताया गया है कि 40 लाख रुपये वार्षिक कारोबार की सीमा पार करने के बाद भी जीएसटी पंजीकरण प्राप्त किए बिना वस्तुओं या सेवाओं की आपूर्ति करना एक अपराध के तहत आता है। नोटिस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स के अलग अलग कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसमें उसकी लागत भी शामिल है, कुछ फिक्स्ड चार्ज भी शामिल हैं। आय में से उन सबको हटाकर देखना चाहिए। 
 

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 50 प्रतिशत के लगभग तो लोग कैश पेमेंट ही कर रहे होंगे। महज 50 100 रुपये की मामूली पेमेंट्स भी इसमें शामिल होंगी। अंदाजन विक्रेता 60 लाख प्रतिवर्ष कमा रहा होगा। बहरहाल यह नोटिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी चर्चा में है। पानी पूरी वाले विक्रेता को इस तरह का अधिकारिक नोटिस मिलना लोगों को हैरान कर रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  7. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  10. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »