"आपका मोबाइल सिम हो जाएगा बंद" इस नोटिस के बारे में जरूर पढ़ें...

BSNL कभी भी इस तरह से नोटिस नहीं भेजता है। वहीं, यूजर्स से आग्रह किया गया है कि वे अपने निजी या बैंक के डिटेल्स किसी के भी साथ शेयर न करें। 

Photo Credit: X/ @PIBFactCheck

इस तरह के फेक मैसेजेस का मकसद लोगों को डराकर उनकी पर्सनल और बैंक डिटेल्स चुराना होता है

ख़ास बातें
  • फर्जी KYC नोटिस के नाम पर SIM बंद करने की धमकी
  • BSNL/TRAI ने ऐसा कोई अलर्ट नहीं भेजा है
  • PIB Fact Check ने किया अलर्ट, लिंक या कॉल से बचें
विज्ञापन
अगर आपके पास भी हाल ही में एक ऐसा मैसेज या नोटिस आया है जिसमें लिखा है कि आपका SIM बंद हो सकता है क्योंकि आपने KYC अपडेट नहीं किया, और वो BSNL या TRAI के नाम से भेजा गया है, तो सावधान हो जाइए। यह पूरी तरह से फर्जी नोटिस है। सरकार की ओर से साफ कर दिया गया है कि BSNL ने ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया है और TRAI का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

PIB Fact Check ने अपने आधिकारिक X (Twitter) हैंडल से इस मैसेज को फर्जी करार देते हुए लोगों को चेताया है। ट्वीट में कहा गया, "क्या आपको भी BSNL से कथित तौर पर एक नोटिस मिला है, जिसमें दावा किया गया है कि ग्राहक का KYC @TRAI द्वारा निलंबित कर दिया गया है और सिम कार्ड 24 घंटे के भीतर ब्लॉक कर दिया जाएगा? सावधान! यह नोटिस #Fake है।"

आगे यह भी बताया गया है कि BSNL कभी भी इस तरह से नोटिस नहीं भेजता है। वहीं, यूजर्स से आग्रह किया गया है कि वे अपने निजी या बैंक के डिटेल्स किसी के भी साथ शेयर न करें। 
 

नोटिस की इमेज भी शेयर की गई है, जिसमें लिखा गया है कि यूजर की KYC सस्पेंड कर दी गई है और यदि 24 घंटे में कॉल न किया गया तो SIM कार्ड ब्लॉक हो जाएगा। साथ ही एक कॉल नंबर और 'KYC Verification Executive' का नाम भी दिया गया है, ताकि नोटिस असली लगे। लेकिन गौर से देखने पर साफ समझ आता है कि इसकी भाषा, लेआउट और जानकारी में कई गड़बड़ियां हैं।

PIB ने यह भी बताया कि इस तरह के फेक मैसेजेस का मकसद लोगों को डराकर उनकी पर्सनल और बैंक डिटेल्स चुराना होता है। जैसे ही आप कॉल करते हैं या लिंक पर क्लिक करते हैं, स्कैमर्स आपके OTP, AADHAAR या अकाउंट डिटेल मांग सकते हैं, जिससे फ्रॉड ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं।

ऐसे मामलों में कई बार यूजर्स को कहा जाता है कि उनकी "SIM सर्विस तुरंत सस्पेंड हो जाएगी", जिससे डर के मारे लोग जानकारी दे बैठते हैं। लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया है कि कोई भी मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर, चाहे BSNL हो या कोई और KYC से जुड़ा कोई अल्टीमेटम नोटिस इस तरह नहीं भेजता।

 

क्या BSNL वाकई KYC के लिए ऐसा नोटिस भेज रहा है?

नहीं। BSNL ने कोई ऐसा नोटिस नहीं भेजा है। सरकार ने इसे फेक बताया है।

SIM KYC नोटिस में क्या लिखा होता है?

SIM KYC नोटिस में लिखा होता है कि आपकी KYC सस्पेंड कर दी गई है और 24 घंटे में SIM बंद हो जाएगा। साथ ही कॉल करने का नंबर भी दिया जाता है।

अगर SIM KYC नोटिस का मैसेज आए तो क्या करें?

बिल्कुल भी जवाब न दें। कॉल या मैसेज का जवाब न दें और हो सके तो नंबर, ईमेल या WhatsApp को साइबर सेल को रिपोर्ट करें।

SIM KYC स्कैम कैसे काम करता है?

SIM KYC स्कैम में स्कैमर्स डर पैदा करते हैं और फिर आपके OTP, बैंक, या आधार जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं।

असली KYC नोटिस कहां से आता है?

फिलहाल कोई भी कंपनी इस तरह के SIM KYC नोटिस नहीं भेज रही है। हमेशा कंपनी की ओर से आने वाले मैसेज के ई-मेल एड्रेस या नंबर को जांच लें।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, TRAI, PIB Fact Check
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »