IPO में गड़बड़ी को लेकर Paytm के फाउंडर को SEBI ने दिया नोटिस

SEBI का आरोप है कि शर्मा को दिए गए 2.1 करोड़ एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शंस (ESOPs) शेयर-बेस्ड एंप्लॉयी बेनेफिट्स देने के उसके रूल्स का उल्लंघन है

IPO में गड़बड़ी को लेकर Paytm के फाउंडर को SEBI ने दिया नोटिस

इस नोटिस में तथ्यों की गलत जानकारी देने पर जवाब मांगा गया है

ख़ास बातें
  • पेटीएम के फाउंडर को IPO के दस्तावेजों में पब्लिक शेयरहोल्डर बताया गया था
  • कंपनी ने बताया था कि उसके बड़े शेयरहोल्डर्स में कोई इनवेस्टर नहीं हैं
  • पिछले कुछ महीनों से पेटीएम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है
विज्ञापन
फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी Paytm के फाउंडर और अन्य बोर्ड मेंबर्स को लगभग तीन वर्ष पहले लाए गए कंपनी के इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) में कथित गड़बड़ियों के लिए मार्केट्स रेगुलेटर SEBI ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में तथ्यों की गलत जानकारी देने पर जवाब मांगा गया है। 

पेटीएम के फाउंडर Vijay Shekhar Sharma को इस IPO के लिए दाखिल किए गए दस्तावेजों में कंपनी का एक एंप्लॉयी बताया गया था, जबकि उन्हें बड़े शेयरहोल्डर के वर्ग में रखा जाना चाहिए था जो कंपनी के फैसले को प्रभावित कर सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, SEBI ने कंपनी के तत्कालीन डायरेक्टर्स से इसे लेकर प्रश्न किए हैं। स्टॉक एक्सचेंज के डेटा के अनुसार, शर्मा को एक बड़े शेयरहोल्डर के बजाय एक पब्लिक शेयरहोल्डर बताया गया था। इन दस्तावेजों में बताया गया था कि पेटीएम के बड़े शेयरहोल्डर्स के वर्ग में कोई इनवेस्टर्स नहीं हैं। इस बारे में पेटीएम ने कहा है, "इस मामले को लेकर SEBI के साथ कंपनी नियमित संपर्क में है।" इसके साथ ही कंपनी ने बताया है कि इस नोटिस के बारे में तिमाही नतीजों की फाइलिंग में जानकारी दी गई थी। 

SEBI का आरोप है कि शर्मा को दिए गए 2.1 करोड़ एंप्लॉयी स्टॉक ऑप्शंस (ESOPs) शेयर-बेस्ड एंप्लॉयी बेनेफिट्स देने के उसके रूल्स का उल्लंघन है। इन रूल्स के तहत, कंपनी के फैसलों को प्रभावित करने की क्षमता रखने वाले बड़े शेयरहोल्डर्स के पास ESOPs नहीं हो सकते। इस बारे में टिप्पणी के लिए भेजे गए Reuters के निवेदन का SEBI ने उत्तर नहीं दिया। 

इस वर्ष की शुरुआत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पेटीएम की बैंकिंग यूनिट पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को बंद करने का ऑर्डर दिया था। इससे कंपनी को बड़ा झटका लगा था। इसके बाद पेटीएम के शेयर में बड़ी गिरावट हुई थी। पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में Paytm को चलाने वाली  One 97 Communications के  रेवेन्यू में लिस्टिंग के बाद से पहली बार 2.6 प्रतिशत की गिरावट हुई थी। कंपनी का रेवेन्यू लगभग 22.7 अरब डॉलर का रहा था। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने मार्च में PPBL पर पांच करोड़ रुपये से अधिक की पेनल्टी लगाई थी। इसका कारण PPBL के एकाउंट्स के जरिए भेजी गई गैर कानूनी रकम की रिपोर्ट देने में हुए उल्लंघन थे। 


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  5. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  6. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  7. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  8. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  9. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  10. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »