Netflix India

Netflix India - ख़बरें

  • ₹7 हजार से कम में 200 इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा! XElectron ने भारत में लॉन्च किया नया प्रोजेक्टर
    XElectron ने भारतीय बाजार में अपना नया Techno C7 Smart Home Theatre Movie HD Projector लॉन्च किया है। यह बजट प्रोजेक्टर 180° Rotating Stand के साथ आता है, जिससे इसे दीवार या छत पर आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें Android 14, Netflix, YouTube, Prime Video समेत कई OTT ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा WiFi 6, Bluetooth 5.0, Electric Focus, Auto Keystone Correction और 20W इनबिल्ट स्पीकर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी ने इसकी कीमत 6,990 रुपये रखी है और इसे Amazon India व अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
  • Free Netflix? चुनिंदा यूजर्स को मिल रहा खास ऑफर, ऐसे चेक करें आपनी एलिजिबिलिटी
    Netflix भारत में चुनिंदा नए यूजर्स के लिए Free Trial की टेस्टिंग कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ अकाउंट्स पर "Try 30 days for ₹0" और 15-Day Free Trial जैसे ऑफर दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कंपनी ने इस टेस्टिंग की आधिकारिक घोषणा नहीं की है और यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। अगर साइन-अप के दौरान ऑफर दिखाई देता है, तो यूजर बिना शुल्क के ट्रायल शुरू कर सकते हैं। हालांकि, AutoPay डिफॉल्ट रूप से चालू रहता है, इसलिए ट्रायल खत्म होने से पहले सब्सक्रिप्शन कैंसल करना जरूरी होगा।
  • OTT Releases This Week: 'परफेक्ट फैमिली', 'बाहुबली: दि टॉर्च बियरर', 'लिटिल ब्रदर', 'राजा शिवाजी' जैसी फिल्में इन OTT पर!
    OTT पर इस हफ्ते कई रोचक फिल्मों की एंट्री हुई है। इनमें कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर और एतिहासिक जॉनर की फिल्में शुमार हैं। Netflix, SonyLiv, Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म्स ने इन्हें रिलीज किया है। इसमें राजा शिवाजी, परफेक्ट फैमिली जैसी फिल्मों की खूब चर्चा है जो आपका मनोरंजन करने के लिए इस हफ्ते तैयार हैं।
  • अब Netflix दिखाएगा Reels जैसे वीडियो, नया फीचर बदल देगा देखने का तरीका!
    Netflix ने अपने मोबाइल ऐप के लिए नया अपडेट जारी किया है, जिसमें Clips नाम का एक नया फीचर जोड़ा गया है। इस फीचर के जरिए यूजर्स छोटे-छोटे वीडियो क्लिप के जरिए फिल्मों और सीरीज को एक्सप्लोर कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक यह फीचर यूजर की पसंद के हिसाब से कंटेंट दिखाता है और सीधे My List में सेव या पूरा शो देखने का ऑप्शन देता है। इसके अलावा ऐप के डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं, जिससे नेविगेशन आसान हो जाता है। यह अपडेट फिलहाल भारत समेत कई देशों में रोलआउट किया जा रहा है।
  • boAt CineHead E1 लॉन्च: 150-इंच तक स्क्रीन साइज और Android सपोर्ट, कीमत Rs 8 हजार से कम
    boAt ने भारत में CineHead E1 प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये रखी गई है। यह 720p नेटिव रेजोल्यूशन और 1080p प्लेबैक सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 150 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस और 150 इंच तक प्रोजेक्शन साइज मिलता है। प्रोजेक्टर Android 13 बेस्ड इंटरफेस पर चलता है और Netflix, YouTube, Prime Video जैसे ऐप्स सपोर्ट करता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक फोकस, कीस्टोन करेक्शन और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • 120 इंच स्क्रीन साइज से घर बनेगा मिनी थिएटर! Portronics Beem 570 प्रोजेक्टर भारत में लॉन्च
    Portronics ने भारत में Beem 570 स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस 1080p फुल HD रिजॉल्यूशन, 10000 लुमेंस ब्राइटनेस और 120 इंच तक स्क्रीन साइज का सपोर्ट देता है। इसमें Android 13 बेस्ड Whale TV OS मिलता है, जिसमें Netflix, YouTube और Prime Video जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल हैं। प्रोजेक्टर में ऑटोफोकस, ऑटो कीस्टोन करेक्शन और ऑब्स्टेकल अवॉइडेंस जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें Wi-Fi, Bluetooth 5.4, HDMI और स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट भी मिलता है।
  • घर में 150-इंच स्क्रीन पर देखें सिनेमा, XElectron ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल स्मार्ट प्रोजेक्टर
    XElectron ने भारत में PocketBeam Portable Smart Projector लॉन्च किया है, जो कॉम्पैक्ट डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। यह प्रोजेक्टर 720p HD रेजोल्यूशन और 1080p डिकोडिंग सपोर्ट के साथ 150 इंच तक की स्क्रीन प्रोजेक्ट कर सकता है। इसमें Android 13 आधारित सिस्टम, Netflix और YouTube जैसे OTT ऐप्स का सपोर्ट और वायरलेस स्क्रीन मिररिंग फीचर मिलता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 3200mAh बैटरी दी गई है, जो 2 घंटे से ज्यादा प्लेबैक दे सकती है। इसकी कीमत 9,990 रुपये रखी गई है।
  • 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सस्ता Airtel प्लान!
    Airtel के लम्बी वैधता वाले रीचार्ज प्लान्स में एक ऐसा प्लान शामिल किया गया है जो सस्ती कीमत में प्रीमियम लेवल के बेनिफिट्स लेकर आता है। कंपनी का यह प्लान 1798 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। इसे Airtel Official Website या Airtel Thanks App के माध्यम से ऑनलाइन रीचार्ज के जरिए एक्टिवेट कर सकते हैं। प्लान में 84 दिनों की वैधता मिलती है।
  • Portronics का नया स्मार्ट प्रोजेक्टर हुआ लॉन्च, दीवार पर 100-इंच साइज में दिखाएगा मूवी, जानें कीमत
    Portronics ने भारत में Beem 560 Smart LED Projector लॉन्च किया है, जिसे Netflix सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। यह प्रोजेक्टर Full HD रिजॉल्यूशन, 5300-lumen ब्राइटनेस और 100-इंच तक के प्रोजेक्शन साइज को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें auto focus और auto keystone correction जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जिससे सेटअप आसान हो जाता है। Beem 560 इन-बिल्ट Android OS पर काम करता है और YouTube व Prime Video जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स को सपोर्ट करता है। इसकी कीमत 14,499 रुपये रखी गई है।
  • Dhurandhar कब आएगी OTT पर? सामने आई नई डेट, अब तक 130 करोड़ का कलेक्शन!
    रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ ने रिलीज के कुछ ही दिनों में लगभग 130 करोड़ रुपये कमा कर बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। थिएटर रन के साथ ही दर्शक इसके OTT रिलीज को लेकर भी उत्साहित हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म 30 जनवरी 2026 को Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिल्म की कहानी कराची के ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क को भीतर से तोड़ने के मिशन पर निकले एक रहस्यमयी ट्रैवलर के इर्द-गिर्द घूमती है। रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े नाम फिल्म में नजर आते हैं।
  • जापान ने बनाया सबसे तेज इंटरनेट स्पीड का विश्व रिकॉर्ड, अमेरिका से 35 लाख गुना और भारत से 1.6 करोड़ गुना ज्यादा तेज, अब होगा ऐसा कमाल
    जापान ने 1.02 पेटाबिट्स प्रति सेकंड की दमदार इंटरनेट स्पीड हासिल की, जिससे एक नया विश्व रिकॉर्ड बना है। जापान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (NICT) ने सुमितोमो इलेक्ट्रिक और यूरोपीय पार्टनर के साथ मिलकर यह रिकॉर्ड बनाने वाली उपलब्धि हासिल की है। उनके यूनिक 19 कोर ऑप्टिकल फाइबर केबल ने 1,808 किलोमीटर से ज्यादा की दमदार स्पीड से डाटा ट्रांसमिट किया जो कि करीब लंदन से रोम की दूरी के बराबर है।
  • OTT Releases This Week: Bhool Chuk Maaf, Wolf Man, Maranamass जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, यहां देखें
    OTT पर इस हफ्ते कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें कई जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज शामिल होंगी। रिलीज होने वाली वेब सीरीज में एडवेंचर, थ्रिल, कॉमेडी, ड्रामा आदि का भरपूर डोज मिलने वाला है। आपके वीकेंड मनोरंजन के लिए Sony Liv, Netflix, Zee5, JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म अपनी रिलीज लेकर आए हैं।
  • सोशल मीडिया, OTT पर अश्लील कंटेंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा सरकार से जवाब
    जस्टिस B R Gavai और Augustine George Masih की बेंच ने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए उपाय लागू करना विधानमंडल या कार्यकारिणी की जिम्मेदारी है। बेंच का कहना था, "यह सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र के अंदर नहीं है। इस बारे में केंद्र सरकार की ओर पेश हुए सॉलिसिटर जनरल, Tushar Mehta ने कहा कि सरकार इसे एक प्रतिकूल कानूनी मामले के तौर पर नहीं लेगी।
  • OTT Release This Week: हॉरर, कॉमेडी, ड्रामा से भरपूर Sabdham, Om Kali Jai Kali, Viduthalai Part 2 जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर!
    OTT पर इस हफ्ते कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इनमें कई जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज शामिल होंगी। रिलीज होने वाली वेब सीरीज में थ्रिलर, हॉरर कॉमेडी, ड्रामा आदि का भरपूर डोज मिलने वाला है। आपके वीकेंड मनोरंजन के लिए Netflix, Zee5, JioHotstar जैसे प्लेटफॉर्म अपनी रिलीज लेकर आए हैं। Sabdham, Om Kali Jai Kali, Viduthalai Part 2 जैसी फिल्में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हैं।
  • JioHotstar की बड़ी कामयाबी, 10 करोड़ से ज्यादा हुए पेड सब्सक्राइबर्स
    हाल ही में Disney+ Hotstar और JioCinema के मर्जर से JioHotstar को बनाया गया था। प्रोग्रामिंग के कुल आवर्स के लिहाज से यह Netflix जैसे इंटरनेशनल ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म्स से लगभग चार गुणा बड़ा है। पिछले वर्ष Mukesh Ambani की Reliance Industries (RIL) और Walt Disney ने एक ज्वाइंट वेंचर बनाया था। इसके तहत, RIL की एसोसिएट कंपनी Viacom18 Media और Disney की Star India का मर्जर किया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »