IC 814: The Kandahar Hijack देखने के लिए यह है Netflix का सबसे सस्‍ता प्‍लान

The Kandahar Hijack को देखने के लिए आपके पास नेटफ्लिक्‍स का सब्‍सक्र‍िप्‍शन होना जरूरी है।

IC 814: The Kandahar Hijack देखने के लिए यह है Netflix का सबसे सस्‍ता प्‍लान

IC 814 : The Kandahar Hijack पर सोशल मीडिया में बहुत विवाद हो रहा है।

ख़ास बातें
  • वेब सीरीज 'आईसी 814' पर विवाद
  • आतंकियों के नामों को लेकर है विवाद
  • Netflix पर आई है यह वेब सीरीज
विज्ञापन
IC 814 : The Kandahar Hijack : Netflix पर रिलीज हुई ‘IC 814: द कंधार हाईजैक' वेब सीरीज विवादों में है। सीरीज में आतंकियों के बदले गए नामों और मानवीय चित्रण पर लोग ऐतराज जता रहे हैं। सरकार ने सख्‍त रुख अपनाया है और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स कंटेंट हेड को तलब किया है। अनुभव सिन्हा द्वारा निर्देशित यह सीरीज इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 के हाईजैक पर बेस्‍ड है। सीरीज में आतंकियों के नाम चीफ, डॉक्टर, बर्गर, भोला और शंकर बताए गए हैं। दावा है कि हाईजैकर्स एक-दूसरे को इसी नाम से बुलाते थे। 

कुछ न्‍यूज रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि ‘IC 814: द कंधार हाईजैक' को बैन किया जा सकता है। अगर आप इस वेब सीरीज को देखना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स पर अभी स्‍ट्रीम कर सकते हैं। हम आपको नेटफ्लिक्‍स के सबसे सस्‍ते प्‍लान के बारे में बताएंगे, जिसे चुनकर आप यह सीरीज फटाफट अपने मोबाइल में देख सकते हैं।  
 

IC 814 : The Kandahar Hijack कहां देखें 

IC 814 : The Kandahar Hijack को नेटफ्लिक्‍स पर रिलीज किया गया है। कुछ 6 ऐपिसोड इस सीरीज में हैं। सभी को एक के बाद एक स्‍ट्रीम किया जा सकता है। 
 

IC 814 : The Kandahar Hijack फ्री में कैसे देखें 

IC 814 : The Kandahar Hijack को देखने के लिए आपके पास नेटफ्लिक्‍स का सब्‍सक्र‍िप्‍शन होना जरूरी है। आपका नेटफ्लिक्‍स का मोबाइल ओनली प्‍लान लेकर भी इसे देख सकते हैं। 
 

Cheapest Netflix Plan in india 

Netflix का सबसे सस्‍ता प्‍लान एक मोबाइल ओनली प्‍लान है। इसकी कीमत 149 रुपये प्रतिमाह है। आपके मोबाइल फोन और टैबलेट पर यह प्‍लान काम करता है और एक बार में सिर्फ एक डिवाइस पर आप कंटेंट स्‍ट्रीम कर पाएंगे। 480P रेजॉलूशन में कंटेंट स्‍ट्रीम करने की सुविधा मिलेगी। 
 

सोशल मीडिया में विवादों में सीरीज 

IC 814 : The Kandahar Hijack पर सोशल मीडिया में बहुत विवाद हो रहा है। तमाम यूजर ने शाे के मेकर्स पर आरोप लगाया है कि उन्‍होंने जानबूझकर आतंकियों के धर्म को बदला है। सब जानते हैं कि विमान हाईजैक करने वाले किस धर्म से थे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »