• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Netflix पेश कर सकता है नया 'Free' प्लान, मुफ्त में देख सकेंगे मूवी, लेकिन एक शर्त के साथ

Netflix पेश कर सकता है नया 'Free' प्लान, मुफ्त में देख सकेंगे मूवी, लेकिन एक शर्त के साथ

Netflix कुछ क्षेत्रों में पहले से ही एक विज्ञापन-समर्थित प्लान देती है, जो नेटफ्लिक्स देखने का सबसे किफायती तरीका है और इसकी कीमत $6.99 (लगभग 600 रुपये) प्रति माह है।

Netflix पेश कर सकता है नया 'Free' प्लान, मुफ्त में देख सकेंगे मूवी, लेकिन एक शर्त के साथ
ख़ास बातें
  • एशियाई और यूरोपीय बाजारों में एक फ्री प्लान पेश कर सकता है Netflix
  • सभी कंटेंट फ्री में देखने को मिल सकता है
  • हालांकि इस प्लान में विज्ञापन देखने को मिलेंगे
विज्ञापन
Netflix एक फ्री प्लान पेश कर सकता है, जिससे यूजर्स इसके कंटेंट को बिना किसी शुल्क के बिल्कुल मुफ्त देख सकेंगे। हालांकि, इसमें कथित तौर पर एक शर्त होगी। एक रिपोर्ट का कहना है कि Netflix एक ऐसा प्लान लाने के बारे में सोच रहा है, जिसमें यूजर्स विज्ञापनों के साथ प्लेटफॉर्म के कंटेंट को फ्री में देख सकेंगे। कहा जा रहा है कि वीडियो-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म दुनिया भर के चुनिंदा बाजारों में इस फ्री प्लान को शुरू करने पर विचार कर रहा है। यदि यह प्लान पेश किया जाता है, तो यह मौजूदा सबसे किफायती एड-सपोर्टेड प्लान (केवल कुछ क्षेत्रों में) के भी नीचे होगा।
 

Netflix's free ad-supported plan

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने एशियाई और यूरोपीय बाजारों में एक फ्री प्लान पेश करने पर चर्चा की है, जहां अन्य मुफ्त टीवी नेटवर्क के पास भी मुफ्त प्लान हैं। अनुमान है कि यह प्लान Netflix के कंटेंट को मुफ्त में देखने की पेशकश करेगा, लेकिन विज्ञापनों के साथ। कंपनी की प्लानिंग से परिचित लोगों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया गया गया है कि इस कदम का उद्देश्य वीडियो-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के यूजर्स को बढ़ाना है।

यदि यह सच होता है, तो यह पहली बार नहीं होगा जब Netflix मुफ्त वीडियो स्ट्रीमिंग की पेशकश करेगा। 2021 में केन्या में Android स्मार्टफोन के लिए एक फ्री प्लान पेश किया गया था। हालांकि, पिछले साल इसे बंद कर दिया गया था। नया एड-सपोर्टेड फ्री प्लान एशिया और यूरोप के यूजर्स को टार्गेट कर सकता है, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार नेटफ्लिक्स की अमेरिका में इस मुफ्त कैटेगरी को पेश करने की कोई योजना नहीं है। कंपनी कुछ क्षेत्रों में पहले से ही एक विज्ञापन-समर्थित प्लान देती है, जो नेटफ्लिक्स देखने का सबसे किफायती तरीका है और इसकी कीमत $6.99 (लगभग 600 रुपये) प्रति माह है।

नेटफ्लिक्स के विज्ञापन अध्यक्ष एमी रेनहार्ड के अनुसार, इस विज्ञापन-आधारित प्लान के वर्तमान में ग्लोबल लेवल पर 40 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 5 मिलियन यूजर्स था। इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि उसके सभी साइन-अप में से 40 प्रतिशत एड-सपोर्टेड प्लान से आते हैं, उन देशों में जहां यह उपलब्ध है।

रिपोर्ट के अनुसार, अधिक यूजर्स हासिल करने के अलावा, नया कथित फ्री प्लान वीडियो-स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए अधिक विज्ञापन लाने में भी मदद कर सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शौर्य तोमर Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a diverse spectrum of topics. With a particular focus on smartphones, gadgets and the ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  6. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  8. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »