Mahindra ने लॉन्च की XUV 3XO EV इलेक्ट्रिक SUV, जानें प्राइस, रेंज

Mahindra की XUV 3XO EV में 39.4 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 110 kW की पावर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है

Mahindra ने लॉन्च की XUV 3XO EV इलेक्ट्रिक SUV, जानें प्राइस, रेंज

इसका शुरुआती प्राइस 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है

ख़ास बातें
  • Mahindra की XUV 3XO EV में 39.4 kWh की बैटरी दी गई है
  • इसका शुरुआती प्राइस 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है
  • इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 110 kW की पावर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है
विज्ञापन

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra & Mahindra ने XUV 3XO EV को लॉन्च किया है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 39.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी सिंगल चार्ज में वास्तविक परिस्थितियों में रेंज लगभग 285 किलोमीटर की है। XUV 3XO EV का शुरुआती प्राइस 13.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। हाल ही में कंपनी ने XUV 7XO को लॉन्च किया था। इसके साथ कंपनी की इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) और इलेक्ट्रिक SUV के सेगमेंट में अपना दबदबा बढ़ाने की तैयारी है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Mahindra की XUV 3XO EV में 39.4 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 110 kW की पावर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। यह शहरों के साथ ही हाइवे पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। कंपनी का दावा है कि इस सेगमेंट में यह सबसे तेजी से स्पीड पकड़ने वाली इलेक्ट्रिक SUV है। यह सिर्फ 8.3 सेकेंड्स में 0-100 km/h की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसमें तीन ड्राइविंग मोड - फन, फास्ट और फीयरलेस मिलते हैं। 

इस इलेक्ट्रिक SUV में फ्रीक्वेंसी डिपेंडेंट डैंपिंग और MTV-VAL सहित एडवांस्ड सस्पेंशन टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे स्टेबिलिटी, कम्फर्ट और बेहतर हैंडलिंग मिलती है। XUV 3XO EV में मॉडर्न स्टाइलिंग और परफॉर्मेंस का मिक्स है। इसमें सिंगल-पेन सनरूफ दी गई है।  XUV 3XO EV में ट्विन 10.25 इंच HD डिस्प्ले है। इनमें एक इंफोटेनमेंट और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है। इसके साथ इस इलेक्ट्रिक SUV का केबिन एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। इसके LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प, LED टेल लैम्प और इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ LED DRLs अधिक विजिबिलिटी को पक्का करने के साथ ही इसे एक मॉडर्न लुक देते हैं। 

XUV 3XO EV में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स इसे कम्फर्ट के लिहाज से बेहतर बनाते हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में कनेक्टिविटी के लिए Apple CarPlay, Android Auto, बिल्ट-इन Alexa के साथ Adrenox मिलते हैं। XUV 3XO EV में ऑनलाइन नेविगेशन, छह स्पीकर्स और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल दिए गए हैं। इसके अलावा ऑटो हेडलैम्प, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, वायरलेस चार्जिंग और फ्रंट और रियर में USB पोर्ट्स के फीचर भी हैं। यह इलेक्ट्रिक SUV इस सेगमेंट में MG Motor. Vinfast और Hyundai जैसी कंपनियों को टक्कर देगी।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »