Mobile Markets

Mobile Markets - ख़बरें

  • Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
    Redmi Turbo 6 Max में 7 इंच फ्लैट डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन के पैनल में लो इंजेक्शन प्रेशर ओवर-मोल्डिंग (LIPO) पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे बेजेल्स को चारों साइड पर लगभग 1 mm तक थिक रखा जा सकेगा। Redmi Turbo 6 Max में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
    Xiaomi 18 में 6.4 इंच LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जा सकता है। Xiaomi 18 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।
  • इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
    डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड Xiaomi के नए HyperOS 4 पर चलते हैं। Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ (1,208 x 2,624 पिक्सल्स) डिस्प्ले और Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ (1,120 x 2,436 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
  • Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
    Oppo के आगामी स्मार्टफोन में चारों साइड पर कर्व्ड ग्लास के साथ फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कर्व्ड ग्लास के बावजूद फ्लैट डिस्प्ले होगा। यह ग्लास फ्रेम की ओर कर्व होगा और ऐजेज को कवर करेगा और बेजेल्स कम दिखेंगे। भारत में पिछले महीने लॉन्च किए गए Oppo Find X10 Pro Max की यह जगह ले सकता है।
  • iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
    आगामी स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस चिपसेट में 2.06 GHz पर क्लॉक्ड छह एफिशिएंसी कोर्स और 2.2 GHz की पीक क्लॉक स्पीड वाले दो परफॉर्मेंस कोर्स हैं। iQOO Z12 Lite में LCD टचस्क्रीन HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) रिजॉल्यूशन क साथ हो सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड Vivo के OriginOS 6 पर चल सकता है।
  • Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
    वाइड-स्क्रीन वाले Xiaomi के एक नए स्मार्टफोन की चीन में टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन में 6.3 या 6.4 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 16:9 की वाइड-स्क्रीन आस्पेक्ट रेशो होगी। इस स्मार्टफोन में चारों साइड पर 'अल्ट्रा नैरो' बेजेल्स होंगे। इसका डिस्प्ले BT.2020 कलर गैमुट को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन को प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया जा सकता है।
  • Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
    डुअल SIM वाला यह स्मार्टफोन Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलेगा। Vivo V80 FE में 6.59 इंच फुल HD+ (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट में 2.06 GHz पर क्लॉक्ड चार एफिशिएंसी कोर्स और 2.6 Hz की पीक क्लॉक स्पीड वाले चार परफॉर्मेंस कोर्स हैं।
  • Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Oppo Reno 17 Pro में 6.32 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले (2,640 x 1,216 पिक्सल्स) 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.56 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले (2,624 x 1,208 पिक्सल्स) दिया गया है। डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलते हैं।
  • Trump पर पॉलिसी बदलकर Nvidia में इनवेस्टमेंट से प्रॉफिट कमाने का आरोप
    एंटी-करप्शन ग्रुप, DeKleptocracy ने जानकारी दी है कि पॉलिसी में इस बदलाव से पहले ट्रंप ने Nvidia के 10 लाख डॉलर से 50 लाख डॉलर के बीच शेयर्स खरीदे थे। अमेरिका के पूर्व प्रेसिडेंट जो बाइडेन के कार्यकाल के दौरान अमेरिका से चीन को AI चिप्स के एक्सपोर्ट पर पाबंदी लगाई गई थी। इस फैसले को रद्द करने से कुछ दिन पहले ट्रंप ने Nvidia में बड़ा इनवेस्टमेंट किया था।
  • Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
    भारत में लॉन्च होने वाले Xiaomi 18 Pro के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं। Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया गया है।
  • Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
    हाल ही में Samsung Galaxy A18 4G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 17 पर बेस्ड One UI 9 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1610 दिया गया है। Samsung Galaxy A18 4G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है।
  • Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Oppo Reno 17 Pro में 6.32 इंच 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Oppo Reno 17 Pro में MediaTek Dimensity 8550 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो 50 मेगापिक्सल के कैमरा हो सकते हैं। Oppo Reno 17 Pro के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
  • दिवाली पर स्मार्टफोन की ऑफलाइन सेल्स में 20 प्रतिशत की गिरावट, प्राइसेज महंगे होने का असर
    दिवाली के फेस्टिव सीजन के दौरान देश में स्मार्टफोन के ऑफलाइन रिटेल मार्केट में सेल्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट हुई है। हालांकि, रिटेल स्टोर्स पर धनतेरस से दिवाली के एक दिन बाद तक कस्टमर्स का फुटफॉल अधिक रहा है। दिवाली से पिछले सप्ताह में डिमांड कमजोर थी। इसका बड़ा कारण फेस्टिव डिस्काउंट के अनुमान की वजह से कस्टमर्स का खरीदारी को टालना था।
  • PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
    इस गेमिंग कंसोल को नवंबर 2020 में लॉन्च किया गया था। PS 5 को यह उपलब्धि हासिल करने में छह वर्ष लगे हैं। Grand Theft Auto 6 के 19 नवंबर को रिलीज से पहले PS 5 की डिमांड में तेजी आई है। PS5 ने 10 नवंबर को सेल्स का यह बड़ा आंकड़ा पार किया है। इस गेमिंग कंसोल के पिछले वर्जन PS 4 ने जून, 2019 में 10 करोड़ यूनिट्स की सेल्स हासिल की थी।
  • Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
    Redmi K100 Ultra में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 या MediaTek Dimensity 9600 Pro हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Redmi K100 Ultra में इस सीरीज के Pro मॉडल्स की तुलना में बेहतर फीचर्स दिए जा सकते हैं

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »