Mobile Internet

Mobile Internet - ख़बरें

  • ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
    ड्राइविंग लाइसेंस को मोबाइल से लिंक करवाने की डेडलाइन 25 सितंबर नहीं है। जी हां, परिवहन विभाग की ओर से ऐसी कोई सूचना नहीं जारी की गई है जिसमें कहा गया हो कि 25 सितंबर या उससे पहले आपको ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर को लिंक करना होगा। हां, लेकिन विभाग ने इतना जरूर कहा है कि वाहन धारक अपने लाइसेंस में मोबाइल नम्बर को अपडेट रखें।
  • UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
    NPCI का मानना है कि लगभग 10 प्रतिशत मर्चेंट्स के UPI पर MDR का भार कस्टमर्स पर डालने का रिस्क है। लगभग 75 प्रतिशत मर्चेंट्स को 2,000 रुपये से अधिक की ट्रांजैक्शंस नहीं मिलती, जबकि लगभग 10 प्रतिशत क्रेडिट कार्ड से पेमेंट नहीं लेते। इस वजह से चार्जेज को लेकर मुश्किल स्थिति हो सकती है और इसका असर कस्टमर्स पर पड़ सकता है।
  • सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
    SEMICON India के पांचवें एडिशन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर का इंटरनेशनल मार्केट 20 प्रतिशत से ज्यादा की दर से बढ़ रहा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी डिमांड की बड़ी हिस्सेदारी है। डेटा सेंटर्स में AI चिप्स का इस्तेमाल हो रहा है। इससे इलेक्ट्रिसिटी की खपत भी बढ़ी है। देश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के साथ ही पावर सेक्टर में इनवेस्टमेंट बढ़ाने की जरूरत है।
  • 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
    Samsung ने Galaxy A सीरीज में नया Galaxy A08 बजट 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर और 4GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप में 50MP का मेन रियर कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 6000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। Galaxy A08 Android 16 और One UI 8 पर चलता है। Samsung ने 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की पुष्टि की है।
  • टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
    गुजरात में सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 13.66 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश हुआ है। केंद्र सरकार की ओर से मंजूर किए गए कुल 12 सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट में से 6 प्रोजेक्ट गुजरात में हैं। राज्य में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र साणंद और धोलेरा बन रहे हैं। धोलेरा में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत की पहली सेमीकंडक्टर फैब का कंस्ट्रक्शन शुरू किया है।
  • बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
    PhonePe ने भारत के फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI 123Pay सर्विस लॉन्च की है। इसकी मदद से बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी फीचर फोन से UPI पेमेंट किया जा सकेगा। यह सेवा SMS आधारित तकनीक पर काम करती है और मोबाइल नंबर या UPI ID के जरिए पैसे भेजने के साथ QR कोड से भुगतान की सुविधा भी देती है। कैमरा वाले फीचर फोन में QR कोड स्कैन करके पेमेंट किया जा सकता है। यूजर्स बैंक बैलेंस और लेनदेन की जानकारी भी देख सकेंगे। Nokia, HMD, Lava और Itel के चुनिंदा फीचर फोन में यह सुविधा पहले से उपलब्ध होगी।
  • Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
    Raksha Bandhan Gifting Ideas Under 1K: रक्षाबंधन पर भाई या बहन को गिफ्ट देने के लिए ज्यादा बजट खर्च करने की जरूरत नहीं है। ₹1,000 के अंदर भी कई ऐसे टेक प्रोडक्ट मिल जाते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में काम आ सकते हैं। इस लिस्ट में Portronics का Power Bank और Wireless Mouse, Noise के TWS Earbuds, Bluetooth Speaker, USB Hub, Wipro Smart Bulb, Ubon का Wireless Speaker और Type-C Collar Mic, Spigen का मोबाइल केस और Type-C Wired Earphone जैसे विकल्प शामिल हैं। इनमें कुछ प्रोडक्ट पढ़ाई और ऑफिस के काम आएंगे, जबकि कुछ म्यूजिक, वीडियो कॉल और कंटेंट बनाने के लिए उपयोगी हैं। कीमतें ऑफर और विक्रेता के अनुसार बदल सकती हैं।
  • गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
    गुजरात सरकार ने ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस (OHS) कोड के प्रावधानों के तहत यह अनुमति दी है। यह कोड राज्य सरकारों को आवश्यक सुरक्षा प्रावधानों के साथ कुछ परिस्थितियों में फैक्ट्रियों को तय प्रावधानों से छूट देने का अधिकार देता है। हालांकि, इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाता है कि कर्मचारियों के साप्ताहिक कार्य के घंटे तय लिमिट से अधिक न हों।
  • ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
    अगर आप भी सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत ज्यादा जरूरी है। बेंगलुरु के राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और स्नायु विज्ञान संस्थान (NIMHANS) के रिसर्चर का कहना है कि अधिक स्क्रीन का उपयोग करने वाले लोगों में माइग्रेन या सिरदर्द की आशंका लगभग 60 प्रतिशत ज्यादा रही। जबकि व्यस्कों में यह 87 प्रतिशत अधिक रही।
  • BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
    मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में BSNL का रेवेन्यू लगभग 10 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का पहली तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 4,418 करोड़ रुपये का रहा है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह लगभग 4,017 करोड़ रुपये का था। हाल ही में टेलीकॉम मिनिस्टर Jyotiraditya Scindia ने बताया था कि कंज्यूमर मोबिलिटी और एंटरप्राइज बिजनेस सेगमेंट से कंपनी को ग्रोथ मिली है।
  • Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में Sony, JBL, Boat और Zebronics जैसे प्रमुख ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इस सेल में Sony HT-S100F को 14,990 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 7,989 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें JBL Cinema SB560 को 25,999 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 11,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
  • Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
    इस सेल में HP Victus with AMD Ryzen 7 7445HS लैपटॉप को 1,66,133 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 99,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में प्रोसेसर के तौर पर AMD Ryzen 7 7445HS दिया गया है। इसमें 15.6 इंच FHD डिस्प्ले है। इसके अलावा Asus TUF A15 के नए वर्जन को 1,25,990 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 99,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
  • UPI ट्रांजैक्शंस पर कस्टमर्स को नहीं देना होगा चार्ज, सरकार ने दी जानकारी
    मिनिस्ट्री ऑफ फाइनेंस ने स्पष्ट किया है कि पर्सन-टु-पर्सन (P2P) UPI ट्रांजैक्शंस पर चार्ज नहीं लगाया जाएगा। हाल ही में पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट में किए गए बदलाव के बाद यह आशंका जताई गई थी कि UPI के यूजर्स को पेमेंट्स करने के लिए चार्ज देना पड़ सकता है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर मर्चेंट डिस्काउंट रेट लगाया जाता है तो यह सीमित मर्चेंट ट्रांजैक्शंस पर लागू होगा।
  • Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Canon, Epson और कई ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
    एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में HP Smart Tank 589 All-in-One WiFi कलर प्रिंटर को 17,828 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस सेल में Epson EcoTank L3211 A4 All-in-One इंक टैंक प्रिंटर को 14,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस की तुलना में 11,099 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
  • UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव! PhonePe, Google Pay, Paytm में छिप जाएगा आपका मोबाइल नंबर, जानें कारण
    UPI यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाने के लिए NPCI बड़े बदलावों की तैयारी कर रहा है। Moneycontrol की रिपोर्ट के अनुसार, डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDP) कानून के तहत UPI ऐप्स और बैंकों के साथ मोबाइल नंबर मास्क करने और Username आधारित UPI ID को बढ़ावा देने पर काम चल रहा है। नए नियम लागू होने के बाद दूसरे यूजर को मोबाइल नंबर के केवल आखिरी चार अंक ही दिखाई देंगे। QR कोड से पेमेंट के बाद भी मोबाइल नंबर नहीं दिखेगा। NPCI ने इन बदलावों को लागू करने के लिए 4 सितंबर की समयसीमा तय की है।

Mobile Internet - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »