Samsung के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25+ को लेकर एक डराने वाली घटना सामने आई है। सैमसंग के फोरम में एक पोस्ट के मुताबिक, एक यूजर के फोन में ओवरहीटिंग के बाद आग लग गई, जिससे यूजर को हल्की चोटें आईं। यह घटना कंपनी के लिए परेशान करने वाली इसलिए भी है क्योंकि फोन उस वक्त चार्ज पर नहीं था, बल्कि सामान्य इस्तेमाल के दौरान ही यह हादसा हुआ।
एक बार फिर Google Pixel 6a स्मार्टफोन के फायर केस ने स्मार्टफोन यूजर्स को डरा दिया है। जुलाई 2025 में एक यूजर ने रिपोर्ट किया कि उसका Pixel 6a, रात के वक्त अचानक स्क्रीन के पास जल उठा और पूरे रूम में धुंआ और बदबू फैल गई। खास बात यह है कि फोन में कंपनी का नया बैटरी-ओवरहीटिंग सेफ्टी अपडेट पहले से इंस्टॉल था। यह वही फोन है जिसमें बीते महीनों से लगातार ओवरहीटिंग और आग लगने के छोटे-बड़े मामले सामने आ रहे हैं।
महाराष्ट्र में मोबाइल फोन ब्लास्ट के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई। मृतक एक स्कूल प्रिंसीपल बताए जा रहे हैं जो अपनी मोटरसाइकिल पर एक अन्य शख्स के साथ सवार थे। राह चलते उनकी जेब में रखे CMF Phone 1 फोन में ब्लास्ट हो गया जिससे पीछे बैठा व्यक्ति नीचे गिर पड़ा। जबकि चालक आग लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान मौत हो गई।
चीन में iPhone 14 Pro Max में आग लगने की घटना सामने आई है। महिला ने सोते समय स्मार्टफोन को चार्जिंग पर छोड़ दिया। सुबह आंख खुली तो घर में आग लगी थी और धुआं फैला था। कंपनी ने घटना को लेकर चिंता जताई है। वह इसकी जांच करेगी। संशय है कि फोन की बैटरी ओरिजनल थी या नहीं। यूजर सर्टीफाइड चार्जर ही इस्तेमाल करें और थर्ड पार्टी एक्सेसरी इस्तेमाल करने से बचें।
कहा जा रहा है कि कथित Redmi 6A स्मार्टफोन में ब्लास्ट की वजह से एक महिला की मौत हो गई। इस बात में कितनी सच्चाई है, इसका पता लगाने के लिए शाओमी इंडिया ने मामले की जांच का ऐलान किया है।
यूजर ने 8 जुलाई को OPPO द्वारा मिला जवाब शेयर किया, जिसमें कंपनी ने कहा है कि "मोबाइल फोन के इंटरनल हिस्से सचमुच में नहीं जले हैं, बल्कि फोन का बाहरी हिस्सा ही डैमेज हुआ है। ऐसे में हम इसे ब्लास्ट केस के रूप में नहीं मान ले सकते हैं।"
1 अप्रैल को लक्ष्य वर्मा ने सूचना दी कि उन्होंने उपभोक्ता अदालत में OnePlus के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। उन्होंने शिकायत के लिए मिला केस नंबर भी शेयर किया है।
POCO ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि हमारी टीम ने समस्या की सूचना मिलते ही संबंधित ग्राहक से संपर्क किया और निकटतम सेवा केंद्र में उनके आने का इंतजार कर रही है।