iPhone 14 Pro Max चार्जिंग पर लगाकर छोड़ा, रात में लगी आग, जल गया घर!

कंपनी ने घटना को लेकर चिंता जताई है और कहा है कि वह इसकी जांच करेगी।

iPhone 14 Pro Max चार्जिंग पर लगाकर छोड़ा, रात में लगी आग, जल गया घर!

Photo Credit: news.mydrivers

चीन में iPhone 14 Pro Max में आग लगने की घटना सामने आई है।

ख़ास बातें
  • महिला ने सोते समय स्मार्टफोन को चार्जिंग पर छोड़ दिया।
  • कंपनी ने घटना को लेकर चिंता जताई है।
  • संशय है कि फोन की बैटरी ओरिजनल थी या नहीं।
विज्ञापन
मोबाइल फोन में आग लगने की घटनाएं अब काफी बढ़ने लगी हैं। अक्सर देखने में आता है कि यूजर्स स्मार्टफोन को बेड के किनारे रखकर सो जाते हैं। कई बार तो फोन रातभर चार्जिंग पर लगाकर छोड़ दिया जाता है जिसका परिणाम नुकसानदेह हो सकता है। चीन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां iPhone 14 Pro Max में आग लग गई। बताया जा रहा है कि महिला ने रात को सोते समय स्मार्टफोन को चार्जिंग पर लगाया हुआ था। सुबह उसकी आंख खुली तो घर में आग लगी थी और हर तरफ धुआं फैला हुआ था। 

चीन के शांक्षी में एक महिला के साथ फोन में आग लगने की दुर्घटना हो गई। iPhone 14 Pro Max में चार्जिंग के दौरान आग लग (via) गई। महिला ने फोन को रात को सोते समय चार्जिंग पर लगाकर छोड़ दिया था। सुबह उसकी नींद तब खुली जब उसका हाथ आग की लपटों पर जा लगा। घर में आग लगी हुई थी और सब तरफ धुंआ फैला हुआ था। आईफोन बुरी तरह जल चुका था। महिला भी इसमें घायल हो गई। 
Latest and Breaking News on NDTV

प्राथमिक जांच में बैटरी की खराबी की बात सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि बैटरी में आई खराबी फोन में आग लगने का कारण का हो सकता है। iPhone 14 Pro Max को महिला ने 2022 में खरीदा था। फोन की वारंटी समाप्त हो चुकी थी। लेकिन महिला चाहती है कि फोन में आग लगने की घटना की जांच हो और उसे इसके कारण हुए नुकसान की भरपाई की जाए। 

Apple की प्रतिक्रिया
Apple को जब इस घटना की जानकारी दी गई तो कंपनी के कस्टमर सर्विस डिपार्टमेंट ने घटना को लेकर चिंता जताई। कंपनी का कहना है कि फोन की वारंटी खत्म हो चुकी है, लेकिन वह इसकी जांच करेगी जिसके लिए फोन को कंपनी में भेजना होगा। यहां पर यह भी संशय बना हुआ है कि फोन की बैटरी ओरिजनल थी या नहीं। अगर फोन इससे पहले रिपेयर पर गया है तो खराबी आने की संभावना बढ़ सकती है। 

इस तरह की घटना बताती है कि स्मार्टफोन जैसे डिवाइसेज को रात को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देना कितना नुकसानदेह हो सकता है। खासकर ऐसी जगह जहां पर आग लगना बहुत आसान होता है जैसे कि सोफा या बेड। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि रात को सोते समय फोन को चार्जिंग पर लगाकर नहीं छोड़ना चाहिए। साथ ही ज्वलनशील चीजों जैसे बेड, सोफा, पर्दे आदि के पास बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। इस तरह की दुर्घटनाओं से बचने के लिए यूजर सर्टीफाइड चार्जर ही इस्तेमाल करें और किसी थर्ड पार्टी की एक्सेसरी को इस्तेमाल करने से बचें। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »