Markets

Markets - ख़बरें

  • Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
    यह इनवेस्टमेंट Ola Electric की दो सब्सिडियरीज - Ola Cell Technologies और Ola Electric Technologies के जरिए किया जाएगा। इस इनवेस्टमेंट को एक वर्ष के अंदर पूरा किया जाना है। इन दोनों सब्सिडियरीज में Ola Electric की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इस महीने की शुरुआत में Ola Electric के S1 X+ (5.2 kWh) इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन दिया गया है।
  • Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
    Honor Win Turbo को जल्द चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में रेक्टैंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। Honor Win Turbo में फ्लैट रियर पैनल और मेटल का फ्रेम है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। Honor Win Turbo के डिजाइन का कंपनी ने टीजर दिया है।
  • Moto G37 और Moto G37 Power जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
    Moto G37 में 6.67 इंच HD+ LCD पैनल 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,050 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। यह Android 16 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और Mali-G57 GPU दिया गया है।
  • Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
    कंपनी के बेंगलुरु के एक्सपीरिएंस सेंटर में मॉडल Y और मॉडल Y L की बिक्री की जाएगी। टेस्ला ने बताया है कि भारत में वह ऑफ्टर-सेल्स सपोर्ट को मजबूत कर रही है। कंपनी के मॉडल Y L की भारत में जल्द डिलीवरी शुरू की जाएगी। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को कंपनी की डीलरशिप्स पर पहुंचाया जा रहा है। टेस्ला के Model Y L का प्राइस 61.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है।
  • HMD Vibe 2 5G में मिल सकता है Unisoc T8200 चिपसेट, लीक हुई प्राइसिंग
    भारत में HMD Vibe 2 5G को 21 मई को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए होगी। HMD Vibe 2 5G को तीन कलर्स - Cosmic Lavender, Nordic Blue और Peach Pink में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
  • Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
    इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच डिस्प्ले हो सकता है। Vivo X500 में 6.31 इंच और Vivo X500 Pro Max में 6.85 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। इसकी तुलना में Vivo X300 में 6.31 इंच 1.5K AMOLED टचस्क्रीन दी गई है। Vivo X300 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले है। Vivo X500 में जल्द पेश किया जाने वाला MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • बिटकॉइन ने पार किया 82,000 डॉलर का लेवल, अमेरिका के क्लेरिटी एक्ट से मार्केट में तेजी
    अमेरिका में इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस बनाने से जुड़े CLARITY एक्ट के जल्द पास होने की संभावना है। इस एक्ट के लागू होने के बाद इंटरनेशनल क्रिप्टो मार्केट में कॉरपोरेट्स की ओर से इनवेस्टमेंट बढ़ सकता है। सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने 82,000 डॉलर का लेवल पार किया था। हालांकि, बाद में बिटकॉइन में कुछ गिरावट हुई है।
  • Xiaomi 17 Max में होगी 8,000mAh की पावरफुल बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
    Xiaomi 17 Max में 8,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि यह इसके स्मार्टफोन्स में सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी में से शामिल है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 100 W वायर्ड चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इस स्मार्टफोन में शाओमी की नई सिलिकॉन-कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 80,000 डॉलर से नीचे
    मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि अमेरिका में इनफ्लेशन बढ़ने का क्रिप्टो मार्केट पर असर पड़ा है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump और चीन के प्रेसिडेंट Xi Jinping के बीच बातचीत से किसी स्पष्ट दिशा का संकेत मिलने का भी मार्केट को इंतजार है। ट्रंप और जिनपिंग के बीच बातचीत के सकारात्मक नतीजे से बिटकॉइन का प्राइस 83,000 डॉलर के रेजिस्टेंस को तोड़ सकता है।
  • Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
    भारत में Redmi Turbo 5 को जल्द लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस माइक्रोसाइट पर Redmi Turbo 5 के डिजाइन का भी खुलासा किया गया है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें कैमरा मॉड्यूल के साथ एक LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन के फ्लैट रियर पैनल में नीचे दाएं कोने पर Redmi की ब्रांडिंग है।
  • Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
    इस सेल में Samsung के 32 इंच HD Smart LED TV को 17,900 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 14,240 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi के 32 इंच F-सीरीज स्मार्ट LED TV को 24,999 रुपये के वास्तविक प्राइस की तुलना में 11,990 रुपये में बेचा जा रहा है। इस सेल में HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।
  • Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
    टेस्ला के इस मॉडल में बड़ा व्हीलबेस दिया गया है। पिछले वर्ष कंपनी ने Model Y L को चीन में पेश किया था। यह कंपनी के स्टैंडर्ड मॉडल Y का लॉन्ग-व्हीलबेस और थ्री-रो वाला वर्जन है। इस इलेक्ट्रिक SUV में छह सीट दी गई हैं। यह उन कस्टमर्स के लिए बेहतर है जिन्हें अधिक केबिन स्पेस की जरूरत होती है। टेस्ला के मॉडल Y L की मैन्युफैक्चरिंग चीन के शंघाई में कंपनी की गीगाफैक्टरी में की जा रही है।
  • Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में HP LaserJet Pro M126nw को 29,500 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 24,399 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लेजर जेट प्रिंटर पर एक वर्ष की एक्सचेंज वॉरंटी है। इसके अलावा सिंगल-फंक्शन और मल्टी-फंक्शन प्रिंटर्स पर 35 प्रतिशत तक के डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है। इस सेल में HDFC Bank के कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट है।
  • Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
    आगामी स्मार्टफोन सीरीज के बेस मॉडल में 6.59 इंच 1.5K डिस्प्ले हो सकता है। Oppo Find X10 Pro में 6.78 इंच 1.5K स्क्रीन और Oppo Find X10 Pro Max में 6.89 इंच 2K डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस सीरीज के Oppo X10 Ultra के डिस्प्ले साइज की जानकारी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन सीरीज में LIPO अल्ट्रा-नैरो बेजेल पैकेजिंग टेक्नोलॉजी हो सकती है, जिससे डिस्प्ले के निकट स्लिम और सिमेट्रिकल बेजेल्स मिल सकेंगे।
  • Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
    अमेरिका में पिछले 11 CPI डेटा में से 10 के बाद बिटकॉइन में शॉर्ट-टर्म में गिरावट हुई थी। इस बार बिटकॉइन के प्राइस में बढ़ोतरी ने इस ट्रेंड को तोड़ा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस 82,500 डॉलर से अधिक होने पर इसमें तेजी बढ़ सकती है। बिटकॉइन में तेजी के पीछे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से डिमांड बढ़ना एक प्रमुख कारण है।

Markets - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »