Marketing

Marketing - ख़बरें

  • Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
    भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (NCAP) में XEV 9S को एडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट्स में से 31.15 और चाइल्ड ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट्स में से 45 मिले हैं। ये रिजल्ट फाइव-स्टार रेटिंग देता है। इस इलेक्ट्रिक SUV ने साइड-इम्पैक्ट टेस्टिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा अन्य टेस्ट्स में भी XEV 9S को बेहतर रेटिंग मिली है।
  • Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
    इस सप्ताह की शुरुआत में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में Jensen ने कहा था कि अ्गर कंपनी का बोर्ड शेयर्सहोल्डर्स, वर्कर्स और कंपनी के हित में उनकी वापसी का फैसला करता है तो वह इसके लिए सम्मानित महसूस करेंगे। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने व्यक्तिगत जीवन में बड़ी गलतियों को स्वीकार किया था। अगले महीने अमेरिकी पार्लियामेंट में Jensen की पेशी भी होनी है।
  • iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
    चीन में पेश किए गए iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ सैमसंग M16 LTPO AMOLED डिस्प्ले (3,168 × 1,440 पिक्सल्स) 165 Hz तक के वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 10,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 और Adreno GPU है। यह Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलता है।
  • Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
    Redmi Turbo 6 Max में 7 इंच फ्लैट डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 185 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन के पैनल में लो इंजेक्शन प्रेशर ओवर-मोल्डिंग (LIPO) पैकेजिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे बेजेल्स को चारों साइड पर लगभग 1 mm तक थिक रखा जा सकेगा। Redmi Turbo 6 Max में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
    Xiaomi 18 में 6.4 इंच LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 6 दिया जा सकता है। Xiaomi 18 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है।
  • अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
    अमेरिकी कांग्रेस की फॉरन अफेयर्स, इंटेलिजेंस और चाइना सेलेक्ट कमेटियों के सामने Jensen की 1 दिसंबर को पेशी होगी। इससे अगले दिन Nvidia के जनरल काउंसल Tim Teter भी इन कमेटियों के सामने पेश होंगे। अमेरिका के कुछ सांसदों की ओर से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है, "अमेरिका की सुरक्षा को लेकर खतरे की आशंका पर हम इन दोनों का पक्ष जानने का इंतजार कर रहे हैं।"
  • इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
    डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड Xiaomi के नए HyperOS 4 पर चलते हैं। Xiaomi 18 Pro Max में 6.9 इंच फुल HD+ (1,208 x 2,624 पिक्सल्स) डिस्प्ले और Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच फुल HD+ (1,120 x 2,436 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
  • Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
    Oppo के आगामी स्मार्टफोन में चारों साइड पर कर्व्ड ग्लास के साथ फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में कर्व्ड ग्लास के बावजूद फ्लैट डिस्प्ले होगा। यह ग्लास फ्रेम की ओर कर्व होगा और ऐजेज को कवर करेगा और बेजेल्स कम दिखेंगे। भारत में पिछले महीने लॉन्च किए गए Oppo Find X10 Pro Max की यह जगह ले सकता है।
  • iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
    आगामी स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस चिपसेट में 2.06 GHz पर क्लॉक्ड छह एफिशिएंसी कोर्स और 2.2 GHz की पीक क्लॉक स्पीड वाले दो परफॉर्मेंस कोर्स हैं। iQOO Z12 Lite में LCD टचस्क्रीन HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) रिजॉल्यूशन क साथ हो सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड Vivo के OriginOS 6 पर चल सकता है।
  • Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
    वाइड-स्क्रीन वाले Xiaomi के एक नए स्मार्टफोन की चीन में टेस्टिंग की जा रही है। इस स्मार्टफोन में 6.3 या 6.4 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 16:9 की वाइड-स्क्रीन आस्पेक्ट रेशो होगी। इस स्मार्टफोन में चारों साइड पर 'अल्ट्रा नैरो' बेजेल्स होंगे। इसका डिस्प्ले BT.2020 कलर गैमुट को सपोर्ट करेगा। इस स्मार्टफोन को प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया जा सकता है।
  • Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
    डुअल SIM वाला यह स्मार्टफोन Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर चलेगा। Vivo V80 FE में 6.59 इंच फुल HD+ (1,260 x 2,750 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट में 2.06 GHz पर क्लॉक्ड चार एफिशिएंसी कोर्स और 2.6 Hz की पीक क्लॉक स्पीड वाले चार परफॉर्मेंस कोर्स हैं।
  • Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
    Xenter E में 3-फेज एक्सिटेशन मोटर है। यह 7.5 kW की पीक पावर और 33.3 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 70.2 Ah का बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 108 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चेसिस पर मोटर को फिक्स किया गया है। Xenter E की बैटरी को लगभग 5.5 घंटे में 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
  • इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
    इंटरनेशनल मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में चीन का पहला रैंक है। हालांकि, पिछले महीने चीन में EV की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 12 प्रतिशत घटी है। चीन में EV की डिमांड कमजोर रही है लेकिन चाइनीज EV मेकर्स ने बड़ी संख्या में इन व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट किया है। पिछले महीने यूरोप में EV की बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 36 प्रतिशत बढ़ी है।
  • Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टवॉच में 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले (390 × 450 पिक्सल्स) 332 ppi की पिक्सल डेंसिटी और स्पोर्ट्स मोड में 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, NFC और Oppo के Xiaobu Assistant के लिए सपोर्ट है। Oppo Watch 5 के हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सिजन मॉनिटरिंग और रिस्ट टेम्परेचर ट्रैकिंग शामिल हैं।
  • Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Oppo Reno 17 Pro में 6.32 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले (2,640 x 1,216 पिक्सल्स) 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 6.56 इंच फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले (2,624 x 1,208 पिक्सल्स) दिया गया है। डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलते हैं।

Marketing - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »