भारत का PC मार्केट 3 प्रतिशत बढ़ा, HP का पहला रैंक बरकरार

दूसरी तिमाही में नोटबुक कैटेगरी में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। डेस्कटॉप का सेगमेंट 0.2 प्रतिशत बढ़ा है

भारत का PC मार्केट 3 प्रतिशत बढ़ा, HP का पहला रैंक बरकरार

इस मार्केट में Lenovo का लगभग 20.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष की दूसरी तिमाही में PC की लगभग 35 लाख यूनिट्स की शिपमेंट हुई है
  • इस मार्केट में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर HP का पहला स्थान है
  • इस मार्केट में Lenovo का दूसरा स्थान है
विज्ञापन

देश में पर्सनल कंप्यूटर ( PC) का मार्केट इस वर्ष की दूसरी तिमाही में तीन प्रतिशत बढ़ा है। दूसरी तिमाही में PC की लगभग 35 लाख यूनिट्स की शिपमेंट हुई है। इस मार्केट में अधिकतर कंपनियों ने पहली तिमाही की तुलना में अधिक यूनिट्स की शिपमेंट की है। हालांकि, दूसरी तिमाही में कमर्शियल PC सेगमेंट में 3.9 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 

मार्केट रिसर्च फर्म इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (IDC) की वर्ल्डवाइड क्वार्टरली पर्सनल कंप्यूटिंग डिवाइस ट्रैकर रिपोर्ट के अनुसार. भारत में दूसरी तिमाही में PC का मार्केट तीन प्रतिशत बढ़ा है। इस मार्केट में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर HP ने 30.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। इसके बाद चीन की Lenovo (20.3 प्रतिशत) और Acer (14.8 प्रतिशत) हैं। 

दूसरी तिमाही में नोटबुक कैटेगरी में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। डेस्कटॉप का सेगमेंट 0.2 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, वर्कस्टेशन की कैटेगरी में ग्रोथ लगभग 37 प्रतिशत की है। इससे इस सेगमेंट में जोरदार डिमांड का संकेत मिल रहा है। PC के मार्केट में HP ने 30.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहला स्थान हासिल किया है। कमर्शियल सेगमेंट में HP का प्रदर्शन मजबूत रहा है। इसका कारण विशेषतौर पर IT/ITES सेक्टर से मजबूत एंटरप्राइज डिमांड है। हालांकि, कंज्यूमर सेगमेंट में इस कंपनी की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 16.8 प्रतिशत घटी हैं। HP की स्ट्रैटेजी में इनवेंटरी को घटाना, डिस्ट्रीब्यूशन चैनल को मजबूत करना और आगामी सेल्स के सीजन के लिए तैयारी करना शामिल हैं। इस मार्केट में Lenovo का लगभग 20.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान है। कंज्यूमर सेगमेंट में Lenovo ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 9.8 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है। इसके गेमिंग लैपटॉप्स की बढ़ती लोकप्रियता इसका बड़ा कारण है। इसके अलावा ई-कॉमर्स सेगमेंट में भी इस कंपनी को मजबूत डिमांड मिली है। 

इस मार्केट में Acer (14.8 प्रतिशत) को तीसरा स्थान मिला है। इसके बाद Dell (11.3 प्रतिशत) और Asus (7.7 प्रतिशत) हैं। कंपनियों की ओर से PC की डिमांड बढ़ रही है। प्रीमियम लैपटॉप्स की शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 6.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष की पहली छमाही में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स वाले लैपटॉप्स की डिमांड में 145.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एंटरप्राइज डिमांड मजबूत रहने से PC के मार्केट में बढ़ोतरी हो रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »