List

List - ख़बरें

  • PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
    Sony ने PS Plus Game Catalogue में अप्रैल महीने के लिए नए गेम्स का ऐलान किया है। इस बार Horizon Zero Dawn Remastered, The Crew Motorfest और Football Manager 26 जैसे बड़े टाइटल्स शामिल किए गए हैं। ये सभी गेम्स 21 अप्रैल से PS Plus Extra और Deluxe/Premium मेंबर्स के लिए उपलब्ध होंगे। इसके अलावा Warriors: Abyss और Monster Train जैसे गेम्स भी लाइनअप का हिस्सा हैं। वहीं Classics Catalogue में Wild Arms 4 को जोड़ा जा रहा है। इससे पहले Essential मेंबर्स के लिए भी कुछ गेम्स पहले ही उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
  • आपका Samsung फोन है? यहां चेक करें One UI 8.5 Beta मिलेगा या नहीं
    Samsung ने One UI 8.5 Beta प्रोग्राम शुरू कर दिया है, जो Android 16 QPR2 पर बेस्ड है। इस बार कंपनी ने बीटा को सिर्फ फ्लैगशिप डिवाइसेज तक सीमित नहीं रखा और Galaxy A-सीरीज के फोन को भी शामिल किया है। यह प्रोग्राम भारत समेत कई देशों में उपलब्ध है। यूजर्स Samsung Members ऐप के जरिए इसमें शामिल होकर नए फीचर्स का पहले अनुभव ले सकते हैं।
  • Census 2027: जनगणना के नाम पर स्कैम का खतरा, यहां जानें 33 सवालों की पूरी लिस्ट
    Census 2027 को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं और पहले फेज में पूछे जाने वाले 33 सवालों की लिस्ट सामने आ गई है। इस चरण में घर, सुविधाओं और परिवार से जुड़ी बेसिक जानकारी ली जाएगी। साथ ही इस बार self-enumeration की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे लोग खुद ऑनलाइन जानकारी भर सकेंगे। हालांकि, जनगणना के दौरान फ्रॉड का खतरा भी बढ़ सकता है, जहां ठग फर्जी कॉल या लिंक के जरिए जानकारी निकालने की कोशिश करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि लोग असली प्रक्रिया को समझें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि से सतर्क रहें।
  • Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
    Samsung Galaxy S26 FE के लॉन्च की आहट होने लगी है। यह फोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो गया है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 से लैस होगा। फोन में 8 जीबी की रैम मिलने वाली है। साथ ही इसके प्रोसेसर का नाम भी सामने आ गया है।
  • Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
    Apple ने iPad mini 4 और MacBook Air 13-inch (2017) को अपनी obsolete और vintage लिस्ट में शामिल कर दिया है। iPad mini 4 को obsolete घोषित किया गया है, जिससे इसके लिए ऑफिशियल हार्डवेयर सर्विस पूरी तरह बंद हो गई है। वहीं MacBook Air 2017 को vintage कैटेगरी में रखा गया है, जहां सीमित सर्विस पार्ट्स की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। इसके अलावा इन डिवाइसेज के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलने की संभावना भी कम हो गई है।
  • Realme 16T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च? मिला सर्टिफिकेशन, पहले लीक हो चुकी हैं डिटेल्स
    Realme 16T 5G स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने के संकेत मिल रहे हैं। इस फोन का मॉडल नंबर RMX5268 भारतीय BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस डिवाइस को 11 मार्च 2026 को मंजूरी मिली है। लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन 6GB+128GB, 8GB+128GB और 8GB+256GB जैसे तीन स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। इसके अलावा फोन को Starlight Red, Starlight Black और Aurora Green कलर ऑप्शन में लॉन्च किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
  • IPL 2026 की टिकट ऑनलाइन कैसे करें बुक
    IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च को होने वाली है। पहला मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा। दूसरा मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकत्ता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। तीसरा मैच 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और चैन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा। चौथा मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। 
  • PlayStation Plus March 2026 Games Catalogue: 17 मार्च से फ्री में खेलें ये 8 धांसू PS गेम्स
    Sony ने PlayStation Plus मार्च 2026 गेम्स कैटलॉग की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस महीने PS Plus Extra और Premium सब्सक्राइबर्स के लिए कई नए गेम्स जोड़े जा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक 17 मार्च से Persona 5 Royal, Warhammer 40,000 Space Marine 2 और Madden NFL 26 जैसे गेम कैटलॉग का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा Metal Eden, The Lord of the Rings Return to Moria और Astroneer भी इस लाइनअप में शामिल हैं। वहीं Premium सब्सक्राइबर्स के लिए Tekken Dark Resurrection नाम का क्लासिक गेम भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  • PS5 Pro की भारत एंट्री तय? BIS लिस्टिंग लेकर आई गेमर्स के लिए खुशखबरी
    Sony का PS5 Pro कंसोल हाल ही में Bureau of Indian Standards (BIS) वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके भारत लॉन्च की संभावना बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लिस्टिंग में CFI 7121 मॉडल नंबर देखा गया है, जिसे PS5 Pro से जोड़ा जा रहा है। आमतौर पर BIS लिस्टिंग किसी डिवाइस के लॉन्च से कुछ समय पहले सामने आती है। फिलहाल Sony ने भारत में PS5 Pro के लॉन्च या कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर यह कंसोल भारत में लॉन्च होता है तो इसकी कीमत करीब 75,000 रुपये के आसपास हो सकती है।
  • 200MP कैमरा के साथ 2026 के बेस्ट मिडरेंज स्मार्टफोन! Realme 16 Pro+, Vivo V60e समेत जानें पूरी लिस्ट
    अब कई मिडरेंज स्मार्टफोन्स ऐसे हैं जो प्रीमियम फीचर्स से लैस होकर आते हैं। ये ऐसे स्मार्टफोन ऑप्शन हैं जो किफायती दाम में दमदार फीचर्स कैरी करते हैं। ऐसा ही एक फीचर है कैमरा का। Xiaomi की Redmi, Realme, और Vivo जैसे मार्केट प्लेयर्स अपने मिडरेंज स्मार्टफोन्स में कमाल की कैमरा क्वालिटी देने का दावा करते हैं। आज हम आपको ऐसे ही स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो सस्ते दाम में 200 मेगापिक्सल कैमरा जैसे धांसू फीचर्स ऑफर करते हैं।
  • Rainbow Six Mobile भारत में खेलने के लिए उपलब्ध, COD: Mobile और BGMI को देगा सीधी टक्कर!
    Ubisoft ने Rainbow Six Mobile को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह फ्री टू प्ले टैक्टिकल शूटर Android और iOS पर उपलब्ध है। लॉन्च के साथ Operation Sand Wraith नाम का पहला सीजन भी शुरू हुआ है, जिसमें नया Operator Deimos जोड़ा गया है। गेम 5v5 Attack बनाम Defense मोड पर आधारित है और Bomb, Bomb Rush व Team Deathmatch जैसे मोड उपलब्ध हैं। इसमें 20 से ज्यादा Operators और कई लोकप्रिय मैप्स शामिल हैं। कंपनी नियमित सीजनल अपडेट्स देने की योजना बना रही है।
  • Oppo Find N6 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 80W चार्जिंग! लॉन्च से पहले खुलासा
    Oppo Find N6 के लॉन्च से पहले मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। फोन को हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट देखने को मिलने वाला है। हालांकि यह 7-कोर वर्जन हो सकता है। इसमें दो प्राइमरी कोर, और 5 परफॉर्मेंस कोर देखने को मिल सकते हैं।
  • Canon, Nikon, Sony नहीं हैं टॉप कैमरा, इस ब्रांड ने मारी बाजी, देखें दुनिया के 10 बेस्ट कैमरा की लिस्ट
    दुनिया के टॉप कैमरा में Canon, Nikon, Sony का नाम शामिल नहीं है। जापान के सबसे पॉपुलर कैमरा रिटेलर ने दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले कैमरा की लिस्ट जारी की है। टॉप सैलिंग कैमरा में Canon, Sony बहुत पीछे पाए गए हैं। यहां तक कि पॉपुलर ब्रांड Canon का कैमरा भी टॉप में जगह नहीं बना पाया है।
  • SIR 2025: अपना नाम वोटर लिस्ट 2025 में कैसे करें चेक, e-EPIC ऐसे करें ऑनलाइन डाउनलोड
    स्पेशल इंटेसिव रिविजन (SIR) अभियान में ईसीआई की वेबसाइट पर जाकर सीधे लिंक पर क्लिक करके जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया यह सुनिश्चित करती है कि वोटर की जानकारी सटीक, अपडेटेड और डाटाबेस में सही तरीके से दर्ज की गई है। इसके जरिए नागरिक को वोटर लिस्ट 2025 में अपने नाम की पुष्टि करने, सुधार करवाने और अपना डिजिटल वोटर आईडी कार्ड (e-EPIC) डाउनलोड करने की सुविधा मिलती है।
  • OnePlus Ace 6T लॉन्च से पहले डिजाइन हो गया लीक, 16GB रैम, पावरफुल चिपसेट से होगा लैस!
    चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus अपना नया फोन OnePlus Ace 6T चीन में इसी महीने लॉन्च करेगी। यह फोन ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15R के नाम से आने वाला है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट होने की बात सामने आ रही है। अब लॉन्च से पहले इस फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं जिनमें फोन का रियर और फ्रंट डिजाइन सामने आया है।

List - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »