Infinix Note 50 लॉन्‍च होगा 15 हजार रुपये में! मिलेगी 45W की चार्जिंग

Infinix Note 50 : Infinix अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज Infinix Note 50 को लॉन्‍च करने की तैयारी में है। हाल ही में इस सीरीज के एक मॉडल को FCC सर्टिफ‍िकेशन डेटाबेस में देखा गया है।

Infinix Note 50 लॉन्‍च होगा 15 हजार रुपये में! मिलेगी 45W की चार्जिंग

फोन के बैक साइड में आयाताकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जो टॉप लेफ्ट कॉर्नर में होगा।

ख़ास बातें
  • Infinix Note 50 दिखा FCC लिस्टिंग पर
  • अगले साल हो सकता है लॉन्‍च
  • 4G कनेक्टिविटी को करेगा सपोर्ट
विज्ञापन
Infinix अपनी नई स्‍मार्टफोन सीरीज Infinix Note 50 को लॉन्‍च करने की तैयारी में है। हाल ही में इस सीरीज के एक मॉडल को FCC सर्टिफ‍िकेशन डेटाबेस में देखा गया है। सर्टिफ‍िकेशन से फोन के बारे में कई जानकारियां मिलती हैं, जिनमें फोन का डिजाइन, कनेक्टिव‍िटी फीचर्स आदि शामिल हैं। Infinix Note 50 को सबसे पहले अक्‍टूबर में GSMA में देखा गया था, पर फोन के फीचर्स का खुलासा नहीं हो पाया था। ऐसे में FCC सर्टिफ‍िकेशन से मिली जानकारियां अहम हो जाती हैं। 

FCC लिस्टिंग से पता चलता है कि Infinix Note 50 का मॉडल नंबर X6858 है। यह दो कलर ऑप्‍शंस- ग्रीन और पिंक में लाया जा सकता है। फोन के बैक साइड में आयाताकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जो टॉप लेफ्ट कॉर्नर में होगा। 

मॉड्यूल में 4 कैमरा लेंस 2 पक्तियों में मौजूद होंगे। इनमें दो बड़े लेंस और एक छोटा लेंस लेफ्ट साइड में होगा, जबकि एक छोटा लेंस और LED फ्लैश राइट साइड में होगा। कैमरा मॉड्यूल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि वह फोन के बैक कलर से मैच करे। पीछे की तरफ इनफ‍िनिक्‍स का लोगो भी दिखाई देगा। 

FCC लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि फोन 2G, 3G और 4G LTE कने‍क्टिविटी के साथ आएगा। 5G कनेक्टिविटी का जिक्र लिस्टिंग में नहीं है। इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, ब्‍लूटूथ और एनएफसी की खूबियां भी होंगी। यह फोन सपोर्ट करेगा 45वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को। 

रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा, प्रो, प्रो प्‍लस और एक्‍स मॉडल लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि ये डिवाइसेज अगले साल ही दस्‍तक देंगी। भारत में भी इनके लॉन्‍च होने की उम्‍मीद है। देशों के हिसाब से फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस में थोड़ा फर्क हो सकता है। 

91mobiles की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Infinix Note 50 को 15 हजार रुपये के आसपास लाया जा सकता है। इसका पिछला वर्जन यानी Note 40 सीरीज का आगाज मार्च 2024 में हुआ था, तो नई सीरीज अगले साल मार्च-अप्रैल में दस्‍तक दे सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »