Oppo Find N6 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 80W चार्जिंग! लॉन्च से पहले खुलासा

फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ लॉन्च होने वाला है।

Oppo Find N6 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप, 80W चार्जिंग! लॉन्च से पहले खुलासा

Photo Credit: Oppo

Oppo Find N5 से अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस Oppo Find N6 में देखने को मिल सकते हैं।

ख़ास बातें
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ लॉन्च होने वाला है।
  • फोन में 16GB की रैम बताई गई है।
  • फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट देखने को मिलने वाला है।
विज्ञापन

Oppo Find N6 कंपनी का नया फोन होगा जिसे लेकर लीक्स सामने आने लगे हैं। यह फोन फोल्डेबल कैटिगरी में नया एडिशन हो सकता है। ओप्पो की ओर से भले ही फोन को लेकर अभी तक अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन फोन को एक महत्वपूर्ण बेंचमार्क सर्टिफिकेशन मिला है। इसके अलावा यह विभिन्न मार्केट्स के लिए भी सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है। Oppo Find N6 लॉन्च से पहले इसके अहम स्पेसिफिकेशंस गीकबेंच लिस्टिंग में सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Oppo Find N6 के लॉन्च से पहले मेन स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो गया है। फोन को हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट देखने को मिलने वाला है। हालांकि यह 7-कोर वर्जन हो सकता है। इसमें दो प्राइमरी कोर, और 5 परफॉर्मेंस कोर देखने को मिल सकते हैं। ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए फोन में Adreno 840 GPU देखने को मिल सकता है। 

Geekbench पर फोन ने 24,103 OpenCL स्कोर किया है। वहीं, सीपीयू परफॉर्मेंस देखें तो सिंगल कोर टेस्ट में इसे 3,524 पॉइंट्स मिले हैं। जबकि मल्टी कोर टेस्ट में 9,090 पॉइंट्स मिले हैं। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ लॉन्च होने वाला है। फोन में 16GB की रैम बताई गई है। यह 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। यह फोन इससे पहले आए Find N5 का सक्सेसर होगा। 

Oppo Find N5 से अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशंस यहां पर देखने को मिल सकते हैं। ओप्पो का Find N5 बड़े डिस्प्ले के साथ आता है जो कि 8.12 इंच का LTPO OLED पैनल है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। Oppo Find N5 में Snapdragon 8 Elite (3nm) चिपसेट दिया गया है। ओप्पो के फोन में 5600mAh की बैटरी लगी है। यहां पर 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट है और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले8.12 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 ऐलीट
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2.2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन2480x2248 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »