OnePlus Ace 6T फोन 16 जीबी तक रैम के साथ आ सकता है।
Photo Credit: X/@evleaks
OnePlus Ace 6T के रियर पैनल में डुअल कैमरा दिया जा सकता है
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus अपना नया फोन OnePlus Ace 6T चीन में इसी महीने लॉन्च करेगी। यह फोन ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15R के नाम से आने वाला है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट होने की बात सामने आ रही है। अब लॉन्च से पहले इस फोन के रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं जिनमें फोन का रियर और फ्रंट डिजाइन सामने आया है। फोन का लुक OnePlus 15 के जैसा लग रहा है। आइए जानते हैं डिटेल्स।
OnePlus Ace 6T के लॉन्च से पहले इसके डिजाइन रेंडर्स लीक हो गए हैं। लीक हुए रेंडर्स में फोन का फ्रंट पैनल डिजाइन, और बैक पैनल डिजाइन साफ पता चलता है। टिप्स्टर ईवान ब्लास द्वारा शेयर किए रेंडर्स को देखकर कहा जा सकता है कि फोन में फ्रंट में पंच होल कटआउट है जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन में पतले बेजल्स दिए गए हैं। यह देखने में एक फ्लैट डिजाइन पैनल वाला डिवाइस लग रहा है।
OPA6T pic.twitter.com/ODBBxl2OHK
— Evan Blass (@evleaks) November 21, 2025
OnePlus Ace 6T के रियर में डुअल कैमरा नजर आ रहा है जो कि पिल-शेप आइलैंड में सेट किया गया है। कैमरा के साथ में LED फ्लैश भी नजर आ रहा है। अन्य डिजाइन एलिमेंट्स की बात करें तो इसके लेफ्ट स्पाइन पर एक डेडीकेटेड Plus key नजर आ रही है। वहीं, राइट स्पाइन पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। फोन फ्लैट फ्रेम के साथ है और कॉम्पेक्ट फॉर्म फैक्टर में आ सकता है। हालांकि अधिकारिक रूप से डिजाइन को लेकर कंपनी की ओर से कोई अपडेट नहीं है।
OnePlus Ace 6T Specifications (Expected)
OnePlus Ace 6T के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने ऑफिशियली अभी कुछ भी रिवील नहीं किया है। लेकिन पिछले दिनों इस फोन को कई सर्टिफिकेशंस मिले हैं जिनकी मदद से कुछ जानकारी मिलती है। OnePlus Ace 6T की गीकबेंच लिस्टिंग बताती है कि फोन 16 जीबी तक रैम के साथ आने वाला है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट बताया गया है। साथ में ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए Adreno 840 GPU मिलेगा। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट होगा। यह विशाल बैटरी के साथ आ सकता है जो कि 8000mAh तक की हो सकती है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत