Nothing का नया फोन FCC सर्टिफ‍िकेशन पर दिखा, इस देश में होगा लॉन्‍च

नथिंग एक और नथिंग ब्रैंडेड फोन लाने का मन बना रही है। उसे FCC सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म पर देखा गया है, जिसे अमेरिका में लॉन्च करने की तैयारी है।

Nothing का नया फोन FCC सर्टिफ‍िकेशन पर दिखा, इस देश में होगा लॉन्‍च

Nothing के फाउंडर और सीईओ कार्ल पेई ने पिछले साल बताया था कि Nothing Phone (3) को साल 2025 में लॉन्च किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • fcc सर्टिफ‍िकेशन पर दिखा नया नथिंग फोन
  • अमेरिका में लॉन्‍च करने की तैयारी
  • एआई फीचर्स से हो सकता है लैस
विज्ञापन
Nothing ब्रैंड वाले स्‍मार्टफोन कुछ साल पहले सनसनी बनकर दुनियाभर के मार्केट में लॉन्‍च होना शुरू हुए थे। Nothing Phone 1 को भारत समेत कई बाजारों में पसंद किया गया। हालांकि Nothing Phone 2 को ज्‍यादा पॉपुलैरिटी नहीं मिल पाई। अब कंपनी एक और नथिंग ब्रैंडेड फोन लाने का मन बना रही है। उसे FCC सर्टिफ‍िकेशन प्‍लेटफॉर्म पर देखा गया है, जिसे अमेरिका में लॉन्च करने की तैयारी है। इस फोन को लेकर अभी तक जो भी जानकारियां हैं, आइए उनके बारे में डिटेल में जानते हैं। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में नथिंग के CEO कार्ल पेई का ईमेल लीक हुआ था। इसमें नथिंग फोन (3) जैसे एक नए स्मार्टफोन और 2025 की पहली तिमाही में एक बड़े स्मार्टफोन लॉन्च की योजना पर बात की गई थी। संभावना है कि यही फोन अब FCC लिस्टिंग में सामने आया है। FCC लिस्टिंग को 91मोबाइल्‍स ने शेयर किया है। लिस्टिंग में मॉडल नंबर 24111 वाली डिवाइस सामने आई है, जिससे संकेत मिलता है कि प्रोडक्‍ट अमेरिका में पेश होने वाला है। 

Nothing के फाउंडर और सीईओ कार्ल पेई ने पिछले साल बताया था कि Nothing Phone (3) को साल 2025 में लॉन्च किया जाएगा। तब कहा गया था कि नए नथिंग फोन में सिस्टम लेवल पर AI इंटीग्रेटेड होने में ज्‍यादा टाइम लग रहा है। नया फोन ज्यादा पर्सनलाइज और डायनामिक यूजर एक्सपीरियंस देने के लिए यूजर इंटरफेस को रिडिफाइन करने में अपना समय ले रहा है।।

एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Nothing कथित तौर पर तीन स्मार्टफोन पर काम कर रही है, जिन्हें 2025 में लॉन्च किया जाएगा। आगामी लाइनअप का फ्लैगशिप मॉडल Nothing Phone (3) होगा, जबकि Nothing Phone (3a) और Nothing (3a) Plus मिड-रेंज और प्रीमियम मिड को टारगेट करेंगे। तीनों स्मार्टफोन में से एक फोन, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और UL डेम्को सर्टिफिकेशन पर भी दिखाई दे चुका है। हालांकि यह साफ नहीं है कि मॉडल नंबर किस फोन का है। कहा जाता है कि यह Nothing Phone (3a) या Nothing Phone (3a) Plus हो सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »