Samsung ने अब अपना वादा पूरा करते हुए 2022 के पॉपुलर बजट फ्लैगशिप फोन - Samsung Galaxy S21 FE के लिए One UI 8 अपडेट के रूप में आखिरी बड़ा OS अपग्रेड रिलीज कर दिया है।
Samsung Galaxy S21 FE को 2022 में लॉन्च किया गया था
Samsung Galaxy S21 FE को आखिरकार अपना आखिरी OS अपडेट मिलने जा रहा है। यूजर्स अब अपने फोन में Android 16-बेस्ड One UI 8 का लुत्फ उठा सकेंगे, लेकिन ये अपडेट इस स्मार्टफोन मॉडल के लिए आखिरी अपडेट के रूप में आएगा। सैमसंग ने Galaxy S21 FE को जनवरी 2022 में ग्लोबली लॉन्च किया था और उस समय इस फोन को 4 मेजर OS अपडेट देने का वादा किया था।
Samsung ने अब अपना वादा पूरा करते हुए 2022 के पॉपुलर बजट फ्लैगशिप फोन - Samsung Galaxy S21 FE के लिए One UI 8 अपडेट के रूप में आखिरी बड़ा OS अपग्रेड रिलीज कर दिया है। ये धीरे-धीरे सभी हैंडसेट्स को मिलेगा। Samsung के इस "Fan Edition" के यूजर्स को Android 16-बेस्ड One UI 8 अपडेट के बाद अब कोई बड़ा OS अपग्रेड नहीं मिलेगा।
लेटेस्ट अपडेट के साथ Galaxy S21 FE में नया यूजर एक्सपीरियंस और साथ ही परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन जोड़े गए है। Samsung ने Galaxy S21 FE के लॉन्च के समय चार बड़े OS अपग्रेड देने का वादा किया था। One UI 8 का ये अपडेट Android 16 पर आधारित है।
हालांकि, बता दें कि Galaxy S21 FE फोन के लिए अभी भी सिक्योरिटी पैच और अन्य ऑप्टिमाजेशन्स वाले अपडेट्स रिलीज किए जाते रहेंगे। ये आखिरी अपडेट केवल OS अपग्रेड का है, यानी फोन को Android 17 आधारित One UI वर्जन नहीं मिलेगा।
हाल ही में Samsung Galaxy A03s, Galaxy A52s, Galaxy F42 5G और Galaxy M32 5G के लिए भी सॉफ्टवेयर सपोर्ट खत्म किया गया है। इन चारों फोन्स को 2021 में लॉन्च किया गया था और तब Samsung ने इनके लिए 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया था। कंपनी ने वो प्रॉमिस पूरा भी किया और अब सितंबर 2025 के बाद इन फोन्स को किसी तरह का अपडेट नहीं दिया जाएगा। Galaxy S21 FE के विपरीत इन चारों फोन्स को अब सिक्योरिटी या ऑप्टिमाइजेशन्स के अपडेट्स भी नहीं मिलेंगे।
Samsung Galaxy S21 FE को Android 16-बेस्ड One UI 8 अपडेट मिल रहा है। यह फोन के लिए आखिरी बड़ा OS अपग्रेड होगा, जिसे Samsung धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक रोलआउट कर रहा है।
नहीं, Galaxy S21 FE को अब Android 16-बेस्ड One UI 8 के बाद कोई बड़ा OS अपडेट नहीं मिलेगा। यह इस फोन के लिए चौथा और आखिरी मेजर अपग्रेड है।
हां, Samsung इस डिवाइस के लिए सिक्योरिटी पैच और ऑप्टिमाइजेशन अपडेट जारी करता रहेगा। केवल बड़े OS अपग्रेड बंद होंगे, छोटे अपडेट्स मिलते रहेंगे।
Samsung ने 2022 में इस फोन को लॉन्च करते समय 4 मेजर OS अपडेट देने का वादा किया था। One UI 8 (Android 16) के साथ कंपनी ने यह वादा पूरा कर दिया है।
Samsung ने हाल ही में Galaxy A03s, Galaxy A52s, Galaxy F42 5G और Galaxy M32 5G के लिए भी सॉफ्टवेयर सपोर्ट समाप्त कर दिया है। इन फोन्स को अब न तो OS और न ही सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग